नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में अपने दामाद गुरूनाथ मयप्पन के चलते बुरे फंसे बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के इस्तीफे की मांग बढ़ती जा रही है। अब खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी श्रीनिवासन का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि श्रीनिवासन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जितेंद्र सिंह ने कहा श्रीनिवासन को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे पहले भाजपा सांसद और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरजेदी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव श्रीनिवासन से इस्तीफे की मांग कर चुके…
Read MoreMonth: May 2013
श्रीसंथ की न्यायिक हिरासत 4 जून तक बढ़ी
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर एस.श्रीसंथ को साकेत कोर्ट ने 4 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अभिनेता विंदू की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी गई। चंदीला, पटेल और अश्विन को भी हिरासत में भेजा गया है। श्रीसंथ, चंदीला, पटेल और अश्विन आज साकेत कोर्ट में हाजिर हुए थे। कोर्ट ने श्रीसंथ को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्रीसंथ को दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से श्रीसंथ पुलिस रिमांड…
Read Moreजब राहुल ने टू व्हीलर से किया गांव का दौरा
औरंगाबाद : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल अकाल प्रभावित औरंगाबाद जिले का दौरा किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पानी और चारे की कमी से निपटने के उपाय जल्द किए जाएंगे। पिंपल गांव का दौरा राहुल के यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं था लेकिन वह एक ग्रामीण के दोपहिया वाहन पर उसके पीछे बैठकर इलाके का चक्कर लगा आए। राहुल ने निधोना में मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की भीषण कमी से जूझ रहे लोगों से बात की। कुछ ग्रामीणों ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की निंदा की
बड़सर(हमीरपुर)। कांग्रेस नेता विनोद लखनपाल ने छतीसगढ़ में नक्सली हमले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा की । उन्होंने जारी बयान में कहा कि सरकार को इन नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। लोकतंत्र के विरोधियों के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठाए।
Read Moreरास्ता रोककर धुना व्यक्ति, मामला दर्ज
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत दो लोगों ने रास्ता रोककर एक व्यक्ति की धुनाई की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र रोशन लाल निवासी बरल, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आईपीएच कर्मचारियों के साथ पानी की पाइप को ठीक करवाने जा रहा था तो प्रकाश चंद और विधि चंद ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार…
Read Moreदंपत्ति को धुना, मामला दर्ज
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत खेतों में काम कर रहे दंपत्ति को कुछ लोगों ने पीटा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपत्ति का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमल पुत्र बर्फी राम निवासी खगल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पत्नी लीला देवी के साथ खेतों में काम कर रहा था। 19 मई को राजेश, मुकेश, श्याम लाल और सपना देवी खेतों में आए और उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने…
Read Moreअणु में वन भूमि से हटाए अवैध कब्जे
हमीरपुर। अणु कालेज के पास 150 साल से रह रहे बंगाली समुदाय के लोग बेघर हो गए हैं। आधे बंगाली समुदाय के लोगों से रहने की छत और जमीन छिन गई है। कोर्ट के आदेशों पर वन विभाग ने अवैध कब्जों को हटाने को लेकर कार्रवाई की है। वन विभाग हमीरपुर में अवैध कब्जों के छह मामले कोर्ट में चले हुए थे। इनमें से चार कब्जों को हटाने के लिए कोर्ट ने 31 मई तक का समय दिया था। करीब 18 मरले भूमि पर अवैध कब्जे सामने आए थे। कब्जों…
Read More40 चालान, 11 हजार जुर्माना बसूला
हमीरपुर। हमीरपुर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग के 40 चालान किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बिगडै़ल वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। इसके चलते पुलिस ने 11 हजार रुपए जुर्माना बसूल किया है। वहीं एसपी जगत राम का कहना है कि बिगडै़ल वाहन चालकों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
Read Moreलुथान में पशुशाला राख
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडलमंडल नादौन के साथ सटे लुथान गांव में गत रात्रि एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई है। इससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पशुशाला में रखा चारा आदि भी जलकर राख हो गया है। पशुशाला के मालिक रत्न चंद पुत्र नानक चंद निवासी लुथान ने बताया कि सोमवार रात को उसे पता चला कि पशुशाला में आग लगी हुई है। आग देखकर उसने शोर मचाया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पशुशाला राख हो गई। घटना के समय पशुओं को…
Read Moreदुराचार के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
बड़सर(हमीरपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस को अभी एक आरोपी का पता चला है लेकिन वह अभी नाबालिग है। दूसरे आरोपी के बारे में अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार रात को घर के पास से पड़ोसी गांव का एक युवक जबरदस्ती उसकी नाबालिग बेटी को…
Read More