मंडी। विश्व जागृति मिशन सत्संग के दूसरे दिन सुधांशु महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संसार में आयु ऐसी चीज है, जो निरंतर घटती जाती है, जबकि तृष्णा ऐसी चीज है तो निरंतर बढ़ती जाती है। केवल ईश्वर का विधान ही ऐसा है, जो न कभी घटता है और न कभी बढ़ता है। तो ईश्वर के विधान को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य अच्छे कामों को एक दिखावे में बदल देता है, मगर इस दिखावे का वास्तव में कोई लाभ नहीं मिलता।…
Read MoreMonth: May 2013
लोस उपचुनाव को लेकर मंडी में मंथन
मंडी। सदर मंडल भाजपा पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को मंडलाध्यक्ष डीडी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडी लोकसभा उप चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसमें सदर निर्वाचन क्षेत्र को चुनावी कार्यक्रम के संचालन को गति प्रदान करने के लिए सात जोन में बांट कर प्रभारी नियुक्त किए गए। जोन प्रभारी पार्टी प्रत्याशी के कार्यक्रमों, बाहर से आए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने जोन का प्रचार एवं प्रसार देखेंगे। बैठक में हिमाचल के उन तीन जवानों को श्रद्धांजलि दी गई,…
Read More‘न बिजली न पानी, अपनी तो यही कहानी’
जुखाला (बिलासपुर)। ‘न बिजली न पानी, अपनी तो यही कहानी।’ जुखाला क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों लोगों की हालत कुछ ऐसी ही है। तकनीकी कार्य का हवाला देकर विद्युत विभाग ने संबंधित गांवों में दिन के समय बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। इसके चलते पेयजल योजनाएं भी शोपीस बनकर रह गई हैं। नतीजतन, चिलचिलाती धूप में झुलस रहे लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए भी तरसते हुए दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जुखाला क्षेत्र के स्याहुला, कोटला, पटवारखाना, झंडा, डढोग, बलवाड़ और पंजैतन…
Read More660 रुपये में लीजिए आईटी शिक्षा
चंबा। आईटी शिक्षा के लिए अब एससी वर्ग से संबंधित बीपीएल के परिवारों को फीस में रियायत दी जाएगी। उन्हें साल भर में 55 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मात्र 660 रुपये फीस देनी पड़ेगी। यह व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से अप्रैल 2013 से शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पहले आईटी एजूकेशन के लिए बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले एससी वर्ग के छात्रों को 110 रुपये फीस अदा करनी पड़ती थी। हालांकि विभाग की ओर से एक साल के बाद 50 फीसदी फीस वापिस कर…
Read Moreभरमौर में लाखों की वन संपदा राख
भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल के सिमरा जंगल में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगी आग ने कई छोटे पेड़ों को जला दिया है। साथ ही कई बड़े पेड़ों को भी आग लगने से नुकसान पहुंचा है। जंगल की आग से लाखों की वन संपदा राख होने का अनुमान है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के गृह क्षेत्र में फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। जंगल में आग किसने लगाई इसका अभी तक वन…
Read Moreदो दिन पहले निपट जाएगी गार्ड की भर्ती
चबा। अगर आप चार और पांच तारीख को भर्ती प्रकिया में भाग लेने की योजना बना रहे हैं तो भूल जाइए। वन विभाग ने 3 जून को ही भर्ती प्रक्रिया खत्म करने का निर्णय लिया है। चार और पांच जून को अब फोरेस्ट गार्ड की भर्ती नहीं होगी। 3 जून को ही फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने वाली है। विभाग की ओर से अलफाबेटिक के आधार पर युवाओं को ग्राउंट टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन तय तारीख को 50 से 60 फीसदी अभ्यर्थी ही अपीयर हो रहे…
Read Moreरुक सकती है तीन हजार पेंशनरों की पेंशन
चंबा । जिला कल्याण विभाग के आदेशों के बावजूद पेंशनर अपना आधार नंबर और खाता संख्या जमा नहीं करवा रहे हैं। कल्याण विभाग के करीब 24 हजार पेंशनरों में से करीब 3 हजार पेंशनरों ने अपने आधार खाता नंबर जमा करवाए हैं। इससे पेंशनरों की आगामी त्रैमासिक पेंशन रोकी जा सकती है। पेंशनरों की ओर से रुचि न दिखाने के कारण सरकारी कार्य उधर में लटक गए हैं। कल्याण विभाग ने पेंशनरों को करीब दो माह पूर्व आधार और बैंक खाता संख्या जमा करवाने के आदेश दिए थे। बाकायदा पेंशन…
Read Moreचंबा में पारा 41 के पार
चंबा। आग उगल रहे सूर्यदेव का कहर पहाड़ों में भी लगातार जारी है। जिला चंबा में दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में ऊना और सुंदरनगर के बाद चंबा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने शहर वासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। शनिवार को जिला का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। घरों के नलों से गर्म पानी आ रहा है और पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोत पूरी तरह…
Read Moreअंशकालीन जलवाहकों ने मांगा तीन हजार वेतन
चंबा। सर्व अंशकालीन जलवाहक संघ जिला चंबा की बैठक परिधि गृह चंबा में हुई। बैठक में शिक्षा विभाग में कार्यरत पूर्णकालिक और अंशकालीन जलवाहकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जलवाहकों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देसराज ने की। इसमें विभिन्न मांगों पर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित दस ब्लाकों ने एकजुटता से स्कूलों में कार्यरत दैनिक भोगियों को 5 वर्ष के भीतर दिहाड़ीदार बनाने की मांग पर जोर दिया। संघ के जिला अध्यक्ष देसराज ने कहा कि 15-16 वर्ष पूर्ण कर चुके जलवाहकों को दैनिक…
Read Moreराजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
जवाली (कांगड़ा)। दक्षिण कश्मीर के त्राल (पुलवामा) में शुक्रवार को आतंकियों से लोहा लेते हुए जिला कांगड़ा की तहसील जवाली की पंचायत कैहरियां के मलेला गांव का नौजवान शहीद हो गया। गांव मलेला (कैहरियां) निवासी अजीत सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही जवाली सहित गांव में मातम छा गया। 6 दिसंबर 1980 को जन्मे अजीत सिंह जुलाई 2002 में 11जैक राइफल में भर्ती हुए थे लेकिन मौजूदा समय में 3 आर श्रीनगर में तैनात थे। शहीद अजीत सिंह के दो भाई तथा एक बहन है। शहीद अजीत सिंह…
Read More