बारिश से मौसम ठंडा, सेब चंगा

कुल्लू। लंबे अरसे से गरमी की तपिश से झुलस रही कुल्लू घाटी के लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दे दी है। वहीं बागवानी के क्षेत्र में अग्रणी कुल्लू के परेशान बागवानों के लिए भी यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। सोमवार सुबह पौ फटते ही शुरू हुआ बारिश का दौर जिला के बंजार, मनाली, सैंज, आनी तथा निरमंड क्षेत्र में करीब चार घंटे तक जारी रहा। घंटों तक अच्छी खासी बारिश होने से खेत खलियानों को भी उचित नमी मिली है। तेज धूप से बढ़ते पारे से हो रही…

Read More

भीषण गर्मी में सूखने लगे जल स्रोत, योजनाएं प्रभावित

टिहरा (मंडी)। भीषण गर्मी ने प्राकृतिक जल स्रोतों पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे पेयजल किल्लत की समस्या गंभीर होती जा रही है। टिहरा क्षेत्र की तनिहार पंचायत में नौण-साहन उठाऊ पेयजल योजना पर नौण स्कीम का जलस्तर लगातार घट रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना का करीब 80 फीसदी जल सूख चुका है। ऐसे में तनिहार पंचायत के निहार, धलौण, हियूण, नलयाणा तथा लांबरी आदि गांवों के बाशिंदों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। पानी की कमी की समस्या मात्र इसी…

Read More

पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सधोट पंचायत के आधा दर्जन गांवों धनराशि, बाहक, मोरतन, जोल, कटेड़ा, सधोट और आचार्य बस्ती के एक दर्जन ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर और आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या को जल्द हल करने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, वार्ड पंच भाग सिंह, पूर्व उप प्रधान धर्म सिंह, रणजीत सिंह, प्रकाश चंद, भाग सिंह, चेतराम, कुलदीप सिंह एवं राम चंद आदि शामिल थे। उक्त ग्रामीणों का कहना है कि…

Read More

डीएवी स्कूल मौहल की मीनाक्षी रही प्रथम

कुल्लू। दिल्ली बोर्ड के घोषित सीबीएसई के जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल्लू के मौहल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा। जमा दो मेडिकल में मीनाक्षी ठाकुर ने 96 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। नान मेडिकल में ईशिता ठाकुर ने 94.2 प्रतिशत और कामर्स में मलिका सोनी ने 96.4 अंक प्राप्त किए। स्कूल के पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अन्य सभी छात्र प्रथम श्रेणी…

Read More

ऊना में खनन माफिया खामोश

टाहलीवाल (ऊना)। जिले में खनन माफिया खामोश हो गया है। अफसरों और कर्मचारियों में डबल डिमोशन का खौफ ऊना में बरकरार है। अवैध खनन के खिलाफ कटने वाले चालानों में कमी दर्ज हुई है। मई माह के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऊना प्रवास के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि जो भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अवैध खनन करने वालों का साथ देते हुए पाए गए या उनके खिलाफ ऐसी कोई शिकायत आई तो डबल डिमोशन की जाएगी। डबल डिमोशन…

Read More

बढ़ता रहा अर्जुन का मर्ज, किसी को नहीं दिखा दर्द

मुबारिकपुर (ऊना)। स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल हैं। मरीज रात भर दर्द से तड़पता रहता है, उसे पूछने वाला कोई नहीं। एक से दूसरे अस्पताल में मरीज को भेजा गया। मामला संघनई इलाके का है। यहां के अर्जुन दास ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्हें रविवार पेट में तेज दर्द शुरू हो गई। उनका पुत्र यशपाल उन्हें क्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले गया। जहां पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें पाइप लगाने का प्रयास किया, लेकिन पाइप लगाते समय खून बहने लगा। स्थिति खराब होती देख वहां तैनात कर्मचारियों ने…

Read More

गर्मी के साथ-साथ विद्युत कट की मार

टाहलीवाल (ऊना)। गर्मी की भयंकर तपिश में बिजली भी लोगों को रुला रही है। टाहलीवाल क्षेत्र में बिजली के बार-बार गुल होने से लोगाें की दिक्कतें बढ़ रही हैं। विद्युत बोर्ड लगभग 30 किलोमीटर विद्युत लाइन में गर्मी बढ़ने से ट्रिपिंग को इसका कारण बता रहा है। विद्युत बोर्ड ने संके त दिए हैं कि आने वाले दिनाें में गर्मी की बढ़ती तपिश में बिजली लोगों को और रुला सकती है। टाहलीवाल से दर्शन सिंह, पवन कुमार, अमरजीत सिंह, राम कुमार, दलजीत सिंह, विनीत शर्मा, प्रदीप कुमार, गुरमेल सिंह, संजय…

Read More

100 युवाओं को नौकरी देगी कंपनी

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 31 मई को लगभग सौ युवाओं को रोजगार हासिल करने का मौका मिलेगा। इनमें से 50 पदों पर आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रखा जाएगा। लगभग 50 मैट्र्रिक पास युवाओं को भी नौकरी दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि टाहलीवाल के गुरपलाह स्थित इंडिया फाइल्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में लगभग सौ रिक्तपदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 31 मई को जिला रोजगार कार्यालय में युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आपरेटरों के लगभग 50 पदों पर फीटर…

Read More

ऊना में हल्की बारिश का बड़ा कहर

ऊना। बारिश के पानी से बचाव करने के प्रबंधों की पोल सोमवार को खुल गई। बारिश के पानी ने जहां जिला मुख्यालय के लगभग आधा दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उत्पात मचाया, वहीं समीपवर्ती झलेड़ा में भी पानी ने दुकानों और घरों में घुस कर लोगों को खासी परेशानियों में डाले रखा। व्यापारियों का हजारों का सामान खराब हो गया। दुकानों और घरों में पानी घुसने के साथ जैसे उन्होंने सामान को निकाल कर सड़क किनारे रखा उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। तेज अंधड़ ने भी लोगों को खासी…

Read More

रोहड़ू में विकास ने पकड़ी तेजी : ब्राक्टा

रोहडू। क्षेत्र में ठप पड़े सभी विकास कार्य तेजी से शुरू किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग ठियोग हाटकोटी मार्ग की मरम्मत का कार्य भी तेजी से कर रहा है। यह बात विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने झलवाड़ी गांव के दौरे के दौरान कही। मोहन लाल ब्राक्टा ने झलवाड़ी में जन समस्याओं को सुनकर मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया। ब्राक्टा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोहडू…

Read More