पर्यटन मानचित्र में शामिल हो बागनाथ मंदिर

बागेश्वर। बागनाथ मंदिर समिति की आम बैठक में मंदिर के पर्यटन महत्व को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। किंतु आज तक सरकार और पर्यटन विभाग ने इसे पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की कोई पहल नहीं की है। बैठक में बागनाथ मंदिर की नियमित गतिविधियों और कार्यक्रमाें को लेकर चर्चा की र्गई। वक्ताओं ने कहा कि यह मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। देवभूमि के धर्मस्थलों में इसका विशेष स्थान है। यहां दूरदराज के लोग दर्शनों के लिए…

Read More

पत्रकारों को राजकीय सुविधाएं दी जाएं

बागेश्वर। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई ने आज पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी की। वक्ताओं ने सरकारों पर पत्रकारों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पत्रकारों को बीमा, मान्यता सहित तमाम सुविधाएं देने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन सहित यहां के तमाम मसलों को अंजाम तक पहुंचाने में स्थानीय पत्रकारिता का भारी योगदान रहा है। लेकिन आज तक पत्रकार तमाम…

Read More

मां और दो पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बागेश्वर। मंडलसेरा में महिला की खुदकुशी के बाद उत्पीड़न के मामले में नामजद महिला और उसके दो पुत्रों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले में एक अन्य महिला भी नामजद है। बुधवार की सुबह मंडलसेरा में आनंद सिंह मलड़ा की पत्नी 29 वर्षीया संगीता ने नुवान का सेवन करके खुदकुशी कर ली। उसके बाद आनंद सिंह ने पड़ोसी महिला धनुली देवी, उसके पुत्र मदन सिंह, पूरन सिंह और पूरन सिंह पत्नी कविता देवी के खिलाफ धारा 306, 504 के तहत एफआईआर दर्ज कराई।…

Read More

जुलाई के तीसरे हफ्ते में जारी होगी अधिसूचना

बागेश्वर। राज्य निर्वाचन आयुक्त हरीश चंद्र जोशी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जुलाई के तीसरे हफ्ते तक जारी हो जाएगी। मतदाता सूचियों का समय पर प्रकाशन हो जाना चाहिए। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के साथ इसकी समानता होनी चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जुलाई के तीसरे हफ्ते में अधिसूचना जारी होने के बाद समयबद्ध ढंग से चुनाव हो जाएंगे। निष्पक्ष चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो जानी…

Read More

नामकरण पर भेंट देने की अनूठी परंपरा है बागेश्वर में

बागेश्वर। नवजात शिशु के नामकरण के मौके पर उसे वस्त्र और शैय्या सहित तमाम वस्तुएं भेंट करने की अनूठी परंपरा आज भी जारी है। खासकर नवजात के ननिहाल की रिश्तेदारी की सभी महिलाएं रिंगाल की डलिया, वस्त्र, आभूषण आदि रखकर सज धज कर शिशु के घर जाती हैं और दीर्घायु के आशीर्वाद के साथ उसे वस्तुएं भेंट करती हैं। आज के युग में नवजात शिशु की नानी, आधुनिक झूला, महंगा बेबी पाउडर, डाबर लाल तेल लेकर उसके नामकरण में जाती है। इसके अलावा रिश्तेदार भी जाते हैं। लेकिन बागेश्वर में…

Read More

राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता दो से

पौड़ी। शहर में खेल विभाग की ओर से दो जून से सब जूनियर वर्ग के बालक- बालिकाओं की राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसको सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को हुई खेल विभाग के अधिकारियों और खेल प्रेमियों की बैठक में प्रतियोगिता के दौरान इंडिया की बाक्सिंग टीम के कोच जीएस संधू, बाक्सिंग में द्रोणाचार्य एवार्ड विजेता पौड़ी जिले के जयदेव बिष्ट समेत कई नामी गिनामी हस्तियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इंडोर स्टेडियम में हुई बैठक की अध्यक्षता…

Read More

अतिक्रमण चिह्नित करने पर नोक-झोंक

पौड़ी। प्रशासन ने वन पंचायत की कैंटीन और माल रोड़ पर एक होटल के पास किए गए कब्जे को अतिक्रमण के रूप में चिह्नित करते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को उत्पीड़न बताया है। एडीएम नितिन भदौरिया ने गुरुवार की सुबह कंडोलिया स्थित वन पंचायत की भूमि पर बने ढाबे और माल रोड के एक होटल के पास किए गए कब्जे को अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया और…

Read More

कोर्ट के आदेश के बाद शीघ्र होगी नियुक्ति

श्रीनगर। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2009 के विरोध में उच्च न्यायालय गए अंशकालिक शिक्षकों की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि शीघ्र ही एक वर्ष पूर्व विभिन्न फैकल्टी के पदों पर चयन कर चुके अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगस्त 2011 में गढ़वाल केंद्रीय विवि के 166 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियाें के लिए विवि प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी की, जिसके लिए मार्च 2012 तक साक्षात्कार लिए गए। इस साक्षात्कार प्रक्रिया से करीब 100…

Read More

आग लगने से लाखों का सामान जला

कोटद्वार। निंबू चौड़ं के एक घर में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घर में फंसे लोगों को पड़ोसियों ने छत के रास्ते बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटनाक्रम के अनुसार रात लगभग 12 बजे निंबूचौड़ निवासी उषा घिल्डियाल के घर में आग लग गई। इस दौरान घिल्डियाल अपने दो बच्चों के साथ…

Read More

क्यूंकालेश्वर में विभूतियां हुई सम्मानित

पौड़ी। क्यूंकालेश्वर महादेव का 108 श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए केंद्रीय गढ़वाल विवि के प्रो. जीपी पचौरी, जय भारत सेवा समिति के संस्थापक अनिल स्वामी तथा निर्धन लोगों की सेवा के लिए आदिति स्मृति न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक महंत मुनि अभय चैतन्यानंद महाराज ने कहा कि आज समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।…

Read More