सरकार हर मोर्चे पर विफल : जोशी

चंपावत/टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का शनिवार को टनकपुर और चंपावत पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की विफलता की जानकारी आम जनता को दें। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलनों का आगाज 27 मई से हो जाएगा। उस दिन भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गिरफ्तारी देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने और संचालन महामंत्री गोविंद सामंत ने किया। स्वागत कार्यक्रम में…

Read More

जिला पंचायत चेक पोस्टों पर अवैध वसूली

रुद्रपुर। जिला पंचायत चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों व जिलों से आने वाले कामर्शियल वाहनों से प्रवेश कर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उद्यमियों द्वारा कई बार उद्योग बंधु की बैठक में तो जिला पंचायत सदस्य बोर्ड बैठक में इसका विरोध कर चुके हैं। मामला अफसरों के संज्ञान में होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उप्र जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 239 की उपधारा दो के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला पंचायत उन वाहनों से…

Read More

जून में मिलेगी अप्रैल और मई की चीनी

काशीपुर। सरकारी गोदाम में कोटा के अनुसार चीनी उपलब्ध होने के बाद भी उपभोक्ताओं को अभी तक अप्रैल व मई माह की चीनी नहीं मिली है। एलॉटमेंट आने पर ही जून माह में चीनी का वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिले में चीनी वितरण के लिए जितनी आवश्यकता होती है उतनी चीनी उपलब्ध नहीं है। अप्रैल व मई माह की चीनी वितरित होनी है। काशीपुर के गोदामों में आवश्यकता से कम चीनी है। चीनी आने का क्रम जारी है। इधर एसएमआई पीसी नैथानी ने बताया…

Read More

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल निकाले 40 हजार

उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार रात बस अड्डे पर एटीएम से रुपये निकाल रहा बडेथी का युवक ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने मदद के बहाने ने उसका एटीएम कार्ड बदल 40 हजार रुपये निकाल दिए। बडेथी गांव निवासी विजयपाल पुत्र महेश्वर बस अड्डा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया। रुपये न निकलने पर पास में खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उससे एटीएम मांगने के साथ ही कोड नंबर पूछा। फिर कार्ड बदलकर कह दिया कि रुपये नहीं निकल रहे हैं। शुक्रवार को युवक जब बैंक में…

Read More

पीआरडी के जवान करेंगे सीएम का घिराव

उत्तरकाशी। इस बार यात्रा ड्यूटी पर तैनात न किए जाने से पीआरडी के जवानों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित जवानों ने रविवार को जिले के दौरे पर आ रहे सीएम विजय बहुगुणा का घिराव करने का ऐलान किया है। जिले में 410 पीआरडी जवान हैं। इन्हें विभिन्न विभागों में अस्थायी ड्यूटी के साथ ही यात्रा सीजन में सुरक्षा आदि ड्यूटी पर लगाया जाता है। इसमें भी बारी-बारी से ही उन्हें रोजगार मिल पाता है। पिछले वर्ष यात्रा ड्यूटी पर लगे पीआरडी जवानों को दो माह…

Read More

अवैध रूप रेत ले जा रहे दो ट्रक सीज

अल्मोड़ा। भनोली तहसील में पनार और सरयू नदी से धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। भनोली के उप जिलाधिकारी सीएस डोभाल ने शुक्रवार रात अवैध रूप से रेता लेकर जा रहे दो वाहनों को सीज कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त कारोबारियों में हड़कंप मचा है। शुक्रवार रात एसडीएम सीएस डोभाल के नेतृत्व में राजस्व पुलिस ने गुरुड़ाबांज तहसील के पास अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क में वाहनों की तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक संख्या यूके04-सीए-4838 और यूके01-सीए-0470 में रेत लदा था लेकिन चालक के…

Read More

उद्घाटन मैच में हिमांशु ने यश को पराजित किया

अल्मोड़ा। विनायक उत्सव भवन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में अल्मोड़ा के हिमांशु करायत ने ऊधमसिंहनगर के यश सतवाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में बालक वर्ग 23 से 25 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के हिमांशु ने यूएसनगर के यश सतवाल को पराजित किया। देहरादून के सक्षम मिश्रा ने अल्मोड़ा के कृष्णा बिष्ट को हराया। बालिका फिन भार वर्ग में…

Read More

महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दक्षिण दिल्ली की एक निगम पार्षद का पति बताया जा रहा है। दक्षिणी जिले के डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि महिला दिल्ली पुलिस में हवलदार है। महिला ने शनिवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि आरोपी रमेश पहलवान ने उसे शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने…

Read More

सेक्टर 59 व 60 में आठ घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

नोएडा। सेक्टर-59 व 60 में शनिवार और रविवार को आठ-आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। दोनों सेक्टरों में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) बदले जाने हैं। विभाग ने पहले चरण में शनिवार की सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है जबकि शेष काम रविवार को पूरा किया जाएगा। बिजली विभाग के एसडीओ सेवा राम ने बताया कि सेक्टर 59 व 60 में लगे वीसीबी उपकरण पुराने और खराब हो गए हैं। इन्हें बदलने के लिए शनिवार को सेक्टर 59 के कुछ हिस्सों और…

Read More

जरूरी नहीं, दुष्कर्म के हर मामले में पीड़िता सही हो

नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोप से कोई व्यक्ति समाज में अपमानित ही नहीं होता, बल्कि उसकी व उसके परिवार की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग जाती है। ऐसे में अदालत की ड्यूटी बनती है कि वह फर्जी मामले में फंसाए गए व्यक्ति को संरक्षण प्रदान करे। यह जरूरी नहीं है कि दुष्कर्म के हर मामले में पीड़िता का बयान सही हो। हाईकोर्ट ने नौ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म में मुमताज की सजा रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति जीपी मित्तल ने मुमताज को सजा देने संबंधी न्यायाधीश के फैसले…

Read More