देवर के खिलाफ अश्लील हरकतों का आरोप

बड़सर (हमीरपुर)। जिला के गलोड़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गलोड़ चौकी में क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात नौ बजे उसका देवर शराब पीकर उसके कमरे में आया तथा गलत हरकतें करने लगा। महिला ने पड़ोसी ताया ससुर को देवर की करतूत बताई। उन्होंने पुलिस चौकी फोन कर इसकी सूचना दी।…

Read More

वन रक्षक भर्ती को पहुंचे अभ्यर्थी बेरंग लौटे

हमीरपुर। बहुतकनीकि कालेज बड्डू के खेल मैदान मेें चल रही वन रक्षकों की भर्ती में भाग लेने आए युवकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है। शनिवार को वन रक्षक में भर्ती होने का सपना संजोए दर्जनों अभ्यर्थी निर्धारित स्थल पर पहुंचे लेकिन वहां भर्ती प्रक्रिया न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। छुट्टी का दिन होने से भर्ती में भाग लेने आए अभ्यर्थियों को तपती धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा है। भर्ती के लिए बड़सर, भोरंज, बिझड़ी, ताल, अमरोह, हमीरपुर, नादौन से अभ्यर्थी पहुंचे हुए थे।…

Read More

सिरहाली खड्ड में हो रहा अवैध खनन

बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल सिरहाली खड्ड में अवैध खनन काफी जोरों पर है। सरकार ने खड्ड में खनन कार्य पर रोक लगाई है । इसके बावजूद खनन कार्य बेरोकटोक हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक खड्ड में पेयजल योजना के पास से रेता बजरी उठा रहे हैं। खनन कार्य से जलस्तर नीचे जाने से पेयजल योजना पर भी असर पड़ रहा है। गैलरी में पानी की कमी बनने लगी है। ग्रामीणों ने खनन कार्य को रोकने की मांग की है। सिरहाली खड्ड किनारे मसलाना, दरकोटी, मसलाना खुर्द, गंदक,…

Read More

हमीरपुर के डिपुओं से आधा राशन गायब

हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में राशन की कमी आ गई है। डिपुओं में राशन की पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई डिपुओं में चीनी की सप्लाई नहीं पहुंची है, तो कहीं आटा खत्म हो गया है। डिपुओं में राशन की आधी अधूरी सप्लाई पहुंच रही है। इसके चलते उपभोक्ता परेशानी झेलने को मजबूर है। उपभोक्ता राशन केे लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। विभाग के जिला में करीब 291 डिपो हैं लेकिन हर डिपो में किसी…

Read More

दो हाइड्रेंटों पर परवाणु की सुरक्षा

परवाणू (सोलन)। परवाणू की सुरक्षा भगवान भरोसे है। औद्योगिक हब माने जाने वाले परवाणू में आग की घटनाओं से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। मात्र दो हाइड्रेंटों पर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा है। गर्मियों के मौसम में आग का अधिक खतरा रहता है। यदि कोई घटना घट जाती है तो हाइड्रेंटों की कमी विभाग के आडे़ आती है। 1980 के दशक में 26 हाइड्रेंट स्थापित होने के बावजूद आज यहां पर मात्र दो हाइड्रेंट की उपयोग में लाया जा रहा है। इन हाइड्रेंटों में भी 24 घंटे पानी…

Read More

बिना आधार नहीं मिलेगा सब्सिडी का सिलेंडर

नालागढ़ (सोलन)। केंद्र सरकार के घरेलू गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ चाहिए तो उपभोक्ता अपना आधार कार्ड तथा बैंक खाता नंबर गैस एजेंसी को मुहैया करवाएं। ऐसा न करने पर सब्सिडी से लोगों को महरूम होना पड़ेगा। केंद्र सरकार की यह शर्त पहली जुलाई से लागू हो रही है। घरेलू गैस उपभोक्ता को गैस एजेंसी में अपना आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर मुहैया करवाना होगा। सरकार ने पहले 6 और अब 9 घरेलू गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी दी है और यह केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मुहैया…

Read More

शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का मंत्र दे गए प्रणव दा

बद्दी (सोलन)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को बद्दी के कालू झिंडा स्थित महाराजा अग्रसेन विवि का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का मंत्र भी दिया। पौने 11 बजे राष्ट्रपति शिमला से हेलीकाप्टर से कालूझिंडा हेलीपेड पर उतरे। वहां से गाड़ी से सभा स्थल पहुंचे। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली भी उनके साथ आए। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आधा घंटे पहले पहुंच गए थे। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्जवलित…

Read More

आईपीएच के वाटर गार्ड की संदिग्ध मौत

भोजनगर (सोलन)। पुलिस चौकी भोजनगर से करीब 550 मीटर दूरी पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति के सिर, चेहरे तथा माथे पर गहरी चोटों के निशान हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचित किया कि भोजनगर-जोहड़जी सड़क पर गटोली गांव के समीप किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव का कब्जे में लिया। छानबीन…

Read More

झमीरिया में दो बसें टकराई, कोई हताहत नहीं

जमटा (सिरमौर)। यशवंत विहार स्थित झमीरिया इलाके में शुक्रवार को दो बसों में आमने -सामने की भिडंत हो गई। हादसे में दोनों बसों को नुकसान हुआ है । हालांकि हादसे में को हताहत नहीं हुआ है। शिमला रोड स्थित झमीरिया क्षेत्र में हुई इस घटना मेें एक बस दोसड़का नाहन और दूसरी बस रामाधौण से नाहन की ओर आ रही थी। अचानक दोनों निजी बसों की सीधी टक्कर हो गई। हालांकि कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बसों में सवार यात्रियों में यशपाल चौहान,…

Read More

भीषण गर्मी में बिजली कट का झटका

नाहन (सिरमौर)। गर्म लू के थपेड़ों से शनिवार को पूरा नाहन शहर परेशान रहा। सुबह साढ़े दस बजे के करीब गुल हुई बिजली ने मानो कोढ़ में खाज का काम कर दिया। बिजली विभाग की मानें तो आवश्यक तकनीकी मरम्मत के चलते विभाग के फीडर संख्या-1 में कुछ लाइनों का दुरुस्त किया जाना अनिवार्य था। इसके चलते डेढ़ से दो घंटों तक बिजली आपूर्ति फीडर के तहत आने वाले इलाकों में बिजली बंद करनी पड़ी। उधर, अवकाश के चलते शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में बिजली के अचानक गुल…

Read More