देवभूमि कुल्लू कृषि और बागबानी के लिए मशहूर है। फल-सब्जियों ने ऊंचाइयां छू ली है। कुल्लू के किसान-बागबान परंपरागत खेती से पूरी तरह मुंह मोड़ चुके हैं। पौष्टिक तत्त्वों और प्रचुर कैल्यिशयम प्रदान करने वाले परंपरागत काऊणी, चीणी, काठू और कोदरा की खेती यहां लगभग विलुप्त हो गई है। जिला के किन्हीं कोने में ही अब इसकी खेती कम मात्रा में की जा रही है। बावजूद इसके सरकार की ओर से परंपरागत खेती का वजूद बचाने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। आलम यह है कि अन्य नकदी…
Read MoreMonth: May 2013
ग्रुप डांस में छाए कारगिल सदन के छात्र
भुंतर (कुल्लू)। ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल जरड़ में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी और नानी-नानी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की एमडी शांता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए सोलो सांग, ग्रुप सांग और ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बंगाली, गुजराती और साउथ इंडियन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। सोलो सांग में आर्य भट्ट सदन के गौरव, चाणक्य सदन के साहिल, कारगिल सदन…
Read Moreपौने दो किलो चरस सहित एक धरा
कुल्लू। पुलिस ने पौने दो किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय के वामतट पर स्थित तलोगी मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान जब एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.800 किलो ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि जब पुलिस का एक दल रामशिला-जिया मार्ग स्थित तलोगी मोड़ पर नाके पर था तो उसी दौरान…
Read Moreबिन पानी बुढ़वार में जिंदगी बेहाल
थानाकलां (ऊना)। लगातार बढ़ते पारे ने बुढ़वार पंचायत के ग्रामीणों के लिए पेयजल संकट पैदा कर दिया है। ग्रामीण पानी के जुगाड़ के लिए दिन-रात भटक रहे हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों पर जमघट लगा हुआ है। ग्रामीणों में केवल किशोर, जगत राम, मिल्खी राम, देव कुमार धीमान, रुलिया राम, सीता राम, विद्या देवी, तेजा राम, नंद लाल, नरेश कुमारी, विपिन कुमार, उर्मिला देवी का आरोप है कि विभाग की ओर से लगाए गए नलों में दस दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गांव में विभाग की ओर से…
Read Moreमैहतपुर में दो दिन बनेंगे आधार कार्ड
मैहतपुर (ऊना)। जिन लोगों को किन्हीं कारणों से अपने आधार कार्ड नहीं मिल सकें हैं, उनके लिए एक गोल्डन चांस दिया जा रहा है। मैहतपुर स्थित एचपी गैस एजेंसी के प्रयासों से डीसी ऊना ने आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष तौर पर दो दिन के लिए टीम भेजी है, जो शनिवार और रविवार को मैहतपुर गैस एजेंसी में उन गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनाएगी, जिन्हें किन्हीं कारणों से आधार कार्ड नहीं मिले हैं। डीसी ऊना अभिषेक जैन की ओर से भेजी टीम ने गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड…
Read Moreझलेड़ा में हादसा, महिला गंभीर
ऊना। झलेड़ा में सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। हादसे में महिला के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय पेश आया जब बाइक पर चालक के पीछे बैठकर जा रही पंडोगा निवासी महिला की दुपट्टा पिछले टायर में जा फंसा और वह उसी के साथ नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान चालक को भी बाइक रोकने का समय नहीं मिला। जिसके चलते महिला के सिर और मुंह…
Read Moreपंचायत चौकीदार और सिलाई शिक्षिकाएं तनाव में
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के पंचायत घरों में सेवाएं दे रहे चौकीदार एवं ब्लाक स्तर पर पंचायतों में चल रहे सिलाई केंद्रों की अध्यापिकाएं इन दिनों तनाव की स्थिति से गुजर रही हैं। इस वर्ग को पिछले सितंबर 2012 से लेकर अभी तक आठ माह का वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर पंचायत घरों के चौकीदारों और सिलाई केंद्रों की 27 अध्यापिकाओं में विभाग के प्रति रोष बढ़ गया है। पंचायत चौकीदारों में विशन दास, रोशन लाल, छोटू, जनक राज, कुलवीर सिंह, जमालदीन, हरिचंद, गुरवचन सिंह, हुकम चंद, अशोक…
Read Moreभीषण गर्मी हर वर्ग के लिए घातक
ऊना। जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों ने भी दस्तक देनी आरंभ कर दी है। उल्टी, दस्त, बुखार, टायफायड और पीलिया जैसे रोग लोगों को मुश्किलों में डालने लगे हैं। जिला भर के अस्पतालों में इन दिनों लंबी लाइनें लगी रहती हैं। चिकित्सकों की मानें तो गर्मी के मौसम में लोगों को अपने खानपान की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। गर्मी के दौरान खाने पीने में हुई थोड़ी सी चूक घातक बीमारी का कारण…
Read More110 लाख से बनेगी हाईटेक इमरजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही रोगियाें को हाईटेक इमरजेंसी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी 3 माह के दौरान इस सेवा को आरंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 60 लाख रुपए भवन और 50 लाख मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस परियोजना में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। इस हाईटेक इमरजेंसी में वेंटिलेटर की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इतना ही नहीं इमरजेंसी कक्ष के लिए अलग से लेबोरेटरी का प्रावधान भी किया जाएगा, जिससे…
Read Moreप्रणव दा ने कुंदन को स्वर्ण पदक से नवाजा
बंगाणा (ऊना)। हटली पटियाला गांव से संबंध रखने वाले कुंदन शर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने स्वर्ण पदक से नवाजा। कुंदन शर्मा को यह मेडल रसायन विज्ञान की एम. फिल में प्रथम स्थान अर्जित करने पर प्रदान किया गया है। कुंदन शर्मा ने इसका श्रेय अपने पिता बिशनदास, माता विनीता शर्मा और बड़े भाई कुंदन शर्मा को दिया है। कुंदन शर्मा वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं और उनके नाम पर पांच अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र भी छप…
Read More