रायपुर/नंदेली: नक्सली हमले में मारे गए छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके पुत्र दिनेश पटेल की आज हजारों लोगों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर रायगढ जिले के गांव नंदेली में पटेल और उनके पुत्र को..नन्द कुमार पटेल अमर रहे..के नारों के बीच उनके छोटे पुत्र उमेश पटेल ने जब मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद भीड के आंसू छलक पडे। लोगों ने अपने नेता को अश्रुपूर्ण विदाई दी। पटेल को अन्तिम विदाई…
Read MoreMonth: May 2013
सेवा दल के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही
नादौन (हमीरपुर)। निरंकारी संत समागम के दूसरे दिन का शुभारंभ सेवादल रैली से हुआ जिसमें संत निरंकारी सेवा दल के वर्दी पहने हुए हजारों की संख्या में जवानों ने भाग लिया। रैली में शारीरिक व्यायाम, खेल तथा निश्वार्थ सेवा के महत्व को महत्वपूर्ण साधन दर्शाते हुए प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेवादल के सदस्यों ने सुंदर पीटी कार्यक्रम, मटका दौड़, बच्चों का बैलून ब्रेकिंग सहित मिशन के उद्देश्यों को दर्शाने वाली लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। हिमाचल सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से आए सेवा दल सदस्यों ने बाबा…
Read Moreकंगरू में आग से झुलसी विवाहिता
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सदर थाना के अंतर्गत कंगरू गांव में एक विवाहिता आग से झुलस गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के मायके वालों ने जलाने का आरोेप लगाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोहणी के साथ लगती कंगरू पंचायत की एक विवाहिता आग की चपेट में आ गई। इससे विवाहिता काफी झुलस गई है। विवाहिता ने पहले पुलिस को ब्यान दिया कि वह आग जला रही थी और स्वयं आग की चपेट में आ गई लेकिन बाद में विवाहिता…
Read Moreएनएसयूआई ने गांधी चौक में सांसद का पुतला जलाया
हमीरपुर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में भाजपा के खिलाफ हमीरपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमीरपुर में विकास न करवाने का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष सौरभ कटोच ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। सांसद होते हुए हमीरपुर की जनता के मुद्दों को आगे ले जाने में असफल रहे हैं। हमीरपुर की जनता का कोई ख्याल नहीं है। अनुराग फिल्म स्टारों और क्रिकेटरों संग…
Read Moreविधायक ने 37 शिकायतों का किया समाधान
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल के जंगल खास गांव, ग्राम पंचायत पटनौन के वराडू गांव में विधायक राजेंद्र राणा ने जनता की समस्याएं सुनी। राणा के आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में दूर दराज क्षेत्र के लोगों ने विधायक को समस्याओं से अवगत करवाया। विभिन्न विभागों से संबंधित 57 प्रार्थना पत्र विधायक के समक्ष रखे, सैंतीस का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष प्रार्थना पत्रों…
Read Moreजिला में कर्मचारी राजनीति में हलचल की संभावना
हमीरपुर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक गुट द्वारा जिला में चुनावी प्रक्रिया की घोषणा के पश्चात कर्मचारी राजनीति में हलचल मचने की संभावना है। चुनावी प्रक्रिया की घोषणा के साथ ही दूसरा गुट भी सक्रिय हो गया है तथा कर्मचारियों से किसी के बहकावे में न आने का आग्रह किया। दूसरे गुट ने भी चुनावी प्रक्रिया की घोषणा करने के साथ ही 27 मई को बैठक करने की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर के प्रधान मानचंद राणा, महासचिव संजीव प्रभाकर ने कर्मचारियों से आग्रह…
Read Moreअधवाणी में दो माह से पेयजल संकट
हमीरपुर। ग्राम पंचायत झनियारा के अधवाणी गांव में दो माह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि संबंधित विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया गया है लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों में देवराज, स्वरूप सिंह, विक्रम सिंह, धर्म सिंह, प्रताप, संजय, नरेश कुमार और सुरेश आदि का कहना है कि अधवाणी गांव में करीब दो…
Read More28 को शिमला में हल्ला बोलेंगे दवा प्रतिनिधि
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिपरजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम शर्मा ने कहा कि दवा प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर 28 जून को लेबर कमिश्नर कार्यालय शिमला में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार के दवा प्रतिनिधि भी प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर लेबर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान हुकम शर्मा ने कहा कि नए शोध को डाक्टरों के माध्यम से जनता तक पहुंचाते हैं लेकिन इसके बावजूद उनके काम करने का समय और न्यूनतम वेतन निर्धारित नहीं है। अस्पतालों में चिकित्सकों से मिलने नहीं…
Read Moreआओ इस धरती को स्वर्ग बनाएं : बाबा हरदेव
ज्वालामुखी/नादौन (हमीरपुर)। आओ इस धरती को स्वर्ग बनाएं। तब मृत्यु के पश्चात इसकी चिंता करने की जरूरत ही नहीं रहेगी। यह लोक सुंदर बना लेते हैं, तब हमारा परलोक अवश्य ही सुंदर हो जाएगा। हम भव सागर से अवश्य ही पार हो जाएंगे और ईश्वर के दरबार में उजला चेहरा लेकर जाएंगे। उक्त उद्गार बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी ने राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम के दौरान व्यक्त किए। दो दिवसीय समागम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से हजारों की…
Read Moreजल्द समस्या न सुधरी तो होगा आंदोलन
बद्दी (सोलन)। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड निवासी इन दिनों बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। हाउसिंग बोर्ड के करीब 1500 परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। कड़ाके ही इस गर्मी में कम वोल्टेज आने से लोगों के विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। इस कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सही नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में करीब पंद्रह सौ…
Read More