धर्मशाला। शिक्षा विभाग में जिला परिषद के माध्यम से विकास कार्यों पर खर्च किए जाने वाले बजट पर ब्रेक लग गई है। इसका कारण स्कूल मुखियाओं द्वारा यूसी (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) जमा न करवाना है। जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों ने 2011-12 व 2012-13 की यूसी रिपोर्ट अभी तक विभाग के पास जमा नहीं करवाई है। जानकारी के अनुसार यूसी रिपोर्ट न देने के चलते विभाग ने चालू वित्त वर्ष 2013-14 का बजट रोक दिया है। इससे स्कूल के विकास कार्यों को जारी होने वाले बजट पर विराम लग गया है।…
Read MoreMonth: May 2013
लीची की फसल पर मौसम की मार
नूरपुर (कांगड़ा)। लगातार बढ़ रहे तापमान और सूखे ने लीची के बागवानों के होश उड़ा दिए हैं। लीची की फसल को तैयार होने के लिए अमूमन 25 से 28 डिग्री का तापमान चाहिए। लेकिन इस बार क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण पारा 45 के पार जा रहा है। इससे लीची की आधी फसल पर मौसम की मार बुरी तरह मार पड़ी है। वहीं नर्सरियों में पौधों की पनीरी भी सूखने लग पड़ी है। पारा बढ़ने से लीची की ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। लू के कारण लीची का…
Read Moreकंपनी प्रबंधकों पर धोखाधड़ी का केस
धर्मशाला/नगरोटा बगवां। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत शोरूम खुलवाने के नाम पर एक कंपनी द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधकों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को शोरूम खोलने के अलावा कंपनी के खाते में 12 लाख 25 हजार रुपए जमा करवाने को कहा। लेकिन किस्तों में रकम जमा करवाने के बावजूद सामान नहीं भेजा गया। इस पर पुलिस ने कंपनी के लगभग आधा दर्जन अधिकारियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां में पुष्कर धीमान निवासी लोअर हटवास…
Read Moreकेंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
सैंज (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा और सीटू की बंजार ब्लाक इकाई ने संयुक्त रूप से सैंज में विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली। दोनों संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सैंज बाजार होते हुए उप तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील कार्यालय के बाहर जनसभा में किसान सभा के जिलाध्यक्ष नारायण चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां लागू होने से किसानों और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उचित मुआवजे का प्रावधान किए बिना किसानों की जमीनों का…
Read Moreउप चुनाव में जनजातीय वोटर अहम
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मंडी संसदीय उप चुनाव में जनजातीय विधानसभा हलकों के करीब डेढ़ लाख वोटर प्रत्याशियों की हार-जीत में अहम भूमिका अदा करेंगे। प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और भरमौर मंडी लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत यहां के 1,37,904 वोटर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी के भाग्य के फैसला करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। मंडी लोकसभा के अब तक हुए 15 संसदीय चुनावों में कांग्रेस 11 भाजपा 3 और भारतीय लोकदल पार्टी एक दफा चुनाव जीते हैं। इस बार बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच दोनों पार्टियों को प्रत्याशी के लिए बढ़त दिलाना…
Read Moreराफ्ट पलटी; महिला की मौत, सात घायल
भुंतर (कुल्लू)। व्यास नदी की धारा में राफ्ट पलटने से एक महिला सैलानी की मौत हो गई। राफ्टर में सवार सात अन्य सैलानी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद तुरंत हरकत में आए राफ्टरों ने सैलानियों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सैलानी तमिलनाडु से मनाली घूमने आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर कलैहली के समीप व्यास नदी में राफ्ट पलटने से इसमें सवार एक महिला की मौके पर मौत गई। राफ्टर…
Read Moreउप चुनाव को महिला कांग्रेस पार्टी सक्रिय
कुल्लू। मंडी संसदीय उपचुनाव को घोषणा के बाद कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों ने होमवर्क करना तेज कर दिया है। जिला महिला कांग्रेस भी उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने की दिशा में सक्रिय हो गई है। मंडी लोस उप चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव एवं हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी विद्या देबू इन दिनों मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने बंजार विस क्षेत्र में महिला कांग्रेस की बैठक ली। इसमें आनी विस क्षेत्र की महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी…
Read Moreपुत्र ने कर डाली माता-पिता की पिटाई
अंब (ऊना)। उपमंडल के कुनेरन में कलियुगी पुत्र ने अपने ही माता-पिता को बुरी तरह से पीट डाला। आरोपी अपनी पत्नी को पीट रहा था, जबकि बहू को बचाने आए अपने ही माता-पिता को भी आरोपी ने नहीं बख्शा। आरोपी के उत्पात से तंग आकर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और बचाव करने की गुहार लगाई। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुनेरन निवासी एक व्यक्ति रोजमर्रा अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा…
Read Moreबाइक-स्कूटरों पर ढोया जा रहा पेयजल
पालकवाह (ऊना)। ग्राम पंचायत पालकवाह में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। एक ओर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं लोग पीने का पानी ढूंढने के लिए स्कूटरों और बाइकों पर दूसरे गांवों में चक्कर लगा रहे हैं। गांव में चल रहे शादी समारोहों के अतिरिक्त अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लोग दूसरे गांवों से पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने को विवश हैं। वहीं, गर्मी के ऐसे मौसम में एक टैंकर से काम चलाना भी लोगों के लिए टेढ़ी खीर बनता…
Read Moreविद्युत कटों के खिलाफ भड़का गुस्सा
ऊना। लंबे-लंबे विद्युत कटों से तंग आकर कोटला कलां वासियों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। लोगों ने देर रात सड़क पर उतर कर खूब नारेबाजी की। कोटला कलां में कई दिनों से विद्युत कट लग रहे हैं। जिससे लोगों एवं व्यापारी वर्ग के काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में कब विद्युत कट लग जाए, किसी को कोई जानकारी नहीं है। एक बार बिजली बंद हो जाए तो छह-छह घंटे बिजली नहीं आती। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है, दूसरी…
Read More