शमशी (कुल्लू)। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर हिलोपा ने भाजपा के विरोध में बिगुल बजा दिया है। वीरवार को शमशी में आयोजित हिलोपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिलोपा अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा के कार्यकर्ता मंडी उपचुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और गरीबों की अनदेखी आदि मुद्दों को लेकर हिलोपा भाजपा का विरोध करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की हार सुनिश्चित करने का ऐलान किया। बताया कि हिलोपा पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में बैठकें कर भाजपा का विरोध करेंगे। 31 मई को मंडी में हिलोपा…
Read MoreMonth: May 2013
गोभी की फसल पर झुलसा रोग का कहर
कुल्लू। गर्मी की तपिश से कुल्लू घाटी के किसान और बागवान खासे परेशान हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से मौसम सुबह और शाम के वक्त हालांकि ठंडा है लेकिन हल्की बूंदाबांदी किसानों के लिए मुसीबत बन गई। बारिश होने के बाद एकदम खुले मौसम से गोभी की फसल झुलसा रोग की चपेट में आ गई है। इसके अलावा मटर, टमाटर और शिमला मिर्च की फसल भी मुरझाने लगी है। सब्जी पर कीड़े लगने भी शुरू हो गए हैं। इससे किसान और बागवान खासे चिंतित हैं। देवभूमि कुल्लू के 80…
Read Moreरोहतांग के आकर्षण से पर्यटन कारोबार गुलजार
कुल्लू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली का रोहतांग दर्रा इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। रोहतांग खुलते ही यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार इन दिनों रोहतांग में बर्फ के दीदार करने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे से बर्फ के बीच से कुल्लू-मनाली की वादियों को निहारने का कुछ अपना ही आनंद है। इसके अलावा रोहतांग का कूल-कूल मौसम भी पर्यटकों को काफी भा रहा है। कुल्लू-मनाली में पर्यटन सीजन चरम पर है। मनाली के अधिकतर बड़े…
Read Moreदौलतपुर बाजार में दो दुकानें राख
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत के बाजार में बुधवार को अचानक आग लगने से दो दुकानों सहित ऊपर बनी रिहायश पूरी तरह राख हो गई है। लगभग 17.50 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि साढ़े दस बजे मुख्य चौक पर स्थित सतनाम सिंह एवं संतोष सगे भाइयों की दुकानों में अचानक आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग की उठती लपटों के ऊपर बनी रिहायश को भी राख कर दिया। पूरी बिल्डिंग खंडहर बनकर रह गई।…
Read Moreयुवाओं को प्रशिक्षित करेगा उद्यान विभाग
ऊना। बागवानी विभाग ने भविष्य की चुनौतियों को मद्देनजर रखते हुए अगले पांच साल की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस बारे में उपायुक्त अभिषेक जैन ने भी अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए थे। बागवानी उपनिदेशक डा. महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि विभाग की ओर से उपायुक्त के निर्देशों के अनुरूप कार्य आरंभ कर दिया गया है। विषय विशेषज्ञ उद्यान डा. अशोक धीमान ने कार्य योजना के संदर्भ में बताया कि भविष्य में जिले में नींबू वर्गीय फलों के अंतर्गत 45 से 50 प्रतिशत क्षेत्र, आम का 25…
Read Moreपीएचसी भवन को लगा दी आग
मुबारिकपुर (ऊना)। अमलैहड़ में शरारती तत्वों ने बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगा दी। शातिरों ने खिड़की का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। आगजनी में केंद्र में तैनात डाक्टर के कमरे का सामान जल गया। पुलिस ने घटना को लेकर भादसं की धारा 436 और पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आग की घटना में हजारों की कीमत का सरकारी सामान जलने का अनुमान लगाया गया है। घटना तड़के साढ़े छह बजे हुई। आगजनी के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल…
Read Moreकरोड़ों की योजनाएं दे गईं जवाब
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के गांवों में लोगों को पेयजल के जुगाड़ के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। लोग मारे-मारे फिर रहे हैं। करोड़ों की योजनाएं आरंभ होने के बावजूद पेयजल की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। योजनाओं से पर्याप्त मात्रा में पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि हलके में जहां ग्रामीणों को दिन में दो बार पानी की आपूर्ति होने का प्रावधान है, वहीं लोगों को तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति हो पा रही है। वह भी महज आधा घंटा। आजकल…
Read Moreऊना जिले में बेटियां आगे
ऊना। सीबीएसई की ओर से संचालित दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में जिला ऊना के 50 विद्यार्थियों ने ए प्लस ग्रेड (10 सीजीपीए) हासिल किया है। इनमें 29 छात्राएं शामिल हैं। जबकि 10 सीजीपीए हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 21 है। जिला मुख्यालय के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में 25 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। इनमें 14 छात्राएं शामिल हैं। उधर, टक्का रोड स्थित एसएसआरवीएम स्कूल में 13 छात्र 10 सीजीपीए लेकर उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 7 छात्राएं और 6 छात्र शामिल हैं। डीएवी अंबोटा स्कूल…
Read Moreमहिला के हथियारों को उम्रकैद
ऊना। जिले के बाथड़ी में अप्रैल 2011 में लूट के इरादे से महिला का कत्ल करने के केस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट नंबर दो के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा ने दो लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वीरवार को ऊना में अदालत की ओर से सुनाए गए निर्णय में दोनों को अलग-अलग धाराओं में कारावास के अतिरिक्त 12-12 हजार रुपए जुर्माना भी अदा करने के आदेश पारित किए गए हैं। जिला न्यायवादी एनसी घई ने बताया कि सरकार की ओर से…
Read Moreआग में झुलसी महिला की मौत
चिंतपूर्णी (ऊना)। ग्राम पंचायत लोहारा के तहत पड़ते मवा गांव में बुधवार को पेश आए एक हादसे में एक महिला आग में झुलस कर मौत का शिकार हो गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया था, जहां उसकी नाजुक होती हालत के कारण उसे तुरंत पंजाब के लुधियाणा स्थित डीएमसी अस्पताल भेज दिया गया था। लेकिन महिला आग के ताव को न सह सकी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जबकि मामले…
Read More