नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। …उसका यह कसूर था कि वह किसी और की बेटी थी? क्या उसका यह गुनाह था कि वह दहेज के लोभियों की मांगों को पूरा नहीं कर पाई? ‘बेटी है अनमोल’ जैसे जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद नगरोटा सूरियां की पंचायत कटोरा के गांव वन तुंगली में ब्याही 28 वर्षीय बेटी कथित दहेज की बलि चढ़ गई। दस साल पहले नूरपुर के गांव खुशीनगर की नीलम की जब वन तुंगली के लेखराज के साथ शादी हुई थी तो उसे क्या पता था कि शादी के तुरंत बाद ही…
Read MoreMonth: May 2013
जसूर के अकिल बख्शी बने आईएएस
जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के व्यापारिक कस्बा जसूर के अकिल बख्शी का आईएएस में चयन होने से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। अकिल बक्शी ने आईएएस में चयनित होकर न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि इलाके का नाम भी रोशन किया। अकिल नूरपुर के पूर्व विधायक रंजीत बख्शी के पुत्र हैं। जैसे ही अकिल के चयन का लोगों को पता चला तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। यूपीएससी की परीक्षा में इस बार कुल 998 चयनित उम्मीदवारों में से अकिल बख्शी ने 581वां स्थान…
Read Moreचलती बस से गिरी महिला की मौत
भवारना (कांगड़ा)। भवारना थाना के अंतर्गत गांव साई भौडा में एक महिला की चलती बस से गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजपुर टांडा निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी स्व. स्वरूप चंद भौडा में अपनी विवाहित बेटी के पास गई थी। शुक्रवार सुबह उसका दामाद उसे बरडाम से पालमपुर जा रही निगम की बस में चढ़ाकर गया। साई भौडा गांव से बस अभी कुछ ही दूर चली थी कि चलती बस का दरवाजा खुल गया और कमलेश कुमारी बस…
Read Moreचरस तस्करी में विदेशी को दस साल कैद
कुल्लू। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियोग साबित होने पर न्यायालय ने एक विदेशी को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को एक साल का साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने जोरदार पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित कर दिखाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह की अदालत ने वीरवार को दिए अपने एक अहम फैसले…
Read Moreहत्या के मामले में दो लोगों को उम्रकैद
कुल्लू। हत्या के एक मामले में अभियोग साबित होने पर न्यायालय ने दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपियों को 6 माह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने जोरदार पैरवी करते हुए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित कर दिखाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह की अदालत ने शुक्रवार को दिए अपने अहम फैसले में सतेश गांव…
Read Moreसैकड़ों टैक्सी चालकों को बड़ी राहत
कुल्लू। रोहतांग के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों के जाने पर लगी रोक से स्थानीय टैक्सी चालकों की पौ बाहर हो गई है। टैक्सी चालकों को इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार अकेले मनाली के करीब 1800 टैक्सी आपरेटर पर्यटन कारोबार से जुड़े हैं। इसके अलावा अन्य सैकड़ों टैक्सी चालकों का कारोबार भी पर्यटन पर निर्भर है। लिहाजा इस दशा में यह रोक टैक्सी चालकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। जानकारों का कहना है कि रोहतांग का मार्ग काफी जोखिम भरा है।…
Read Moreताला तोड़ हजारों के आभूषण ले उड़े चोर
कुल्लू। जिलाभर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोर अब तक कई मंदिरों समेत लोगों के घरों से करोड़ों रुपये के आभूषण समेट चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में बंदरोल में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर हजाराें रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंदरोल की रहने वाली महिला ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि वह सुबह जब घर…
Read Moreदेवता कपिल मुनि शाही स्नान को रवाना
कुल्लू। बशौणा के आराध्य देवता कपिल मुनि नए रथ में सवार होकर शाही स्नान के लिए शुक्रवार को रुद्रनाग को रवाना हो गए हैं। देवता तय समय के तहत शनिवार सुबह पवित्र स्थल रुद्रनाग में डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार को देवता कपिल मुनि ने सोयल में देवता कसोली नारायण से भव्य मिलन किया। इसके बाद मणिकर्ण स्थित राम मंदिर में जाकर देवता ने मिलन किया। इसके बाद देवता कपिल का भव्य देव रथ पूरे लाव लश्कर के साथ तीर्थ स्थल रुद्रनाग को निकला। देवता चार मई की सुबह यहां डुबकी लगाएंगे…
Read Moreदस को कुल्लू आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखबिंद्र सिंह अब दस मई को कुल्लू दौरे पर आएंगे। उनका आठ मई का प्रस्तावित दौरा रद हो गया है। कार्यक्रम में हुए फेरबदल का कारण सात मई को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक बताई जा रही है। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुल्लू दौरे में जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में शरीक होकर पार्टी वर्करों को लोस चुनाव को लेकर टिप्स देंगे। बीएस ठाकुर ने कहा कि बैठक में…
Read Moreसीवरेज कनेक्शन न लेने वालों को नोटिस
काईस (कुल्लू)। सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ आईपीएच विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग ने मनाली शहर के दो दर्जन परिवारों को नोटिस जारी कर जल्द कनेक्शन लेने के हिदायत दी है। इसके अलावा भुंतर शहर के करीब दो सौ परिवारों को नोटिस भेजने की तैयारी है। नोटिय में तय अवधि के बाद भी अगर कनेक्शन नहीं लिए जाते हैं तो ऐसे लोगों के पानी और बिजली के कनेक्शनाें को काट दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को एक माह के भीतर नोटिस में दिए गए दिशा निर्देशों…
Read More