नैनीताल। हाईकोर्ट ने नील गड्डू लक्ष्मण झूला के पास रैनबसेरा नाम से वन भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के मामले में विपक्षीगण को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष और न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी हरेंद्र सिंह चौधरी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि श्रीमती तृप्ति डैंजी स्टीफन ने नील गड्डू लक्ष्मण झूला के पास रैनबसेरा नाम से वन भूमि पर अतिक्रमण करते हुए गंगा…
Read MoreMonth: May 2013
वृद्धों के लिए आए एक अरब
हल्द्वानी। वृद्धजनों की कड़की दूर करने के लिए सरकार ने एक अरब तीन करोड़ से अधिक धनराशि रिलीज की है। सरकार ने विधवा और विकलांग पेंशन के 89 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं। पेंशन का लाभ उठाने वालों में वृद्धों की संख्या विकलांग और विधवा पेंशनरों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। शासन से मिली धनराशि डिमांड के कई जिलों को अवमुक्त भी कर दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 2013-14 वर्ष मेें राज्य सरकार और भारत सरकार ने वृद्धावस्था के बजट में कई गुना वृद्धि की है।…
Read Moreशहर में पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार
हल्द्वानी। गौला से जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी की सप्लाई न होने से गुरुवार को शहर में पेयजल आपूर्ति ठप रही जिसके कारण लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को पानी की आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात पहाड़ों पर बारिश के चलते गौला नदी में मटमैला पानी आने की वजह से गौला बैराज से जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी नहीं दिया गया। इस कारण फिल्टर प्लांट से पानी स्टोर नही हो सका। इधर, जलसंस्थान…
Read Moreएमएनए ने कसे कर्मियों के पेंच
हल्द्वानी। मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल ने गुरुवार को नगर निगम कर्मचारियों को कामकाज का ढर्रा और लोगों से बातचीत करने का तौर तरीका बदलने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी तय समय पर आफिस पहुंचेंगे और पांच बजे से पहले आफिस न छोड़ें। शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करेंगे। श्री पालीवाल ने मुख्य नगर अधिकारी का अतिरिक्त पदभार संभालने के बाद गुरुवार को निगम कर्मचारियों की पहली बैठक ली। मुख्य नगर अधिकारी ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी अनुशासन का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि…
Read Moreसमय से पूरा चाहिए लक्ष्य: सीडीओ
भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने पेयजल निगम, जल संस्थान और स्वजल परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सेक्टर कार्यक्रम (स्वैप) समेत विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य समय से पूरे करना सुनिश्चित करें। चौहान बृहस्पतिवार को यहां विकास भवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ले रहे थे। बैठक में स्वैप, निर्मल भारत अभियान, पेयजल गुणवत्ता अनुश्रवण एवं निगरानी कार्यक्रम और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम की समीक्षा हुई। समिति के सचिव और स्वजल परियोजना प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने पूरा…
Read Moreबूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत
ल्द्वानी। नैनीताल जिले के कई हिस्सों में बुधवार को बरसात और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को फिर से बूंदाबांदी होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को तापमान में गिरावट रहेगी। हल्द्वानी एवं पर्वतीय इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। पिछले एक महीने से रिकार्ड गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को गर्मी का एहसास कम हुआ। अपराह्न में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। हवा का दबाव कम होने से कई इलाकों में धूल भरी आंधी…
Read Moreट्यूबवेल लगाने पर बखेड़ा
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर प्रस्तावित ट्यूबवेल लगाने का स्थानीय लोगों ने गुरुवार को जमकर विरोध किया। विरोध होने पर निर्माण एजेंसी जलनिगम ने काम शुरू करने से हाथ खड़े कर दिए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के बाद ट्यूबवेल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवा दी। दमुवाढूंगा में सरकारी जमीन पर ट्यूबवेल प्रस्तावित है। प्रस्तावित भूमि पर स्थानीय व्यक्ति का कब्जा है और उसकी तारबाड़ लगी है। बृहस्पतिवार को जलनिगम की निर्माण एजेंसी ट्यूबवेल निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पर पहुंची तो कब्जेदार…
Read Moreलिगांग कोबिंग सर्वश्रेष्ठ कैडेट
देहरादून। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज की 173वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में 18 कैडेट पास आउट हुए। स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अरुणाचल प्रदेश के लिगांग कोबिंग व वैवल स्वॉर्ड ऑफ ऑनर दून के रवि पाठक के नाम रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि एयर मार्शल डीसी कुमारिया ने कहा कि चुनौतियां से पार पाने वाला ही विजेता है। उन्होंने कहा कि आरआईएमसी से पास आउट कैडेट किसी भी चुनौती का बखूबी सामना कर सकता है। एयर मार्शल ने कहा कि इंसान क्या करना चाहता है और क्या कर सकता है, इसके बीच बस…
Read Moreपरफार्मेंस का दबाव नहीं, रिजल्ट का जवाब नहीं
देहरादून। परफार्मेंस का दबाव नहीं तो रिजल्ट तो बेहतर होगा ही। चेन्नई के बाद इलाहाबाद जोन के दूसरे स्थान पर रहने का शायद यही कारण रहा। दून इसी जोन में पड़ता है। संयुक्त नतीजा खुद अपनी मिसाल है। यूपी/उत्तराखंड में 99.2 फीसदी छात्र, जबकि 99.4 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। दून भी इसी जोन में पड़ता है। ज्यादातर स्कूलों से सीबीएसई की परीक्षा में बैठे छात्र-छात्राओं में 25 फीसदी से ज्यादा ने ए-1 ग्रेड हासिल किया। यानी 10 सीजीपीए के तहत इनका प्रतिशत 91 से लेकर 100 के बीच आया है।…
Read Moreछरबा मामले में भाजपा प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल अजीज कुरैशी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को विकासनगर के छरबा में लगने वाले कोकाकोला के प्लांट के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल को बताया गया कि ऐसा पता चला है कि प्लांट के लिए जो जमीन प्रदेश सरकार दे रही है वह दून विश्वविद्यालय की है। राज्यपाल ने प्रतिनिधि मंडल की बात सुनने के बाद दून विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्टार से फोन पर बात की और…
Read More