फाहल में युवक पर चाकू से हमला

बड़सर (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र के गांव फाहल में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की हथेली पर तेजधार हथियार से कट लगा है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता वीरेंद्र कुमार और बीरबल सिंह गांव प्लासी ने गलोड़ चौकी में शिकायत की है कि मंगलवार रात…

Read More

व्यक्ति को दोपहिया चालक ने मारी टक्कर,

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत अणु में गत दिवस करीब साढ़े 11 बजे एक दोपहिया वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। दुर्घटना में व्यक्ति को चोटें आई है। जबकि दोपहिया चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनी देवी पत्नी नानक चंद निवासी वार्ड नंबर एक अणु ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर में थी तो…

Read More

वन विभाग ने चारों अवैध कब्जे हटाए

हमीरपुर। वन विभाग हमीरपुर द्वारा बुधवार को एक अवैध कब्जा हटाया गया। अब तक विभाग ने कुल चार अवैध कब्जों को हटा दिया है। न्यायालय से विभाग को चार अवैध कब्जों को हटाने के फरमान जारी हुए थे। मंगलवार को वन विभाग ने पुलिस की मौजूदगी ने 0.00.142 हेक्टेयर भूमि से तीन अवैध कब्जे हटाए थे। जबकि बुधवार को विभाग ने 0.00.27 हेक्टेयर भूमि से एक अवैध कब्जा हटाया है। कुल मिलाकर विभाग ने 0.00.169 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जे हटा दिए हैं। वन विभाग की भूमि पर बंगाली समुदाय…

Read More

सीजेरियन से महंगी हुई नार्मल डिलीवरी

सोलन। जिला सोलन में अब नार्मल डिलीवरी सीजेरियन से महंगी होगी। सामान्य डिलीवरी के लिए अब जिला अस्पताल में 1900 रुपये लगेंगे, जबकि सर्जिकल डिलीवरी के लिए 1500 रुपये अदा करने होंगे। इस संबंध में जोनल अस्पताल ने जननी सुरक्षा योजना के तहत महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल से एक साल का करार कर लिया है। इस समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत तहत प्रसूता के लिए पूरा पैकेज तैयार किया गया है। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत पैसा संबंधित…

Read More

शादी करवाते समय आयु प्रमाण पत्र जरूर देखें पुजारी

सोलन। उपायुक्त सोलन मीरा मोहंती ने कहा कि18 वर्ष से कम आयु की बेटियों की शादी करवाना सामाजिक के साथ कानूनी अपराध भी है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं की शादी करवाने वाले अभिभावकों और इसमें सम्मिलित अन्य लोगों को दो साल की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। वे जिला स्तरीय बाल विवाह निषेध अधिनियम की समीक्षा बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि जिला में पिछले एक वर्ष से कोई भी बाल विवाह का मामला दर्ज नहीं हुआ…

Read More

नालागढ़ के एटीएम से चोरी का प्रयास

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित एक बैंक के एटीएम से चोरों ने सेंधमारी कर बड़ा हाथ मारने का असफल प्रयास किया है। यह कारनामा सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, लेकिन चोर नकाबपोश होने के चलते उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। मंगलवार रात करीब 1:15 बजे दो चोर नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर पीएनबी शाखा के साथ सटे एटीएम में पहुंचे, जिसमें से एक नकाबपोश चोर एटीएम कक्ष में भीतर घुसा और भीतर जाकर सबसे पहले उसने एटीएम के बल्ब निकाले और बाद में सीसीटीवी कैमरे को ढक दिया, लेकिन…

Read More

खराब रिजल्ट पर रुकेगा शिक्षकों का इंक्रीमेंट

सोलन। जिला सोलन में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का इंक्रीमेंट रुक सकता है। शिक्षा विभाग ने परिणाम मूल्यांकन नीति के तहत मंथन के लिए स्कूलों से परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट तलब करने की कवायद शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने मुख्य अध्यापकों और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर स्कूलों में गजट पहुंचते ही रिपोर्ट भेजने को कहा है। इसकी पुष्टि उच्च शिक्षा उपनिदेशक गुरदयाल सिंह बग्गा ने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों की संख्या करीब दो…

Read More

कालूझिंडा और मधाला में केबल महंगा

कालूझिंडा (सोलन)। कालूझिंडा और मधाला पंचायतों में केबल कनेक्शन धारकों को अब पचास रुपये मासिक शुल्क अधिक चुकाना पड़ेगा। केबल संचालक इसी माह से बढ़े हुए रेट वसूल करेंगे। चार निजी विवि होने के साथ इस क्षेत्र में केबल उपभोक्ताओं की संख्या काफी है। उधर, उपभोक्ताओं ने बढ़े रेट देने से इंकार किया है। उनका तर्क है कि आपरेटरों ने रेट तो बढ़ा दिए हैं, लेकिनउस हिसाब से चैनल उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। मधाला पंचायत के तारा चंद शर्मा, अमरनाथ चंदेल, अनिल कुमार शर्मा, भाग चंद शर्मा, हरीश कुमार…

Read More

बाइक चोरी के दोषी को छह माह कैद

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जेएमआईसी कोर्ट नंबर-1 पांवटा के न्यायाधीश परविंद्र सिंह अरोड़ा ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। दोषी को छह माह कैद और 1000 रुपए जुर्माना किया है। करीब 5 वर्ष पहले पांवटा के बांगरन बाईपास से बाइक चोरी की गई थी। सरकार की तरफ से मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी हेमंत सिंह चौधरी कर रहे थे। एडीए पांवटा हेमंत सिंह चौधरी ने बताया कि 1 सितंबर 2007 को बांगरन बाईपास निवासी मोहित सैनी की बाइक एचपी 17ए-6323 चोरी…

Read More

साइन बोर्ड लगाने पर दो संस्थानों पर मुकदमा

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के आरोप में उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कई संस्थानों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अवैध ढंग से साइन बोर्ड लगा रखे हैं। इसके तहत कई निजी संस्थान कालेजों, सार्वजनिक स्थलों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए पांवटा पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर दो दर्जन साइन बोर्डों को हटवा दिया। वहीं उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल…

Read More