पांवटा साहिब (सिरमौर)। हत्यारोपी हरभजन सिंह का बहुत ज्यादा नशा करना व बंदूक को अधिकतर समय साथ रखना खतरनाक साबित हुआ। गुस्से व मामूली बहस पर तैश में आकर अपने ही चचेरे भाई की हत्या करने के आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चचेरा भाई हरभजन सिंह काफी नशा करता था। एक बैंक शाखा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर वह कार्यरत था इसलिए अकसर पांवटा आते…
Read MoreMonth: May 2013
एलआईसी भर्ती करेगा 500 ग्रामीण कैरियर एजेंट
नाहन (सिरमौर)। भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला उपमंडल मई-जून के तहत हर जिले में लगभग 500 के करीब ग्रामीण कैरियर एजेटों की नियुक्ति कर रहा है। शिमला मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सत पाल भानू ने बताया कि शिमला मंडल राज्य के ग्रामीण बेरोजगारों के लिए रूरल कैरियर एजेंट की नौकरी देगा जिसमें शिक्षित युवाओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि चयन हो जाने पर युवाओं को पहले दो वर्षों में प्रतिमाह 1500 तथा 1200 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आकर्षण कमीशन एवं बोनस भी…
Read Moreलाखों की जड़ी-बूटी से भरा ट्रक पकड़ा
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग ने यशवंतनगर में बैरियर के समीप गैंगहट पर एक ट्रक से अवैध तस्करी करके ले जाई जा रही लाखों रुपये की औषधीय जड़ी-बूटी बरामद की गई है। कीमती औषधीय जड़ी व पत्तियों के 82 बोरी टेक्सस वकाटा (गल्ला) के पत्ते तथा आठ बोरी सतवा बरामद करने में सफलता हासिल की। इन पत्तियों व जड़ी की बाजार भाव करीब सात आठ लाख रुपए आंकी जा रही है। वन विभाग ने ट्रक को माल सहित जब्त करके मामला आगामी छानबीन के लिए पुलिस को दे दिया है। यशवंतनगर…
Read Moreमिड डे मील वर्करों ने मांगा न्यूनतम वेतन
शिमला। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के बैनर तले शनिवार को कालीबाड़ी हॉल में जिला भर के मिड डे मील वर्करों का सम्मेलन हुआ। सभी ने एक सुर में प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से न्यूनतम वेतन की मांग की। मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। इसमें जिला प्रधान के पद पर हिमी देवी जबकि हंस राज को महासचिव चुना गया है। सीटू केे जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि मिड डे मील वर्कर स्कूलों में 2004 से कार्यरत हैं। इन पर…
Read Moreआचार संहिता की मार, नहीं घटेंगे पानी के दाम
शिमला। नगर निगम परिधि से सौ मीटर बाहर रहने वाले लोगों को दिए जाने वाले पानी की मासिक दरें फिलहाल नहीं घटाई जाएंगी। दाम घटाने के आड़े मंडी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव आ गया है। आचार संहिता के कारण सोमवार को होने जा रही नगर निगम की मासिक बैठक में इस मामले को नहीं लाया जाएगा। मामला जुलाई अंत तक लटक गया है। निगम क्षेत्र से बाहर सौ मीटर के दायरे में तीन सौ रुपये तक मासिक बिल घटाने का प्रस्ताव तैयार था। वर्तमान में निगम परिधि से सौ…
Read Moreटुल्लू पंप ने बढ़ाई हजारों लोगों की परेशानी
शिमला। राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में अवैध तरीके से लगाए गए टुल्लू पंपों से हजारों लोगों को पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है। गरमी के मौसम में लो प्रेशर के चलते लोगों ने टुल्लू पंप चलाने शुरू कर दिए हैं। शहर में कई लोगों ने अवैध तरीके से धरातल मंजिलों पर टुल्लू पंप लगाए हैं। कई लोगों को तो चार से पांच हजार लीटर पानी मिल रहा है, वहीं अधिकांश आबादी को पांच सौ लीटर पानी भी नसीब नहीं हो रहा। शिमला के वीरखाना, खलीनी,…
Read Moreनो एंट्री के हक में नहीं संजौली के कारोबारी
शिमला। संजौली के कारोबारियों को बाजार की सड़क को सुबह और शाम वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखना रास नहीं आ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि नो एंट्री किसी के भी हित में नहीं है। कारोबारियों को जहां इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं आम लोगों को भी बाईपास से होकर या पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचने को विवश किया जा रहा है। कारोबारियों का मत है कि अगर नो एंट्री की बजाय संजौली बाजार को वन वे कर दिया जाए तो सभी…
Read Moreबल्ह की पांच पंचायतों में गहराया पेयजल संकट
मंडी। प्रचंड गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। बल्ह क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पिछले कई दिन से नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से लोग खासे परेशान हैं। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैहना, भडयाल, चंडयाल, गागल व सकरोहा आदि में लोगो के घरों में दो दिन बाद विभागीय सप्लाई आ रही है, लेकिन दो दिन बाद भी यह सप्लाई महज कुछ देर के लिए आ रही है। जो एक आदमी के लिए भी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में नहाने, कपड़े धोने एवं पशुओं के लिए लोगाें को…
Read Moreप्रोफेसर की मौत से छाया मातम
महादेव (मंडी)। अलीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डा. अरशद अंजुम की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सुंदरनगर के रामपुर सहित कनैड़ में मातम छा गया। हाइ प्रोफाइल इस घटना से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोग खबर सुन कर हैरत में आ गए। वहीं अरशद अंजुम के पिता सहित परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक अरशद अंजुम की आज सवेरे अपने परिजनों से करीब 11 बजे फोन के माध्यम से बात हुई थी। उनकी भांजी को एक परीक्षा के लिए अलीगढ़ जाना था।…
Read More48 किग्रा भार वर्ग में शबनम प्रथम
मंडी। नौवीं जिलास्तरीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वुशु प्रतियोगिता कंसाचौक में शनिवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश वुशु संघ के महासचिव पीएन आजाद ने किया। प्रतियोगिता में तीनो वर्गों में 60 लड़कियां तथा करीब 150 लड़के भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में एडीएम मंडी पंकज राय बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। इनमें सब जूनियर 44 किग्रा भार वर्ग ब्वायज सेमीफाइनल में गगन ने जीत दर्ज की। गगन ने दक्ष को हराया। वहीं…
Read More