हमीरपुर में बनेगा राष्ट्र स्तरीय खेल छात्रावास

हमीरपुर। हमीरपुर में राष्ट्र स्तरीय खेल छात्रावास बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शहर में शीघ्र ही राष्ट्र स्तरीय खेल छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। शिक्षा निदेशालय ने बाल स्कूल हमीरपुर से खेल छात्रावास निर्माण के लिए उपलब्ध जमीन की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में बस अड्डा परिसर, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे से मैदान की दूरी की रिपोर्ट मांगी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश में राष्ट्र स्तरीय खेल छात्रावास बनाए जाने हैं। शिक्षा विभाग खेल छात्रावास बनाने…

Read More

बढ़ेड़ा में पेयजल किल्लत, लोग परेशान

नादौन (हमीरपुर)। चेतावनी के बावजूद टुल्लू लगाकर पेयजल का प्रयोग करने वाले परिवारों के खिलाफ मंगलवार को बढ़ेड़ा पंचायत में विभाग ने छापेमारी की। इसमें कुछ लोगाें को टुल्लू सहित पकड़ा गया। आईपीएच धनेटा के जेई राकेश कुमार की नेतृत्व में विभाग की टीम में सुरेश कुमार, गफूर मोहम्मद आदि ने छापेमारी की। इसमें कई लोगों को टुल्लू लगाकर मुख्य लाइन से पानी चुराते पकड़ा गया। आईपीएच विभाग धनेटा के सहायक अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि प्राइवेट नल पर लगाए टुल्लू मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए बिना जुर्माने…

Read More

नकली साधुओं ने दो महिलाओं को ठगा

सोलन। शहर के लोअर बाजार में मंगलवार को साधु का वेश धरे दो लोगों ने दो महिलाओं को ठगी का शिकार बना लिया। एक महिला से सोने की अंगूठी और एक से 500 रुपये ठगे गए। एक महिला बेहोशी की हालत में सोलन अस्पताल पहुंचाई गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो शहर में नाकाबंदी कर घूम रहे बाबाओं को थाने में तलब किया गया लेकिन धोखाधड़ी को अंजाम देने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोअर बाजार में साधु के वेश में दो…

Read More

विद्युत लोड की गलत जानकारी देने वाले फंसेंगे

सोलन। यदि बिजली का कनेक्शन लेते समय सही लोड की जानकारी टेस्ट रिपोर्ट में नहीं दी है तो आपका कनेक्शन कट सकता है। बिजली बोर्ड सेेक्शन लोड से अधिक बिजली खपत करने वाले घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं का सर्वे किया जाएगा। तर्क दिया जा रहा है कि बढ़ती खपत से लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर जलने के चलते बिजली बाधित रहने की समस्या बढ़ती जा रही है। लिहाजा ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित करके जुर्माना वसूलने की बात कही…

Read More

पंजाब की तर्ज पर मानदेय दे सरकार

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक करके पंजाब की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में मिल रहा मानदेय एक दिहाड़ीदार से भी बहुत कम है। बैठक आंगनबाड़ी संघ की इकाई अध्यक्ष अवतार कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की पदोन्नति की शर्त को हटाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को नियमित करने, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने…

Read More

सोलन-मीनस सड़क पर सात घंटे जाम

रोनहाट (सिरमौर)। सोलन-मीनस मार्ग पर डाहर के समीप मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब सीमेंट से भरा एक ट्रक सड़क में फंस गया। ट्रक में आई तकनीकी खामी के चलते पूरी सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई। सड़क के दोनों किनारों पर भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रोनहाट से हरिपुरधार की ओर जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने स्थानों तक पहुंचना पड़ा। सीमेंट से भरे ट्रक में अचानक तकनीकी फाल्ट आ गया। जाम में दो निजी बसों सहित राज्य परिवहन निगम…

Read More

सलोनी बख्शी, गुनका और संचिता अव्वल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा का 12वीं कक्षा परिणाम शानदार रहा है। टॉप फाइव में छात्राओं का दबदबा रहा। इस बार स्कूल में सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। स्कूल की छात्रा सलोनी बख्शी ने 95.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गुनिका ने 94.6 फीसदी अंक दूसरा व संचिता सिंगला ने 96.6 अंक लेकर तृतीय स्थान अर्जित किया है। गुरु नानक मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कहा कि टॉप फाइव स्थानों पर लड़कियों का दबदबा रहा है। इसमें कुल…

Read More

साइन बोर्ड लगाने पर दो संस्थानों पर मुकदमा

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के आरोप में उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कई संस्थानों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अवैध ढंग से साइन बोर्ड लगा रखे हैं। इसके तहत कई निजी संस्थान कालेजों, सार्वजनिक स्थलों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए पांवटा पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर दो दर्जन साइन बोर्डों को हटवा दिया। वहीं उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल…

Read More

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने किया बडू साहिब का दौरा

राजगढ़ (सिरमौर)। पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूखा ने प्रसिद्ध गुरुद्वारा बडू साहिब का दौरा किया और गुरुद्वारे में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने कलगीधर ट्रस्ट की ओर से संस्कार मिश्रित शिक्षा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह 888 वर्ष की आयु में जो मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं उसकी मिसाल मिलना कठिन है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ट्रस्ट को पहले ही हर संभव सहायता देती रही है और भविष्य में भी हर…

Read More

ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

नाहन (सिरमौर)। कौलांवाला भूड़ निवासी इन दिनों भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र की लगभग 4000 की आबादी पीने के पानी को जूझ रही है। लोगों ने सीधे तौर पर इसके लिए क्षेत्र में कार्यरत विभाग के दो कर्मचारियों तथा विभाग के अधिकारियों को दोषी माना है। मंगलवार को समस्त ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मंडल से की। ग्रामीणों ने उपायुक्त कक्ष में पहुंच कर अपनी शिकायत में कहा कि क्षेत्र के अधिकतर पंप बेलदारों के हवाले हैं। उनकी उठाऊ पेयजल योजना में मात्र एक पीओ…

Read More