मांगों को लेकर भड़के परिवहन कर्मचारी

रोहडू। परिवहन कर्मचारियों ने वैट लीजिंग योजना का कड़ा विरोध किया है। बुधवार को हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर परिवहन कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम में प्रदेश के अंदर कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इससे हर रोज सैकड़ों रूट रद किए जा रहे हैं। निगम में कर्मचारियों की हालत बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हो गई है। परिवहन मंत्री वैट लीजिंग…

Read More

मजदूरी से छुड़ाए बच्चे बाल आश्रम भेजे

आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में मंगलवार को मनाली चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा बाल मजदूरी से छुड़वाए गए दो बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को कुल्लू के कलैहली स्थित बाल आश्रम भेज दिया गया है। यहां दोनों बच्चों के रहने और ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी। जांच में पता चला है कि एक बच्चे को अपने माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि, दूसरे बच्चे के माता-पिता से बात नहीं हो पाई। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कुल्लू के सदस्य…

Read More

भीषण गर्मी में ब्रौ के ग्रामीण प्यासे

रामपुर बुशहर। रामपुर से सटे विकास खंड निरमंड के ब्रौ में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यहां पड़ रही भीषण गर्मी के चलते एक बावड़ी कु छ महीनों पहले ही पूरी तरह सूख चुकी है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जबकि, आईपीएच विभाग के पास लोगों को पानी उपलब्ध करवाने का काई और विकल्प भी नहीं है। ब्रौ के लोगों को घंटों निजी बावड़ी के पास लाइन लगा कर पानी मिल रहा है। वहां पर भी सुबह तो भीड़ होती है वहीं शाम के…

Read More

आनी के तलूना में पंद्रह दिन से पानी नहीं

आनी (कुल्लू)। तलूना पंचायत के कई गांवों में पंद्रह दिन से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पीठ पर उठा कर कई किमी सफर तय कर पानी ढोना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी की समस्या कोई नई नहीं है। यहां आए दिन लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बारे में कई बार आईपीएच विभाग के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पानी…

Read More

जरोल में तानु जुब्बड़ मेला धूमधाम से शुरू

कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत जरोल में स्थित नाग देवता तानु जुब्बड़ का ऐतिहासिक मेला वीरवार को धूमधाम से शुरू हो गया। दो दिन तक चलने वाले इस मेले का आरंभ आराध्य देवता चतुर्मुख मैलन के आगमन से हुआ। मेले में नाटियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जरोल पंचायत प्रधान रतन मुख्यान ने बताया कि नागदेवता तानु जुब्बड़ (खचली) के प्रांगण में लगने वाला यह मेला क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला है। मेले का आगाज क्षेत्र के आराध्य देवता चतुर्मुख मैलन के पधारने से होता…

Read More

पहले पर्ची कटवाओ फिर होगा मेडिकल!

रोहडू। सामुदायिक अस्पताल संदासु में एनसीसी के छात्रों से मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की पर्ची काटने के लिए कहा गया। हालांकि, खंड चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है लेकिन, स्कूल प्रबंधन में अस्पताल प्रशासन के इस रवैये से काफी रोष है। स्कूल प्रबंधन ने मांग उठाई है कि भविष्य में छात्राें से इस तरह की कोई भी वसूली न की जाए। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांगला के एनसीसी प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि 22 मई को स्कूल के एनसीसी के साठ बच्चों…

Read More

केलवी में सेब के चार सौ पौधे जले

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील की बरथाटा पंचायत के केलवी (लियाड़) गांव में बुधवार शाम सेब के करीब चार सौ पौधे आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने वीरवार को मौके का जायजा लिया तथा रिपोर्ट दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद अचानक केलवी (लियाड़) गांव में स्थित कई सेब के बगीचों में आग फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते…

Read More

रल्ली के पास छह से आठ घंटे जाम

सांगला (किन्नौर)। जिले में क्षमता से अधिक भार लेकर पहुंच रहे ट्रक आम लोगों के साथ-साथ यहां देश विदेश के सैलानियों के लिए भी किसी आफत से कम नहीं हैं। क्षमता से अधिक भार होने के कारण ट्रक मार्ग में हर कहीं फंस रहे हैं। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों जाम लगा रहता है। इधर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऐसे भारी वाहनों की जांच होनी चाहिए और इनके घाटी में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। ट्रकों के फंस जाने से मार्ग पर छह से आठ…

Read More

अभिभावकों का बीपीईओ दफ्तर में हंगामा

रामपुर बुशहर। डीम पंचायत के प्राथमिक स्कूल बनड़ से दो शिक्षकों को एक साथ स्थानांतरित करने पर अभिभावक भड़क गए हैं। वीरवार को अभिभावकों ने एक बार फिर बीपीईओ कार्यालय निरमंड पहुंच कर खूब हंगामा किया। अभिभावकों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी वहां पहुंच गए थे। अभिभावकों ने स्कूल में शिक्षकों की तैनाती जल्द न होने पर न्यायालय में जाने की धमकी दी है। प्राथमिक स्कूल बनड़ से 22 मई को दो शिक्षकों का एक साथ तबादला किया गया था। अब स्कूल में पढ़ने वाले डेढ़ दर्जन…

Read More

प्रतिभा एक को आएंगी ननखड़ी

रामपुर बुशहर। मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनावी दंगल में उतरीं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह एक जून को ननखड़ी ब्लाक का दौरा करेंगी। वह खड़ाहण, खोलीघाट, ननखड़ी और देलठ आदि क्षेत्रों में जनसभाएं करके अपने लिए वोट मांगेंगी। पंचायत परिषद ननखड़ी के प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने एक जून को प्रतिभा सिंह के ननखड़ी आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि ननखड़ी के लोग विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी…

Read More