नोएडा। प्राधिकरण की 27 मई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक से सेक्टर-123 में प्रस्तावित 400 केवी सबस्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इसे बनाने के लिए विद्युत निगम और नोएडा प्राधिकरण के बीच समझौते की शर्तों पर बोर्ड से मंजूरी दिलाने के लिए एजेंडे में शामिल किया गया है। शर्तें तय होने के बाद इसे बनाने वाली कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि देशभर में सिर्फ चार कंपनियां हैं जो 400 केवी के सबस्टेशन बनाती हैं। भेल उनमें से एक है। इस…
Read MoreMonth: May 2013
बवाना की सैकड़ों झुग्गियां खाक
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार तड़के अलग-अलग दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। बवाना इलाके में तड़के लगी आग में सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दमकल की करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, अन्य मामले में पश्चिमी दिल्ली के नगली सक्रावत इलाके में केमिकल की एक फैक्टरी में आग लग गई। दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे…
Read Moreआपसी सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं
नई दिल्ली। निसंदेह देशभर में दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन काफी मामलों में आपसी सहमति से बनाए शारीरिक संबंधों को भी दुष्कर्म का रूप दे दिया जाता है। कुछ मामलों में महिला प्रतिशोध, पैसों की उगाही व विवाह के लिए युवक को मजबूर करने के लिए कानून का इस्तेमाल हथियार के रूप में करती है। अगर ऐसा करने की इजाजत दी गई तो विवाह जैसा पवित्र रिश्ता मजाक बनकर रह जाएगा। हाईकोर्ट ने ऐसे ही एक मामले में आरोपी रोहित चौहान को 50 हजार रुपये के निजी…
Read Moreसिपाही ने रुपये से भरा बैग लौटाया
नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक सिपाही ने ईमानदारी का परिचय देकर दिल्ली पुलिस को गौरवान्वित कर दिया। सिपाही ने एक्सरे मशीन पर यात्री के छूट गए एक बैग को उसे लौटा दिया। बैग में चार लाख रुपये व आईपेड था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिपाही को इनाम देने की घोषणा की है। क्राइम एंड रेलवे के अतिरिक्तपुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि मयूर विहार फेज-2 निवासी शैलेंद्र धर शुक्रवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ जाने वाले थे। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर…
Read Moreजूडो का पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जूडो कराटे के एक पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी को फर्जीवाड़े के आरोप में दबोचा है। आरोपी खुद को वकील बताकर नोटरी पब्लिक स्टांप से लोगों की सेल डीड बनाता था। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग वकीलों की 36 मुहरें और करीब 152 स्टांप पेपर बरामद किए हैं। पुलिस ने फर्जी पेपरों के जरिए प्रॉपर्टी बेचने के आरोप में एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि एक निजी कंपनी…
Read Moreडूब क्षेत्र में सिर्फ खेती हो सकती है, निर्माण नहीं
नोएडा। यमुना के डूब क्षेत्र में हुए स्थाई निर्माण की सर्वे रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के मुख्यालय को सौंपी जाएगी। ओखला बैराज से आगरा कैनाल तक 25 किलोमीटर का क्षेत्र उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग का है। यहां पर किसान अपनी जमीन पर कृषि कर सकते हैं, लेकिन स्थाई निर्माण पर पाबंदी है। ऐसे में पिछले कई सालों से कॉलोनी काटने का काम किया गया, जो अवैध है। इसका सर्वे सिंचाई विभाग ने करके रिपोर्र्ट तैयार की है, जिसे मुख्यालय और नोएडा प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के…
Read Moreदिल्ली-फरीदाबाद रूट पर दो घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें
नई दिल्ली। दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर इलेक्ट्रिक वायर टूट जाने से इस रूट पर चलने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रेनों का आवागमन करीब दो घंटे से अधिक समय तक ठप रहा। कड़ी मशक्कत के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ। इसके कारण हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। शनिवार को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के समीप सुबह 4:15 बजे अचानक से ओवर हेड ट्रेक्शन वायर (ओएचई) टूट गया। इसके कारण एक दर्जन से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें लेट से चलीं। शुरू के करीब दो…
Read Moreबाबा हरदेव के दर्शनों को उमड़ी भक्तों की भीड़
नादौन (हमीरपुर)। वीर भूमि नादौन में निरंकारी मिशन के प्रादेशिक समागम का शानदार आगाज हो गया है। भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिन चलने वाले इस समागम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के दर्शन को नादौन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक नगरी नादौन में हजारों लोग पहुंच गए हैं। नादौन में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के नादौन पधारने की खुशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न परिधानों में सजे अनुयायियों ने शानदार अंदाज में निकाली झांकी…
Read Moreकराड़ा पेयजल योजना में गहराया पेयजल संकट
हमीरपुर। कराड़ा पेयजल योजना में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल योजना के अंतर्गत करीब एक दर्जन गांवों में तीसरे दिन नाममात्र पेयजल आपूर्ति हो रही है। हालांकि विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया जाता है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। ऐसे में लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। स्थानीय बाशिंदों में दिनेश, सुरेश, अनुपम, अशोक, अंकू, रमणीक, सुमित कुमार, अरुण कुमार, ज्योति, कल्पना, सुनीता, रीना आदि लोगों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में कराड़ा पेयजल योजना पूरी…
Read Moreमानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा
नादौन (हमीरपुर)। दो दिवसीय संत निरंकारी समागम के अवसर पर विश्व के नाम संदेश देते हुए निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने कहा कि मानवता ही सच्चा धर्म है। यदि धार्मिक बनना हो तो मानवीय गुणों से युक्त होना होगा। मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा। उन्होंने कहा कि इस समागम में हम इंसानियत के धर्म को विशाल रूप देने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बाबा जी ने कहा कि संसार के हालात आज पीड़ाजनक हैं। लोग इंसानियत…
Read More