बंजार के 8 जोनों का दौरे करेंगे कर्ण सिंह

बंजार (कुल्लू)। बंजार के विधायक कर्ण सिंह बंजार घाटी के आठ कांग्रेस जोनों का जल्द दौरा करेंगे। इस दौरान कर्ण सिंह चुनाव में मिली जीत पर लोगों का आभार जताएंगे। उनके कार्यक्रम में कई विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन करना भी शामिल हैं। जोनल कांग्रेस कमेटी सराज के अध्यक्ष टीसी महंत ने बताया कि बंजार विधानसभा के विधायक ब्लाक कांग्रेस कमेटी बंजार की टीम के साथ 6 से 9 मई तक दौरे पर हैं। छह मई को कर्ण सराज जोन की पंचायत शिकारी घाट के तांदी गांव में अनंत बालू नाग…

Read More

रोहतांग नहीं जा पाएंगे बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहन

पर्यटन नगरी मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक इस साल अपने वाहनों से रोहतांग की सैर नहीं कर पाएंगे। हाईकोर्ट के रोहतांग में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश के चलते प्रशासन ने बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों पर रोक लगाई है। इस व्यवस्था के चलते पिछले दो साल से मनाली का पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। मई 2011 में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने दूसरे राज्यों के पर्यटक वाहनों के रोहतांग ले जाने पर रोक लगा दी थी। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान…

Read More

साइंस एक्सप्रेस ने बढ़ाया छात्रों का ज्ञान

अंब (ऊना)। 16 डिब्बों वाली सफेद रंग की साइंस एक्सप्रेस ट्रेन वीरवार देर रात अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंची। इसमें विज्ञान के ऐसे संग्रह हैं, जिसे अब तक विद्यार्थी किताबों में ही पढ़ा करते थे। साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए स्कूलों के छात्र सुबह दस बजे से ही स्टेशन में पहुंचने शुरू हो गए थे। ऊना के एसएसआरवीएम, अंब के गुरुकुल, सुधा मॉडल स्कूल के अलावा करीब 15 स्कूलों के छात्र शुक्रवार को इस अद्भुत ट्रेन को देखने पहुंचे। ट्रेन के प्रोग्राम मैनेजर पल्लवी बेहरा ने बताया कि इस…

Read More

बंदी बनाकर दुराचार का आरोप

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में महिला को 37 दिन तक बंदी बनाकर दुराचार का मामला सामने आया है। वहीं, एक अन्य पंचायत में युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को वह ऊना अड्डे से बस में बैठकर मंडी जिला स्थित अपने घर जा रही थी। उसी बस में उसके साथ बलवीर सिंह…

Read More

आधा दर्जन युवकों ने धुना डीजे आपरेटर

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के तूतडू में आधा दर्जन युवकों ने एक डीजे आपरेटर युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के लिखित बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी लखरूंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात वह अपना डीजे सैट लेकर छतैहड़ गांव में शादी में गया हुआ था। जहां पर कुछेक लोगों के साथ उसकी किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। लेकिन, वहां पर लोगों…

Read More

हथियारों से लैस लुटेरों ने जलाई बाइक

गगरेट (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर पंजाब-हिमाचल सीमा पर बसे मंगूवाल में पांवड़ा गांव के एक व्यक्ति को हथियारों से लैस कुछ लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि, व्यक्ति ने लुटेरों के चंगुल से निकल कर जान बचा ली, लेकिन वारदात में अज्ञात लुटेरों ने उसकी बाइक को आग लगा दी। मामले के संदर्भ में पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात के चलते गगरेट क्षेत्र के लोगों में खौफ है। कुछ ही दिन पूर्व मवा कहोलां में भी एक युवक को घायल कर उसकी…

Read More

बारूद’ के ढेर पर बैठे हजारों लोग

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों के हजारों बाशिंदे इस समय आग के ढेर पर बैठे हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र के जंगलों में हर साल आग से करोड़ों की वन संपदाओं सहित लोगों की संपत्तियां तक राख हो चुकी हैं, लेकिन लोगों को आग से बचाने के मामले में सरकारें मौन हैं। प्रशासन भी इस मसले पर कुछ कहने को तैयार नहीं है। ऊना से 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर बसे कुटलैहड़ के गांवों में किसी भी आग की घटना के दौरान दमकल विभाग को बुलाया जाता…

Read More

रमेश बने पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ खंड अंब का चुनाव देवी मंदिर में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने की। पिछली सभा को प्रधान रमेश भारद्वाज ने भंग किया तथा नई कार्यकारिणी का गठन आरओ कृपाल सिंह डढवाल तथा एआरओ रोशन लाल चौधरी की देखरेख में किया। जिसमें रमेश भारद्वाज को अध्यक्ष, जगदीश राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करीम बीबी एवं निक्का राम को उपाध्यक्ष चुना गया। देवराज शांडिल को महासचिव, रोशन लाल शर्मा को संयुक्त सचिव, आज्ञा राम शास्त्री को प्रेस सचिव, मदन लाल को संगठन सचिव, जगदीश राम…

Read More

नंगड़ा में मारपीट के दोषी को कैद

ऊना। नंगड़ा में वर्ष 2008 के दौरान हुई मारपीट की एक घटना के आरोपी को दोषी करार देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश तोमर की अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत कारावास भुगतने और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सरकार की ओर से मामले की पैरवी करने वाले लोक अभियोजक आत्मा राम ने बताया कि 2 सितंबर 2009 को रमेश चंद पुत्र कांशी राम निवासी नंगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसकी पत्नी राम कली अपनी पशुशाला में बैठे थे। इसी दौरान नंगड़ा का ही निवासी…

Read More

नंगड़ा में मारपीट के दोषी को कैद

ऊना। नंगड़ा में वर्ष 2008 के दौरान हुई मारपीट की एक घटना के आरोपी को दोषी करार देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश तोमर की अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत कारावास भुगतने और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सरकार की ओर से मामले की पैरवी करने वाले लोक अभियोजक आत्मा राम ने बताया कि 2 सितंबर 2009 को रमेश चंद पुत्र कांशी राम निवासी नंगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसकी पत्नी राम कली अपनी पशुशाला में बैठे थे। इसी दौरान नंगड़ा का ही निवासी…

Read More