विद्युत कटों के खिलाफ भड़का गुस्सा

ऊना। लंबे-लंबे विद्युत कटों से तंग आकर कोटला कलां वासियों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। लोगों ने देर रात सड़क पर उतर कर खूब नारेबाजी की। कोटला कलां में कई दिनों से विद्युत कट लग रहे हैं। जिससे लोगों एवं व्यापारी वर्ग के काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में कब विद्युत कट लग जाए, किसी को कोई जानकारी नहीं है। एक बार बिजली बंद हो जाए तो छह-छह घंटे बिजली नहीं आती। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है, दूसरी…

Read More

दुर्घटनाग्रस्त कार में मिले नकली नोट!

अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय के चौक पर शुक्रवार देर रात बाइक सवारों को रौंदने वाली कार में नकली नोट बरामद हुए हैं। नकली नोट मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने भी नोटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार में पुलिस को सौ-सौ रुपए के 62 नकली नोट मिले हैं। उधर, पुलिस ने कार के फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार संख्या पीबी-08बी-4000 ने अंब चौक के पास मोटरसाइकिल सवार…

Read More

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

ऊना। समूर खुर्द में शनिवार सुबह बंगाणा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार पुली से जा टकराई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों में दंपति और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाए जाने पर प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, झलेड़ा में हुए एक अन्य हादसे में कार और टाटा एस टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में…

Read More

दंपति पर किए तलवार से वार

ऊना/दुलैहड़। सिंगा में शनिवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी ने भयंकर रूप धारण कर लिया। युवक ने तलवार से दंपति पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर डाला। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगा निवासी योगेंद्र पाल शर्मा पुत्र तुलसी राम घर के लिए चारदीवारी करवा रहे थे। इसी दौरान उन्हीं के एक पड़ोसी…

Read More

टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग

टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित हिमालय क्राफ्ट उद्योग में शनिवार को अचानक आग लग गई। भीषण आग में लाखों की कीमत का बालन धू-धू कर जल गया। हालांकि, घटना के दौरान उद्योग सहित साथ लगती अन्य औद्योगिक इकाइयों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भीषण आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर दोपहर अचानक हिमालय क्राफ्ट उद्योग के…

Read More

छोलतू को हराकर निचार बना चैंपियन

सांगला (किन्नौर)। आठ दिवसीय रमेश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार निचार चैंपियन बना। निचार ने फाइनल मुकाबले में फ्रेंडस इलेवन छोलतू को शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता के आखिरी मैच में छोलतू ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवरों में 117 रन बनाए। संघर्षपूर्ण मुकाबले में निचार की टीम ने निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में पूनंग बूथ के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने विजेताओं को सम्मानित किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी,…

Read More

नित्थर में भाजपा ने बनाई रणनीति

नित्थर (कुल्लू)। भाजपा मंडल आनी के तहत नित्थर शक्ति केंद्र की बैठक शनिवार को नित्थर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक किशोरी लाल ने की। इस दौरान रणनीति बनाई गई कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हर शक्ति केंद्र तथा बूथ से भारी लीड दिलाई जाएगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आनी से भाजपा प्रत्याशी को भारी लीड दिलाई जाएगी। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार का पांच माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। जहां एक ओर सरकार ने दूध के दाम…

Read More

स्कूलों से परिणाम की रिपोर्ट तलब

आनी (कुल्लू)। शिक्षा विभाग ने कुल्लू जिले के सभी स्कूलों से परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट मांगी है। कई स्कूलों में परिणाम खराब रहने पर शिक्षा विभाग ने तेवर तीखे कर लिए हैं। 28 मई को कुल्लू में बैठक बुलाई गई है। इसमें स्कूलों के भीतर बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर चर्चा के साथ ही खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्रमुखों को फटकार लगना तय है। जिला कुल्लू में कई स्कूलों में दसवीं और बारहवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है। इससे शिक्षा विभाग के अधिकारी न केवल निराश…

Read More

डोडरा में ढाबे में बनाए जा रहे आधार कार्ड

रोहडू। दुर्गम क्षेत्र डोडरा के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने की मांग उठाई है। डोडरा क्वार मार्ग के बहाल होने के बाद तीन दिन पहले ही डोडरा पंचायत में आधार कार्ड बनाने का कार्य आरंभ हुआ तो है लेकिन आधार कार्ड बनाने का कार्य गांव से बाहर एक ढाबे में किया जा रहा है। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने एसडीएम डोडरा क्वार अशोक चौहान से भी मामले की शिकायत की है। डोडरा पंचायत उपप्रधान सोहन लाल, पूर्व प्रधान राजेश नंदियाण, पूर्व प्रधान शक्ति देवी, कैलाश, मुकेश, जगदीश,…

Read More

सराहन में मटमैले पानी से बीमारी का खतरा

ज्यूरी (शिमला)। सराहन पंचायत के गांवों में हफ्तेभर से घरों में मटमैला पानी आने से लोगों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। दूषित पेयजल के सेवन से जलजनित रोगों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से पेयजल आपूर्ति में जल्द सुधार लाने की मांग की है। सराहन पंचायत के तहत कलै, रेवशल, शगाग, घराट, घमसोट, कठमी, बौंडा, कमडाली, नवारू, नानण, रावीं और डवारच गांव में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। घरों में लगे नलों में पानी के साथ-साथ भारी मात्रा में…

Read More