भूकंप पर शोध को गंभीर नहीं प्रदेश सरकार

चंबा। प्रदेश में भूगर्भीय हलचल पर नजर रखने को लेकर प्रदेश सरकार के पास अपना न तो कोई शोध संस्थान है और न ही कोई मानिटरिंग स्टेशन है। इस संबंध में धर्मशाला में हो रहे शोध कार्य से भी प्रदेश सरकार की मदद नहीं ले पाई है। इसका फायदा बाहरी राज्यों के संस्थान उठा रहे हैं। प्रदेश में केवल भूकंप आने से होने वाले नुकसान से बचने को डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट जरूर खड़ा कर रखा है। इसकी पोल कई बार खुल चुकी है। प्रदेश भूकंप को लेकर केंद्र की मदद…

Read More

मरीजों ने बोतल बंद पानी से बुझाई प्यास

चंबा। जिला अस्पताल के कई वार्डों और आपरेशन थियेटर में शुक्रवार को पानी नहीं आया। इस कारण उपचाराधीन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालत यह रही कि आपरेशन थियेटर में पानी न होने के कारण आपरेशन में प्रयोग होने वाले उपकरण भी उबाले नहीं जा सके। इस कारण अस्पताल में आपरेशन नहीं हो पाए हैं। पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने आईपीएच विभाग को भी सूचित किया। कर्मचारी भी समस्या का हल करने के लिए लगे रहे, मगर पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई…

Read More

अस्पताल से भाग नाले में लगाई छलांग, मौत

चंबा। जिला अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज ने वीरवार रात साल नाले में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नेक सिंह पुत्र चैन लाल 52 वर्ष निवासी मुगला अस्पताल में 1 मई को उपचार करवाने के लिए दाखिल हुआ था। 2 मई को मरीज रात 11 बजे के करीब बेड से उठकर वार्ड से बाहर चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकि न वह नहीं रुका। इसके बाद नर्स सेवा कक्ष में सेवाएं दे रही नर्स ने…

Read More

इरावती होटल, खेल विभाग के कार्यालय में आग

चंबा। शहर में शनिवार सुबह तीन स्थानों पर आग लगने से दहशत का माहौल रहा। हालांकि तीनों घटनाओं में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दोपहर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। पहली घटना में शहर के इरावती होटल के स्टोर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से 50 हजार रुपये का सामान न जलकर राख हो गया है। स्टोर में आग सुबह साढ़े सात बजे लगी। इसके बाद तुरंत होटल के कर्मचारियों ने फायरब्रिगेड को सूचित किया। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके…

Read More

100 करोड़ से संवरेगा नूरपुर : महाजन

नूरपुर (कांगड़ा)। विधायक अजय महाजन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी कका अपमान किसी भी सूरत पर सहन नहीं किया जाएगा। महाजन लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्र्ताआें की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी कार्यकर्ताओं का अपमान करेगा उसे नूरपुर में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उनसे मिलें। विधायक ने कहा कि उन्हें विरासत में सूखा खेत मिला है, जिसे हरा भरा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने…

Read More

नप की मंजूरी बिना नहीं बनेगा मकान

धर्मशाला। नगर परिषद धर्मशाला में मकान बनाना है तो अब नप की ओर से तय किए गए नियम और कायदों की अनुपालना करनी होगी। वरना आपको भारी भरकम जुर्माना हो सकता है। नगर परिषद धर्मशाला की ओर से तैयार की गई मक डंपिंग बाई-लॉज-2012 की अधिसूचना को शहरी विकास विभाग की मंजूृरी मिल गई है। इसके साथ ही नप ने अपनी अधिसूचना जारी कर दी है। म्युनिसिपल काउंसिल धर्मशाला (कंट्रोल एंड रेग्यूलेशन) मक डंपिंग बाई-लॉज-2012 के मुताबिक अब नप की सहमति के बिना किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं…

Read More

48 घंटे ड्यूटी नहीं देंगे एचआरटीसी कर्मचारी

धर्मशाला। एचआरटीसी कर्मचारी अब 48 घंटे ड्यूटी नहीं देंगे। यह ऐलान किया परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने। वह शुक्रवार को इंटक के स्थापना दिवस पर एचआरटीसी कार्यालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान बाली का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। इंटक नेताओं ने मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं। इनमें से 48 घंटे ड्यूटी दिए जाने के फरमान को वापस लिया जाए। इंटक नेताओं ने मांग उठाई कि धर्मशाला वर्कशाप को पक्का किया जाए। इसके अलावा लंबे समय से एक…

Read More

भाजपा ने फूंका पाक का पुतला

कंडवाल (कांगड़ा) सर्वजीत सिंह की मौत पर हिमाचल में भी गुस्सा है। संगठनात्मक जिला भाजपा नूरपुर ने कंडवाल में शुक्रवार को जिला महासचिव रणवीर सिंह निक्का के नेतृत्व में पाकिस्तान में सर्बजीत की मौत पर पाकिस्तान का पुतला फूंका तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूतला फूंकने के बाद रणवीर सिंह निक्का ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार सर्बजीत से जुड़े मुद्दे पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठा सकी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्बजीत की मौत के लिए पाकिस्तान के…

Read More

बिना परमिट की बसों पर कसेगा शिकंजा

धर्मशाला। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि बिना परमिट के चलाई जा रही बसों एवं जीपों के निरीक्षण के लिए परिवहन विभाग ने अभियान चलाएगा। दोषी पाए जाने पर वाहन मालिकों के विरुद्घ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अवैध रूप से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि निगम के बेड़े में चार नई वोल्वो बसें इसी माह शामिल की जाएंगी, जबकि 16 नई बसें अगले दो महीने…

Read More

सैकड़ों लोगों ने घेरा विद्युत उप कार्यालय

नगरोटा सूरियां/लंज (कांगड़ा)। लंज स्थित विद्युत उपमंडल के उप कार्यालय को स्थानांतरित कर लपियाणा ले जाने की भनक लगते ही लंज खास, अपर लंज, तरखानकड़, डडोली, लालपुर, सलाड़ी, वोहड़क्वालू, सलोल आदि पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने उप कार्यालय का घेराव कर दिया। अधिशाषी अभियंता तेज सिंह के मनाने पर भी लोग कार्यालय को यथावत रखने पर अड़े रहे। लंज खास प्रधान दीपांजली, उपप्रधान रमेश चंद, अपर लंज प्रधान सुषमा देवी, डडोली प्रधान रमेश चंद, तरखानकड़ प्रधान किरण वाला, लालपुर प्रधान स्वर्णा देवी, लंज क्षेत्र की करीब एक दर्जन महिला मंडलों…

Read More