नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सूत्रों के हवाले से एक और अहम खबर सामने आई है वो ये है कि गिरफ्तारी से पहले श्रीसंथ खुद विंदू दारा सिंह से मिला था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पास इन दोनों की मुलाकात के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। इस मामले में लगातार पुलिस खुलासे कर रही है। उधर श्रीसंथ, चंदीला और चव्हाण को अदालत ने हिरासत में भेज दिया है। चव्हाण पर आज कोर्ट में सुनवाई थी लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। स्पॉट फिक्सिंग…
Read MoreMonth: May 2013
धोनी बोले, आईपीएल विवाद से नहीं गिरी क्रिकेट की साख
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने शरद पवार के बयान को भी सिरे से खारिज कर दिया। धोनी ने प्रेसवार्ता के दौरान अलग-अलग सवालों के जवाब में कहा, ‘स्पॉट फिक्सिंग के पूरे विवाद से क्रिकेट की साख नहीं गिरी है। इसके अलावा, मैं स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहता हूं। सही समय आने पर जरूर बोलूंगा।’ बुधवार को पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार ने श्रीनिवासन मामले…
Read Moreशुद्धि’ के लिए ऋतिक की नायिका की तलाश
मुंबई: फिल्मकार करन मल्होत्रा बॉलीवुड सितारे ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘शुद्धि’ बनाने जा रहे हैं। वैसे अब तक उन्होंने इसके लिए ऋतिक की नायिका का चुनाव नहीं किया है और उनकी तलाश जारी है। ‘अग्निपथ’ के बाद यह मल्होत्रा की ऋतिक के साथ दूसरी फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि मल्होत्रा ‘शुद्धि’ की नायिका के रूप में करीना कपूर या अनुष्का शर्मा को लेने का मन बना रहे हैं। वैसे उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘हमने करीना या अनुष्का को नहीं लिया है। हमें अब…
Read Moreतेलंगाना मुद्दा: कांग्रेस को झटका, केशव राव पार्टी छोड़ TRS में शामिल
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र से कांग्रेस नेता केशव राव पार्टी छोड़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो गये हैं। तेलांगाना के लिए अलग राज्य के मुद्दे पर वो पहले ही कांग्रेस के खिलाफ खड़े थे। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस के नेता भी शामिल थे। जिसके चलते आज उन्होंने ये कदम उठाया। राव ने कांग्रेस को पहले ही इस मामले में चेतावनी दी थी। प्रदेश में टीआरएस, बीजेपी, सीपीआई जैसे दल अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर एकजुट हैं जबकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर…
Read Moreनिर्देशक ऋतुपर्णो घोष की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुंबई: बंगाली फिल्मों के मशूहर निर्देशक ऋतुपर्णो घोष का आज निधन हो गया है। खबर मिली है कि 49 साल की आयु में ऋतुपर्णो घोष को दिल का दौरा पडऩे से निधन हुआ है। खबर के अनुसार उनका सुबह 7.30 बजे निधन हुआ है। ऋतुपर्णो ने अतिंम सांस कोलकाता में ली। ऋतुपर्णो की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी मिली है कि सेक्स चेंज ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। परिजनों के अनुसार नींद में ही उनकी मौत हो गई थी।…
Read MoreMP के उद्योग मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सीबीआई जांच की मांग
इंदौर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित जमीन घोटाले में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लोकायुक्त पुलिस की ‘क्लीन चिट’ के खिलाफ कांग्रेस ने आज मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस ने कथित घोटाले में विजयवर्गीय की सीधी भूमिका का आरोप लगाते हुए मांग की कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। जिले के दो कांग्रेस विधायकों सत्यनारायण पटेल व तुलसी सिलावट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने यहां बुलाए संवाददाता सम्मेलन में सामूहिक तौर पर…
Read Moreनक्सली हमला: छत्तीसगढ़ के CM को थी हमले की जानकारी!
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले के पीछे साजिश के बादल मंडराने लगे हैं। नक्सली हमले पर हैरान करने वाला एक नया खुलासा सामने आया है। कांग्रेस के एक नेता कांतिलाल भूरिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह पर आरोप लगाया है कि उन्हें इस हुए नक्सली हमले के बारे में सारी जानकारी थी। सुरक्षा एंजेसियों ने इस हमले संबंधी मुख्यमंत्री को जानकारी दी भी थी पर मुख्यमंत्री ने जानबूझ कर सुरक्षा बल को हटाया था जिस कारण नक्सलियों को इस बड़े हादसे को अंजाम देने…
Read Moreवंसुधरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी राजा भैया को उम्रकैद की सजा
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के बहुचर्चित फेशन डिजाइनर छात्रा वंसुधरा बुंदेला हत्याकांड के मामले में आज अदालत ने मुख्य आरोपी राजा भैया उर्फ, अशोक वीर विक्रम सिंह सहित पांच आरोपियो को उम्र की कैद की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कालगांवकर ने वंसुधरा हत्याकांड में सुनाए 124 पृष्ठों के फैसले में मुख्य आरोपी राजा भैया को वंसुधरा की हत्या करने और षडयंत्र करने पर उम्रकैद एवं 500 रुपए तथा अवैध हथियार के मामले में तीन वर्ष के कारावास एवं 500 रुपए के अर्थदंड…
Read More2जी: अनिल अंबानी को देनी होगी गवाही, CBI की मांग
नई दिल्ली: 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले की आंच अब अनिल अंबानी तक आ गई है। इस मामले में अब अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को गवाही देनी पड़ेगी। आज स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सभी 17 आरोपियों को नोटिस जारी कर मामले में अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी की गवाही की अपील की है। इस मामले में कोर्ट अगला फैसला 3 जुलाई को सुनाएगा। सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमने अतिरिक्त गवाहों को बुलाने के लिए 2 जी कोर्ट में अर्जी…
Read Moreतीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत कैहलवीं गांव में पकड़े सरकारी सीमेंट के आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार, अजुध्यादास और ठेकेदार मनोज कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। वहीं एसपी जगत राम का…
Read More