यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हार्टअटैक से महिला यात्री की मौत

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा से लौटते समय जानकीचट्टी में हार्टअटैक से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं चार बजे यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटी पश्चिमी मुंबई निवासी इंदिरा बेन(61 वर्ष) पत्नी रवींद्र को जानकीचट्टी पहुंचने पर छाती में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सीजन में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हार्ट अटैक से मौत का यह…

Read More

जान जोखिम में डाल सफर कर रहे लोकल यात्री

उत्तरकाशी।बसों के चार धाम यात्रा पर होने से लोकल यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वाहनों की कमी से यात्री जान जोखिम में डालकर छतों में बैठकर सफर कर रहे हैं। चार धाम यात्रा के कारण संयुक्त रोटेशन यातायात समिति की 40 फीसदी बसें यात्रा पर चल रही है। ऐसे में अधिकांश मार्गों पर बसों की कमी खल रही है। कमद और संग्राली गांव की बस सेवा कई दिनों से बंद है। पुरोला, डुंडा, चिन्यालीसौड़, मोरी और भटवाड़ी क्षेत्र के ब्रांच रूटों पर पर्याप्त सेवाएं नहीं चल रही…

Read More

तस्करी में तीन युवकों को 4-4 साल की सजा

उत्तरकाशी। विशेष सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के चार वर्ष पुराने एक मामले में तीन अभियुक्तों को 4-4 वर्ष की कठोर कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। भटवाड़ी चौकी पुलिस ने 12 जुलाई 2009 को गंगोत्री राजमार्ग पर मल्ला गांव के निकट कैथल हरियाणा निवासी रामपाल पुत्र मुंशी, श्याम पुत्र पृथ्वी तथा करनाल निवासी केहर उर्फ केरू पुत्र चुणवा को अलग-अलग बैग में 58 किलो डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मुकदमा दर्ज किया गया था।…

Read More

कर्ण महाराज की धरती से लौटी कंडार देवता की डोली

उत्तरकाशी। मोरी प्रखंड के देवरा गांव में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर लौटे कंडार देवता का यहां भव्य स्वागत किया गया। पहली बार इस जात्रा पर गए कंडार देवता मार्ग में पड़ने वाले गांवों में बाड़ाहाट क्षेत्र से ब्याही गई ध्याणियों को आशीर्वाद देते हुए लौटे। कर्ण महाराज की धरती सिंगतूर पट्टी के देवरा गांव में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर कंडार देवता लौट आए। वापसी में कर्ण महाराज के पुत्र विशासन की डोली ने कंडार देवता को खरसाड़ी गांव तक विदा किया। करीब सौ किमी पैदल यात्रा के इस…

Read More

बोलेरो और ट्रक में टक्कर, पांच घायल

सोमेश्वर। द्वाराहाट से सरोही गरुड़ को आ रही बोलेरो कार संख्या यूके 02 टीए 0227 और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या यूके 04-सीए-3637 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को अल्मोड़ा रिफर कर दिया है। सोमवार सुबह सरोई गरुड़ गांव से द्वाराहाट बारात गई। शाम को बारात लौटते समय चनौदा में ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में नौघर गरुड़ निवासी नरेंद्र कुमार (30) पुत्र कैलाश चंद्र, कौसानी निवासी दिनेश सिंह (30) पुत्र स्व. मोहन सिंह, चितई…

Read More

सभी क्षेत्रों में समान रूप से योजनाएं लागू करें : नेगी

अल्मोड़ा। जिले के प्रभारी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पेयजल समस्या से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए तटबंध निर्माण के साथ ही बर्शिमी में बांध निर्माण को ठोस पहल की जाएगी। सभी क्षेत्रों में समान रूप से योजनाएं लागू हों। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। श्री नेगी विकास भवन में जिला नियोजन और अनुश्रवण समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार करनी होंगी। पलायन रोकने को ठोस निर्णय…

Read More

ओएफसी कटी, बीएसएनएल सेवा ठप

बागेश्वर/सोमेश्वर। ओएफसी लाइन कटने से सोमेश्वर समेत आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की लैंडलाइन और मोबाइल सेवा मंगलवार सुबह नौ बजे से ठप पड़ी है। इससे क्षेत्र के लोगों का बाहरी इलाकों से संपर्क कटा हुआ है। बीएसएनएल की सेवा में खराबी आने से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में भी कामकाज पर असर पड़ा। इससे क्षेत्र के व्यापारियों, साइबर कैफे संचालकों को दिक्कतें हुई। उधर, बागेश्वर में बीएसएनएल की संचार सेवाएं आज दिन भर ठप रही। इस अव्यवस्था के कारण आज नगर के सभी बैंकों में काम काज…

Read More

क्या सीएम और मंत्रियों के आने के बाद ही सुधरेंगी सड़कें

द्वाराहाट। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यक्रम को देखते हुए लोनिवि ने खराब पड़ी सड़कों के पैच भरने का कार्य शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि पहले विभाग को कार्य करने की सुध नहीं रहती, जब मुख्यमंत्री अथवा अन्य कोई मंत्री आते हैं तो अपनी बचाने के लिए विभाग जोड़ तोड़ की कोशिशों में जुट जाता है। अधिकारियों को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल विकास निगम के गैस्ट हाउस की हालत भी खराब है। लाखों खर्च करने के बाद भी वह अनुपयोगी…

Read More

बलात्कार के आरोपी को सात साल का कारावास

अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति की लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को जिला और सत्र न्यायाधीश कंवर सेन ने सात साल के कारावास और 3500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। घटनाक्रम के अनुसार आरोपी भुवन सतपाल निवासी 794 अर्जुन कैंप महिपालपुर नई दिल्ली ने करीब दो साल पहले पीड़िता के मोबाइल पर मिस कॉल किए। बार-बार फोन करने पर पीड़िता ने उसका फोन रिसीव कर लिया। आरोपी ने प्रेम भरी बातें करके शादी का…

Read More

बीमारी के साथ ही पढ़ाई की जंग भी जीती कमलजीत ने

अल्मोड़ा। यदि कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो और किसी का सहारा मिल जाए तो विपरीत परिस्थितियों में भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिले के दूर सिमैला गांव के कमलजीत ने। दिमागी बुखार से पूरी तरह बधिर हो जाने के बावजूद जैंती के सिमैला गांव निवासी कमलजीत ने बीमारी से लड़ने के साथ ही पढ़ाई नहीं छोड़ी। मंगलदीप विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या मनोरमा जोशी ने उसे बीमारी से छुटकारा दिलाने के साथ ही लगातार व्यक्तिगत परीक्षार्थी के तौर पर शिक्षा दिलाई और खुद उसे…

Read More