रुपिण नदी में बहा युवक

रोहडू। डोडरा क्वार के दूरदराज गांव जिस्कून में सोमवार को एक युवक नदी में डूब गया है, लेकिन दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और स्थानीय लोग मंगलवार को दिन भर युवक की तलाश करते रहे। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिस्कून गांव निवासी 22 वर्षीय युवक सुभाष अपनी गाय चरा रहा था। इसी बीच सुभाष गाय को रुपिण नदी पर लगे कच्चे पुल पर से नदी पार करवा रहा था। इस दौरान युवक और गाय का अचानक संतुलन बिगड़ गया…

Read More

आनी में बाल मजदूरी करते दो बच्चे छुड़ाए

आनी (कुल्लू)। यहां के एक होटल में बाल मजदूरी करते दो बच्चों को मनाली की एक निजी संस्था की पहल पर होटल मालिक के चंगुल से छुड़ाया गया है। संस्था को सूचना मिली थी कि आनी बाजार के एक होटल में बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है। इसके बाद संस्थान ने आनी पुलिस की सहायता से होटल में छापामारी की, जहां दो बच्चे मिले है। इन बच्चों को अब बाल कल्याण समिति में पेश किया जाएगा। मामले की पूरी छानबीन होने तक बच्चों को संस्था अपने संरक्षण रखेगी। चाइल्ड…

Read More

श्रीसंथ की न्यायिक हिरासत 4 जून तक बढ़ी

श्रीसंथ की न्यायिक हिरासत 4 जून तक बढ़ी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर एस.श्रीसंथ को साकेत कोर्ट ने 4 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अभिनेता विंदू की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी गई। चंदीला, पटेल और अश्विन को भी हिरासत में भेजा गया है। श्रीसंथ, चंदीला, पटेल और अश्विन आज साकेत कोर्ट में हाजिर हुए थे। कोर्ट ने श्रीसंथ को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्रीसंथ को दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से श्रीसंथ पुलिस रिमांड…

Read More

मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न

मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न

कोलकाता (भाषा): मुंबई इंडियंस को आईपीएल का नया चैंपियन बनने पर ट्विटर में बधाई संदेशों का तांता लग गया तथा मनोरंजन से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की उपलब्धि की सराहना की। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन मैच में डूबे हुए थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यससससस। मुंबई।।। वेलडन।’’ लेकिन जैसे ही सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की वह सकते में पड़ गए। जूनियर बच्चन ने लिखा, ‘‘नहीं अभी ऐसा नहीं होना चाहिए।’’ रितेश देशमुख ने भी इसी तरह की भावनाएं…

Read More

पुलिस विभाग पर मुकदमा करेंगी अमांदा बाइंस

पुलिस विभाग पर मुकदमा करेंगी अमांदा बाइंस

लॉस एंजिलिस मुश्किलों की मारी अभिनेत्री अमांदा बाइंस को हाल ही में कथित रूप से अपने अपार्टमेंट के बाहर घंटा फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब अमांदा ने धमकी दी है कि वे पुलिस विभाग पर मुकदमा करेंगी। पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार, बाइंस (27) पुलिस पर गैर कानूनी रूप से उनके अपार्टमेंट में घुसने, मादक पदार्थों को लेकर झूठ बोलने और अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा करने की योजना बना रही हैं। बाइंस ने ट्विटर पर लिखा, ‘उन्होंने मेरी इच्छा के विरूद्ध मुझे मानसिक अस्पताल…

Read More

जहां बिग बी, शाहरुख को मिली शोहरत फिर सैफ क्यों पीछे!

जहां बिग बी, शाहरुख को मिली शोहरत फिर सैफ क्यों पीछे!

मुंबई: आज के दौर में जहां छोटा पर्दा कहीं बड़ा बन गया है वही बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान को अब भी इससे परहेज है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, किंग खान शाहरुख, दबंग स्टार सलमान और मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान जहां छोटे पर्दे को मनोरंजन का सशक्त माध्यम मानते हुये यहां काम कर रहे है वही छोटे नवाब छोटे पर्दे से अब भी दूरी बनाकर रखना चाहते है। सैफ अली ने कहा, वह टीवी पर अभिनय करना नही जानते है। सैफ ने कहा, टीवी पर कनटेंट की…

Read More

प्रियंका चोपडा पूजा के लिए पहुंची वैष्णो देवी मंदिर

प्रियंका चोपडा पूजा के लिए पहुंची वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू: बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने आज कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाडी पर स्थित वैष्णो देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियंका अन्य सहयोगियों के साथ कल शाम यहां पहुंची हैं। आज सुबह आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि कुछ देर कटरा में रूकने बाद वह मुम्बई जाने के लिए जम्मू वापस चली गईं।

Read More

स्पेक्ट्रम बैंड बदलने का मुद्दा मंत्रिसमूह के समक्ष रखा जाएगा: सिब्बल

स्पेक्ट्रम बैंड बदलने का मुद्दा मंत्रिसमूह के समक्ष रखा जाएगा: सिब्बल

नई दिल्ली: स्पेक्ट्रम फ्रिक्वेंसी बैंड बदलने का मुद्दा अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह की अगली बैठक के समक्ष रखा जाएगा। स्पेक्ट्रम बैंड बदलने से एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया आदि दूरसंचार प्रदाता कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक मोबाइल सिग्नल संपे्रषण के लिए फ्रिक्वेंसी में बदलाव से दूरसंचार कंपनियों के खर्च में करीब एक लाख करोड़ रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कानून एवं दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘इस मसले को अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह के पास भेजा जा रहा है। मंत्रीसमूह की बैठक जल्द…

Read More

मुशर्रफ के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का मुकदमा

मुशर्रफ के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का मुकदमा

लाहौर: पाकिस्तान की अगली पीएमएल-एन सरकार पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के आरोपों की सुनवाई कराएगी। पार्टी सांसद तारिक अजीम ने कहा, ‘हां, हमने मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के आरोपों की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में कराने का फैसला किया है। मुशर्रफ ने संविधान का उल्लंघन किया है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुने गए नवाज शरीफ का रूख इस बात को लेकर स्पष्ट है कि मुशर्रफ ने संविधान का उल्लंघन किया है जिसके लिए उनके खिलाफ सुनवाई होनी चाहिए। अजीम ने कहा…

Read More

माओवादी हमले पर सिंह बोले, केंद्र करेगा राज्य को पूरा सहयोग

माओवादी हमले पर सिंह बोले, केंद्र करेगा राज्य को पूरा सहयोग

रायपुर: केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य को पूरी तरह से सहयोग करेगा तथा यहां के बल को और अत्याधुनिक किया जाएगा। सिंह ने आज यहां केंद्रीय बलों के और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेने के बाद संवाददाताओं को बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को पूरी तरह सहयोग कर रही है तथा यहां बल को और अत्याधुनिक किया जाएगा। सिंह ने कहा कि राज्य में बलों को अत्याधुनिक हथियार दिए जाएंगे और नए साजो समान से सुसज्जित किया जाएगा। वहीं राज्य…

Read More