मदन कश्यप उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद महामंत्री

रामपुर बुशहर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर की कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। शनिवार को मोर्चा अध्यक्ष संतोष छट्टू ने अपनी नई टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पांच जून को कार्यकारिणी की पहली बैठक रखी गई है। इसमें लोकसभा उपचुनाव प्रचार को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। कार्यकारिणी में लालसा के मदन कश्यप, शोली के डा. दिनेश को उपाध्यक्ष और प्रकाश चंद महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा देवी राम, कांता विमल, बांका राम जोशी और डा. शशि को सचिव, प्रेम प्रकाश को कोषाध्यक्ष, राजाराम को कार्यालय…

Read More

अगस्त में वापसी करेंगी गागा

अगस्त में वापसी करेंगी गागा

न्यूयार्क: पॉप गायिका लेडी गागा हाल ही में सर्जरी से गुजरी हैं और वह सम्भवत: न्यूयार्क में अगस्त महीने में बेयोंसे नोल्स के शो में प्रस्तुति देंगी। गागा इस शो के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं। अगर इस खबर को सच मानें तो फरवरी में हुई उनकी सर्जरी के बाद यह उनका बड़ा संगीत कार्यक्रम होगा। यह चर्चा शो से जुड़ी एक वैबसाइट ‘सांगकिक’ द्वारा भेजे गए मेल की वजह से शुरू हुई है जिसमें गागा के 3 अगस्त को क्वीन बी के साथ प्रस्तुति देने की बात…

Read More

सलमान की आवाज अब बनेगी शाहरुख की आवाज

सलमान की आवाज अब बनेगी शाहरुख की आवाज

मुंबई: बॉलीवुड में कभी दबंग स्टार सलमान खान की आवाज कहे जाने वाले संगीतकार एसपी बाला सुब्रह्मण्यम अब किंग शाहरुख खान की आवाज बनने जा रहे है। मैने प्यार किया, हम आपके हैं कौन साजन जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों में सलमान खान के लिए गायन कर चुके बाला सुब्रह्मण्यम बॉलीवुड में एक बार फिर से अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रहे है। बाला सुब्रह्मण्यम, चेन्नई एक्सप्रेस में करने जा रहे है। वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म…

Read More

जेल में चलेगी मुन्नाभाई की गांधीगिरी

जेल में चलेगी मुन्नाभाई की गांधीगिरी

पुणे: आमर्स एक्ट के तहत सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को मुंबई की आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया है। जहां उन्हें बिल्ला नंबर 16656 दिया गया है। गौरतलब है कि यह वहीं जेल है जहां राष्ट्रपति महात्मा गांधी को आजादी की लड़ाई के दौरान कैदी बनाकर रखा गया था। सूचना मिली है कि सजंय को अलग बैरक में रखा गया है, इसके पीछे सुरक्षा कारण बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस बात पर विचार हो रहा है कि अभिनेता को किस…

Read More

लेबनान: दो समुदायों में झड़प, 30 की मौत

लेबनान: दो समुदायों में झड़प, 30 की मौत

त्रिपोली: लेबनान के उत्तरी हिस्से में सुन्नी और अलावितेस समुदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में 30 लोग मारे गए हैं। बीते छह दिनों से तटीय शहर त्रिपोली में दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है। इनमें ग्रेनेड, मोर्टार और मशीनगनों का इस्तेमाल किया गया। ज्यादातर हिंसा सुन्नी बाब इल-तेबानेह जिले में हुई। यहां के अधिकांश लोग सीरिया में बशर अल असद शासन को हटाने के लिए लड़ रहे विद्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीते रविवार से आरंभ हुई हिंसा में कम…

Read More

मुंबई मामला: पाक संदिग्धों की सुनवाई एक जून तक स्थगित

मुंबई मामला: पाक संदिग्धों की सुनवाई एक जून तक स्थगित

इस्लामाबाद : वर्ष 2008 मुंबई आतंकवादी हमला मामले में संलिप्तता के आरोपी लश्कर ए तैयबा कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सात संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की सुनवाई एक जून के लिए आज टल गई क्योंकि सरकार ने इस मामले से निबटने के लिए मुख्य अभियोजक की नियुक्ति नहीं की है। इस मामले की सुनवाई को उस समय बड़ा झटका लगा था जब संघीय जांच एजेंसी के मुख्य अभियोजक चौधरी जुल्फिकार अली की तीन मई का इस्लामाबाद में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रावलपिंडी स्थित आतंकवाद निरोधक…

Read More

‘नक्सलियों से निपटने के लिए आक्रामक एकीकृत रणनीति जरूरी’

‘नक्सलियों से निपटने के लिए आक्रामक एकीकृत रणनीति जरूरी’

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में हुए माओवादी हमले की निन्दा करते हुए भाजपा ने आज नक्सल खतरे से निपटने के लिए आक्रामक एकीकृत रणनीति बनाने की अपील की। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इसकी कड़ी निन्दा करते हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने भी घटना की निन्दा करते हुए कहा कि नक्सल खतरे से निपटने के लिए आक्रामक एकीकृत रणनीति बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कायराना हरकत है और भाजपा इसकी निन्दा करती है। नक्सल समस्या…

Read More

दहशत में मान गांव, लोग कर गए पलायन

दहशत में मान गांव, लोग कर गए पलायन

जालन्धर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लम्बी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव मान में 150 कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं पर केस दर्ज करने के मामले पर बोलते हुए कहा है कि यह सब कुछ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की शह पर पुलिस द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि मान गांव की घटना ने सिद्ध कर दिया है कि किस तरह से बादल राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रहे हैं। यह भरोसा करना असंभव है कि मुख्यमंत्री की शह के बिना पुलिस द्वारा उक्त कार्य किया गया…

Read More

भाजपा ने किया कांग्रेस के विरुद्ध ऐलान ए जंग

भाजपा ने किया कांग्रेस के विरुद्ध ऐलान ए जंग

लुधियाना: कांग्रेस की अगवाई में केन्द्र सरकार के मंत्रियों द्वारा किये जा रहे बड़े बड़े घपले व देश को अलग अलग करने वाली कार्रवाईयां से चिंतित भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोष प्रदर्शन करने के लिए 1 जून को सूह देश में बड़े स्तर पर गिरफतारियां देने के लिए तैयार कार्यक्रम में आज रेरू साहिब रोड लोहारा स्थित लोभाजपा मंडल डाबा हारा के प्रधान निर्मल सिंह पाबला की अगवाई में विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महामंत्री रमेश शमा, जिला महासचिव रजनीश धीमान, एस.सी. मोर्चा के प्रधान बलविन्द्र सिंह…

Read More

नक्लसी हमला: PM ने की अगवा लोगों को छोड़ने की अपील

नक्लसी हमला: PM ने की अगवा लोगों को छोड़ने की अपील

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कल हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के काफिले पर नक्सलियों के हमले को ‘‘कायरतापूर्ण’’ हमला कहा और इसकी कड़ी निंदा की है। पीएम ने अन्य लोगों को जल्द से जल्द मुक्त करने की अपील की है जिनका हमले के बाद अपहरण कर लिया गया है। पीएम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से फोन पर बात की और राहत की हर संभव पेशकश की है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेताओं पर हुआ नक्सली हमला…

Read More