आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी हुई तो श्रीनिवान को अपनी कुर्सी गवानी पड़ सकती है। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए मयप्पन को तलब किया है। बताया जा रहा है कि मयप्पन का नाम सामने आने के बाद से ही श्रीनिवासन काफी दबाव में हैं। आज दोपहर 3 बजे की फ्लाइट से अपने वकील के साथ मदुरै से मुंबई आएंगे मयप्पन। स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच ने गुरू मयप्पन की…
Read MoreMonth: May 2013
कट्टरवाद से है अमेरिका को असली खतरा: ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका के अंदर बढ़ रही आतंकी घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। ओबामा ने कहा कि हमारे देश सबसे भारी खतरा कट्टरपंथ से है। ओबामा ने पिछले साल विस्कॉन्सिन में एक गुरुद्वारे पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वस्कॉन्सिन के गुरुद्वारे में गोलीबारी भी इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने इतिहास में कई तरह के हिंसक चरमपंथ का सामना किया है जिसमें टेक्सास में एक विमान के इमारत से टकराने की घटना और ओक्लाहोमा शहर की फेडरल बिल्डिंग…
Read Moreसुखबीर ने पगड़ी संबंधी आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के आश्वासन का किया स्वागत
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के उस आश्वासन का स्वागत किया कि वह अपने यहां कार्यालयों और मोटरसाइकिल चलाते वक्त सिखों को पगड़ी पहनने की इजाजत देने के मुद्दे पर विचार करेंगी। सुखबीर ने एक बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री का यह आश्वासन शिरोमणि अकाली दल और पूरे सिख समुदाय के संघर्ष के लिये एक अच्छा संकेत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिख समुदाय से संबंध मजबूत करने की दिशा में यह आस्ट्रेलिया की सरकार का एक सकारात्मक कदम…
Read Moreचिटफंड मामला: ‘बंगाल सरकार लौटाएगी निवेशकों के पैसे’
चिटफंड मामले के में पश्चिम बंगाल सरकार सारदा ग्रुप की धोखाधड़ी के बाद कारोबार डूब जाने से निवेशकों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। इस बात का भरोसा गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने निवेशकों को दिलाया। ममता बेनर्जी ने कहा कि हम जल्द ही सारदा ग्रुप और अन्य चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे गए निवेशकों को मुआवजे का भुगतान करना शुरू कर देंगे। सारदा ग्रुप और अन्य कंपनियों के चिटफंड में अनियमितता की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्यामल सेन जांच आयोग ने हाल में अपना…
Read Moreसंसद, राज्य विधानसभाओं में कामकाज बाधित होने से राष्ट्रपति व्यथित
संसद एवं विधानसभाओं में कामकाज में लगातार बाधा पडऩे से विधायी कामकाज के प्रभावित होने का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राजनीतिक दलों से इस समस्या का समाधान निकालने को कहा। राष्ट्रपति ने यहां कहा, ‘‘जब मैं देखता हूं कि संसदीय और राज्य विधानसभा के कामकाज में बाधा आती है और कामकाज नहीं होता है तो मैं दुखी होता हूं।’’ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रणब ने कहा कि आजकल हम पाते हैं कि ‘डी’ से शुरू होने वाले तीन शब्दों…
Read Moreस्पॉट फिक्सिंग: दिल्ली पुलिस Vs मुंबई पुलिस
दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस में वर्षों से चल रही वर्चस्व की लड़ाई आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग को सबूतों को लेकर खुलकर सामने आई गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस से श्रीसंत का लैपटॉप और होटल बंद्रा के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे। मुंबई पुलिस ने ये सबूत देने से साफ मना कर दिया है। अब दिल्ली पुलिस ने सबूत लेने के लिए कोर्ट जाने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने दोनों राज्यों की पुलिस की लड़ाई पर गोलमोल जवाब देकर…
Read Moreमयप्पन गिरफ्तार हुए तो इस्तीफा देंगे श्रीनिवासन!
स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच से फरार बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को और मोहलत नहीं मिलेगी। बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस की चार सदस्यीय टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ मयप्पन से पूछताछ करने के मकसद से चेन्नई स्थिति उनके घर पहुंची तो वह नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने मयप्पन के नाम समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांचकर्ताओं के समक्ष शुक्रवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया। इसके बाद मयप्पन ने मुंबई पुलिस से सोमवार तक की मोहलत मांगी थी जिसे पुलिस ने…
Read Moreगारली के नारा में स्कूल बस पलटी
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के गारली क्षेत्र के नारा गांव के पास स्कूल बस पलटने की सूचना मिली है। घटना से एक छात्रों, एक महिला के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे निजी स्कूल की बस गारली क्षेत्र से शाहतलाई की ओर जा रही थी, तभी नारा गांव में तीखे मोड़ पर अचानक सामने से स्कूटर आ गया, स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट…
Read Moreपारा चढ़ते ही हांफी पेयजल योजनाएं
बड़सर (हमीरपुर)। गर्मी के मौसम में पारा चढ़ते ही बड़सर उपमंडल की पेयजल योजनाएं हांफने लगी हैं। उपमंडल की आधा दर्जन से अधिक पेयजल योजनाओं में गैलरियां सूखने के कगार पर हैं। खड्डों और नालों पर बनी पेयजल योजनाओं में पानी की किल्लत का अधिक असर हुआ है। पेयजल योजनाओं में 40 से 60 फीसदी जल स्तर गिर गया है। कुछ दिन भीषण गर्मी बनी रही तो खड्डों, नालों में पानी सूख जाएगा। आईपीएच विभाग का मानना है कि तीन सप्ताह भीषण गर्मी रही तो पेयजल योजनाओं से ग्रामीणों को…
Read Moreशिक्षा निदेशालय से जांच को पहुंचे अनुभाग अधिकारी
हमीरपुर-भोरंज। स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत भोरंज स्कूल में पात्रता के बावजूद छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने के मामले में निदेशालय ने भी जांच शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय से अनुभाग अधिकारी की जांच अधिकारी के रूप में तैनाती की गई है, जांच का कार्य भी शुरू कर दिया है। जांच अधिकारी ने वीरवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज हासिल किए, तत्पश्चात भोरंज स्कूल से दस्तावेज हासिल किए हैं। निदेशालय में भी दस्तावेजों की जांच की जाएगी, सारे तथ्यों को देखते हुए रिपोर्ट तैयार…
Read More