हाटेश्वरी मंदिर के सुरक्षा कर्मी पर हमला

मंडी। बल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गी के समीप प्रसिद्ध मां हाटेश्वरी मंदिर में कुछ युवकों ने सुरक्षा कर्मी की पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले युवक शादी समारोह में आए थे। मंदिर कमेटी ने बल्ह थाना पुलिस को मारपीट की शिकायत कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में आए कुछ युवकों ने मंदिर के सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट कर दी। मंदिर कमेटी का आरोप है कि युवकों ने पहले शराब पी। उसके बाद आपस में झगड़ा कर गाली गलौच करने लगे। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी…

Read More

फसलों के नुकसान पर मुआवजा दे सरकार

नेरचौक (मंडी)। हिमाचल किसान सभा बल्ह इकाई की बैठक में किसानों व क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष परसराम ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच मई से किसान सभा सदस्यता अभियान शुरू करेगी। शुक्रवार को आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। किसान सभा बल्ह इकाई के अध्यक्ष परसराम ने कहा कि बंदर व आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने किसानों को इस समस्या…

Read More

सधोट पंचायत के आठ गांवों में पेयजल संकट

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सधोट पंचायत के अंतर्गत आठ गांवों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के लोगों को करीब दो किलोमीटर दूरी से पानी ढोकर लाना पड़ता है। आठ गांवों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए विभाग की ओर से एक वाटर गार्ड तैनात किया गया है। सधोट पंचायत के मोरतन, बाहरू, धनराशि, कटेहड़ा, जोल, आचार्य बस्ती, सधोट-एक व दो व जटगहरा गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग की ओर से एक वाटर गार्ड तैनात…

Read More

सुंदरनगर में डिपुओं से नदारद है राशन का कोटा

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व उपदान के तहत मिलने वाला राशन अब तक डिपुओं में नहीं पहुंचा है। इसके कारण डिपुओं में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डिपुओं में राशन का कोटा न मिलने का कारण मुख्य गोदामों में सरकार की ओर से आने वाली सप्लाई न आना प्रमुख कारण है। समय पर राशन न मिलने से उपभोक्ताओं में भी रोष है। सुंदरनगर उपमंडल में करीब 20 हजार राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जो इस बार प्रदेश सरकार की ओर से मार्च व मई…

Read More

आटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

रिवालसर (मंडी)। जाहू-कलखर-नेरचौक मार्ग पर कलखर के समीप बजीर बावड़ी नामक स्थान पर एक आटो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आटो रिक्शा एचपी 66-1548 जाहू से नेरचौक जा रहा था। अचानक बजीर बावड़ी मोड़ पर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इसमें सवार केसर सिंह निवासी…

Read More

मंडी शहर में छाया बंदरों का आतंक

मंडी। शहर में बंदराें ने लोगाें पर हमले शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को शहर के जेल रोड में बंदराें के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला घर पर बाहर कपड़े धो रही थी। अचानक चार बंदर उस पर छपट पड़े। हमलावर बंदर इस कद्र उत्तेजित थे कि आसपास मौजूद इस घटना को देख रहे लोग अकेले महिला को छुड़ाने का साहस नहीं जुटा सके। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। बंदरों के इस हमले से…

Read More

शिक्षक के तबादले से भड़के अभिभावक

बरठीं (बिलासपुर)। प्राथमिक पाठशाला कंडयाणा से एक शिक्षक के तबादले से अभिभावक भड़क उठे हैं। शुक्रवार को लोगाें ने स्कूल पर ताला जड़ने के साथ ही शिक्षक के तबादले के विरोध में बच्चाें के साथ रैली भी निकाली। इस दौरान सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। उन्हाेंने चेताया है कि यदि तबादला तुरंत रद न किया गया तो वे अपने बच्चाें को निजी स्कूल में पढ़ाएंगे। प्राथमिक पाठशाला कंडयाणा में कार्यरत एक शिक्षक के तबादले का मामला तूल पकड़ गया है। इससे गुस्साए अभिभावकाें ने शुक्रवार…

Read More

दुराचारी को सात साल की कैद

घुमारवीं (बिलासपुर)। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं पीपी रांटा की अदालत ने मानसिक रूप से अक्षम एक नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी बगेटू निवासी दीपराज उर्फ बड्ड को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास व 20 हजार रुपए जुरमाने की सजा सुनाई है। सहायक लोक अभियोजक राहुल चोपड़ा ने बताया कि बीते वर्ष 28 अगस्त को एक महिला ने भराड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से अक्षम है। वह पांचवीं तक पढ़ी है। 27 अगस्त, 2012 को वह…

Read More

पदोन्नत शिक्षक संघ के चुनाव का विगुल बजा

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ जिला के चुनाव का विगुल बज गया है। इसके लिए संघ ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। संघ के जिला प्रधान अमरनाथ धीमान ने इस कार्य को खंड स्तर पर पांच कमेटियों के सुपुर्द कर दिया है। जिला महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय चुनाव की सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए घुमारवीं प्रथम खंड, घुमारवीं द्वितीय, झंडूता, सदर तथा स्वारघाट के लिए पांच कमेटियों का गठन किया है। घुमारवीं खंड प्रथम के लिए जिला प्रधान अमरनाथ धीमान…

Read More

सरबजीत की हत्या से खौला लोगों का खून

बिलासपुर/घुमारवीं। पाकिस्तान में सरबजीत सिंह की बर्बरतापूर्ण ढंग से की गई हत्या से लोगों, विशेष रूप से युवाआें का खून खौल उठा है। शुक्रवार को घुमारवीं में युवाआें ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का पुतला फूंकते हुए पड़ोसी मुल्क के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। बिलासपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग को लेकर एडीएम प्रदीप ठाकुर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व यूपीए अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। पाकिस्तान में सरबजीत सिंह…

Read More