श्रीनगर। बदरी-केदार महोत्सव में उत्सव ग्रुप की प्रस्तुति चक्र शकट व्यूह (जयद्रथ वध) खास आकर्षण रही। महाभारत कालीन इस लोक नाट्य ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इसके अलावा असम और छत्तीसगढ़ के लोक गीत, नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों का जादू सिर चढ़कर बोला। बदरी-केदार उत्सव में बुधवार का दिन महा लोक नाट्य चक्र शकट व्यूह के नाम रहा। उत्सव ग्रुप की इस प्रस्तुति में चक्रव्यूह में अभिमन्यु वध के बाद का प्रसंग दिखाया गया। इसके अंतर्गत अर्जुन ने श्रीकृष्ण…
Read MoreMonth: May 2013
पिथौरागढ़ रहा ‘ए वन ’
पिथौरागढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) परिषद के हाईस्कूल के नतीजे घोषित हो गए। इस बार छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। जिले में 96 छात्र-छात्राओं ने परफैक्ट 10 अंक हासिल किए। जबकि 200 से ज्यादा बच्चों को ए-1 ग्रेड अंक प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। न्यू बियरशिवा स्कूल के निदेशक भुवन भाकुनी ने बताया कि इंटर की तरह ही हाईस्कूल बोर्ड का नतीजा भी शानदार रहा। सत्यम पंत, रवीना नितवाल, कोमल पाठक और प्राची पांडे ने दस ग्रेड अंक के साथ परीक्षा पास की।…
Read Moreलाखों की वन संपदा हुई खाक
बेरीनाग। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में दावाग्नि की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को बेरीनाग के देवीनगर वन चौकी से महज दस मीटर की दूरी पर लगी दावाग्नि ने जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की पोल खोल कर रखी दी है। खबर लिखे जाने तक आग की चपेट में आ चुके करीब एक हेक्टेयर वन भूमि में लाखों की वन संपदा जल गई। दावाग्नि की बढ़ती घटनाओं की वजह से पूरा वातावरण धुंध की चपेट में आ गया…
Read Moreमुनस्यारी, अस्कोट, डीडीहाट में फिरबरसे मेघ
पिथौरागढ़। मुनस्यारी, अस्कोट और डीडीहाट में बृहस्पतिवार को एक बार फिर मेघ जमकर बरसे। जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में आसमान बादलों से ढंका रहा लेकिन बात बूंदाबांदी से आगे नहीं बढ़ी। दोपहर बाद मुनस्यारी, डीडीहाट और अस्कोट में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो उठा। जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेरीनाग इलाके में लंबे समय से बारिश न होने से गर्मी का प्रकोप तो बढ़ा ही है, खेती, किसानी को भी काफी नुकसान हो रहा है। बारिश न होने से मक्का, धान के पौध अपेक्षा के…
Read Moreधरमघर-गंगोलीहाट में संचार सेवा ठप
धरमघर/गंगोलीहाट। क्षेत्र के लोग बीते कई दिनों से हाय-हैलो को तरस गए हैं। इन इलाकों में चार दिन से बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की फोन सेवा ठप है। इसके चलते गंगोलीहाट, धरमघर आदि क्षेत्रों में लोगों का संचार संपर्क कट गया है। बैंक की सेवा भी प्रभावित हुई है। बेरीनाग के पास बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की ऑप्टीकल फाइबर केबिल (ओएफसी) लाइन कटने से धरमघर की संचार सेवा सात दिन से ठप है। इस इलाके के अधिकांश लोग संचार सेवाओं के लिए पूरी तरह से बीएसएनएल पर ही…
Read Moreमनरेगा के काम में अनियमितता की पुष्टि
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट और बेरीनाग विकासखंड में मनरेगा के कामों में वित्तीय अनिमितता की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी ने एक स्वयंसेवी संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य ने दोनों विकासखंडों में मनरेगा के कामों में वित्तीय अनियमितता का मामला डीएम के सामने रखा था। मुख्य विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा डा. राघव लंगर ने बताया है कि विधायक की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट और बेरीनाग की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने एनजीओ सर्वोदय ग्राम विकास समिति…
Read Moreपिथौरागढ़ में पांच पंप खराब
पिथौरागढ़। पेयजल समस्या पर जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल द्वारा ली गई बैठक में पंपिंग पेयजल योजनाओं के पांच पंप खराब होने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी ने पंचों पंपों को तुरंत ठीक करने के साथ ही शतप्रतिशत लीकेज रोकने के निर्देश दिए हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता वीके मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि घाट पंपिंग स्टेशन में दो पंप काम कर रहे हैं। दो स्टेंडबाई में रखे गए हैं। दो पंप खराब हैं। मटेला के चार पंपों में से दो खराब हैं। हनुमान मंदिर के चार पंपों…
Read Moreआवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए ट्रायल 5 को
चंपावत। खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के चयन ट्रायल 5 जून को गोरलचौड़ मैदान और टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीडाधिकारी संजीव कुमार पौरी के अनुसार आवासीय क्रीडा छात्रावासों में बालक अभ्यर्थियों का चयन फुटबाल, बाक्सिंग, एथलेटिक्स और बैडमिंटन तथा बालिका अभ्यर्थियों का चयन एथलेटिक्स खेलों के लिए किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का फाइनल ट्रायल देहरादून में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंपावत गोरलचौड़ मैदान में स्थित खेल कार्यालय में 5 जून…
Read Moreविकास के साथ वन संपदा की हिफाजत जरूरी: रावत
मदकोट। प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) आरवीएस रावत ने यहां गोरीगंगा जल विद्युत परियोजना के प्रस्तावित डैम स्थल का मुआयना किया। उन्होंने एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी वार्ता की। कहा कि विकास के साथ ही वनों की हिफाजत भी जरूरी है। उन्होंने परियोजना के सर्वे में वन संपदा के कम से कम नुकसान पर जोर दिया। गोरीगंगा जल विद्युत में 120 मेगावाट की परियोजना प्रस्तावित है। एनएचपीसी की गोरीगंगा परियोजना के चीफ मनोज कुमार ने परियोजना से संबंधित जानकारी दी। प्रस्तावित सर्वे से लेकर आगे की गतिविधियों से…
Read Moreपालिका ने कोर्ट में प्रस्ताव की प्रति की पेश
नैनीताल। नैनीताल में यातायात व्यवस्था को लेकर नगरपालिका ने कोर्ट में प्रस्ताव की प्रति पेश की। इसमें नगरपालिका द्वारा 29 मई को शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए थे। न्यायालय ने नगरपालिका को निर्देशित किया है कि वे इस संबंध की विज्ञप्ति प्रकाशित कराएं और इसके अलावा सड़कों पर नोटिस एवं होर्डिंग के द्वारा लोगों को पूर्ण रूप से सूचित करें ताकि प्रस्ताव के अनुसार 10 जून 2013 से व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। मामले की अगली सुनवाई के लिए 11…
Read More