रामपुर बुशहर। सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी (डीपीएस) के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। परीक्षा में यहां के 26 विद्यार्थियों ने अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लेकर स्कूल का मान बढ़ाया। डीपीएस में विज्ञान संकाय (नान मेडिकल) में वैभव चौहान ने 94.6 अंक लेकर दूसरा और अंशिका ठाकुर तथा यश कौशल ने 94.4 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आशिमा जिंदल ने 91.6, विनसन शर्मा ने 90.8 और आकृति आचार्य ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह विज्ञान संकाय (मेडिकल)…
Read MoreMonth: May 2013
क्रिकेट खिताब पर रेड इलेवन काबिज
रिकांगपिओ (किन्नौर)। यूनीक स्टार एसोसिएशन नेसंग की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में रेड इलेवन स्पीलो ने जीत दर्ज की। जबकि, नेसंग की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 33333 रुपये ट्राफी, जबकि उपविजेता को 11111 रुपये नकद और ट्राफी भेंट की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य राम सिंह नेगी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज खेलाें…
Read Moreसंजीव और ईश्वर सिंह महामंत्री
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजेंद्र नेगी ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। इसमें संजीव कुमार लियो और ईश्वर सिंह लाबंरग को महामंत्री बनाया गया है। उक्त कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से काम करना शुरू कर देगी। इसके अलावा आनंद ठोलपा रोपा, सीता बाला पूह, ललित मोेहन रिब्बा और सुंदर सिंह हांगो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमेश लियो, सुभाष श्यासो, बीरमान चंद कानम, जवानपुरी जंगी, ललित कुमार रारंग को सचिव नियुक्त किया गया है। देव सिंह स्पीलो को कार्यालय सचिव और प्रवक्ता का जिमा सौंपा…
Read Moreअलग-अलग हादसों में चार की मौत, दो लापता
ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते रहीघाट के पास सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बजे एक आल्टो कार संख्या एचपी 06-0975 गहरी खाई में लुढ़क गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार शिमला से ठियोग की ओर आ रही थी। रहीघाट के साथ लगते सुफला के गोदाम के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय जनता ने अपना पूर्ण सहयोग…
Read Moreमांगों को लेकर गुरिल्लों ने दिया धरना
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अपनी मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन के प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ रिकांगपिओ में जमकर हल्ला बोला। वहीं, रिकांगपिओ बचत भवन से रैली निकाल कर उपायुक्त के माध्यम से गृह मंत्रालय भारत सरकार को ज्ञापन भेजा। इस रैली में राज्य भर से एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने भाग लिया। इन लोगों का कहना है कि प्रदेश भर के 10,933 लोगों को विभिन्न विभागों में रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष एमआर भारद्वाज, महासचिव प्यारे लाल ठाकुर, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रामपुर इकाई के…
Read Moreजयराम को टिकट मिलने पर भाजपाई गदगद
रामपुर बुशहर। मंडी उपचुनाव में विधायक जयराम ठाकुर को टिकट मिलने पर रामपुर के भाजपाई गदगद हैं। भाजपा मंडल रामपुर ने हाईकमान के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात एक करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय बिष्ट ने कहा कि जल्द कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर चुनाव प्रचार के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियां, कमरतोड़ महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी। मंडल अध्यक्ष विजय बिष्ट समेत…
Read Moreठेकेदारों के कंपनी के पास फंसे एक करोड़
ज्यूरी (शिमला)। कड़छम-वांगतू प्रोजेक्ट की ट्रांसमिशन लाइन का काम करने वाले ठेेकेदार (पीस रेट वर्कर) आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन ठेकेदारों ने एक कंपनी के अधीन कार्य किया था, लेकिन कंपनी ने अभी तक इनको भुगतान नहीं किया है। लिहाजा, ठेकेदारों के तीन साल के करीब एक करोड़ रुपये कंपनी के पास फंसे हुए हैं। इनठेकेदारों ने कंपनी से राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की है। स्थानीय ठेकेदार शेर सिंह, संजू, प्रसुन, कमल, मोहन सिंह, मदन ठाकुर, रविंद्र और कमल द्रैक ने कहा कि कंपनी ने…
Read Moreअब कम्प्यूटर गेम्स बतायेंगे युद्ध की विभीषिका
कम्प्यूटर गेम्स को मनोरंजन के साधन के साथ-साथ अब शिक्षाप्रद बनाने की दिशा में भी काम होने लगा है। इतना ही नहीं इनका प्रयोग बच्चों को युद्ध की विभीषिका समझाने के लिए भी किया जाने लगा है। ऐसे ही एक गेम में एक किशोर एक कार में छुप कर अपने युद्धग्रस्त अफ्रीकी गांव से बच निकलता है। कार चालक उसे कहता है कि उसके माता-पिता को गोली मार दी गई है और उसका बच निकलना भी किसी करिश्मे से कम नहीं है। परंतु उसके पिता की हत्या करने वाले विद्रोहियों…
Read Moreइंडियन आर्मी अलर्ट हो जाओ
श्रीनगर: भारत-चीन के हुक्मरान चाहे कितने ही विवाद सुलझाने की बातें करें, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। चीन ने 15 अप्रैल तक लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में न केवल 19 किलोमीटर तक घुसपैठ की थी, बल्कि भारतीय सीमा के पांच किलोमीटर भीतर तक सड़क भी बना ली थी। हालांकि, रक्षा मंत्रालय और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद ने चीन द्वारा सड़क बनाए जाने से पल्ला झाड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक चीन ने यह सड़क लद्दाख के पूर्वी छोर में सिरी जाप इलाके के अंतर्गत फिंगर-चार क्षेत्र…
Read Moreपाक: पांच जून को चुना जाएगा नया प्रधानमंत्री, शरीफ का PM बनना तय
इस्लामाबाद(भाषा): पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के सदस्य पांच जून को औपचारिक तौर पर देश के नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे। पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ का रिकॉर्ड तीसरी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना तय है। पीएमएल-एन के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का चुनाव महज एक औपचारिकता होगी क्योंकि 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में पार्टी के पास जरूरी संख्या बल है। नई नेशनल असेंबली का पहला सत्र एक जून को शुरू होगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।…
Read More