कुड़ली गांव में पेयजल संकट

जमटा (सिरमौर)। धारटीधार के तहत आने वाले नाहन तहसील के कुड़ली ग्रामवासी पिछले डेढ़ महीनों से पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। स्थानीय लोगाें का कहना है कि आईपीएच विभाग का पानी उनके नलों से गायब हो गया है। वह मजबूरी में बावड़ियों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दूषित जल पीने से उनके क्षेत्र में बुजुर्ग तथा छोटे बच्चे बीमार होने लगे हैं। इस परेशानी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब आईपीएच विभाग के स्थानीय कर्मचारियों तथा अधिकारियों पर फूट पड़ा…

Read More

बदलेगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा प्रक्रिया

प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा प्रक्रिया को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग ने नई परीक्षा प्रणाली का प्रारूप तैयार किया है। नए प्रारूप में जिले की डाइट (जिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र) की ओर से कॉमन प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। इस प्रश्नपत्र को ही प्रदेश के सभी स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका को उसी स्कूल के शिक्षक चैक नहीं कर सकेंगे। यह काम डाइट में प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षुओं को दिया जाएगा। इसके अलावा…

Read More

सज्जन कुमार और पाकिस्तान के पुतले फूंके

शिमला। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को बरी किए जाने से सिख समुदाय भड़क गया है। देश के कई राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शन की आग शिमला में भी सुलग गई है। शुक्रवार शाम को सिंह सभा शिमला के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने रोष रैली निकाल कर विरोध जताया। सरबजीत सिंह की मौत के मामले में भी सिंह सभा ने पाकिस्तान के खिलाफ गुबार निकाला। उपायुक्त कार्यालय से शेरे पंजाब तक रैली निकाली गई। इसके बाद सज्जन…

Read More

शिमला पुलिस का दोहरा कानून

शिमला। शिमला शहर में स्मार्ट पुलिस का दोहरा कानून है। आम आदमी को आम सड़क के किनारे पांच मिनट भी गाड़ी खड़ी करने की इजाजत नहीं है। गाड़ी अगर गलती से खड़ी कर दी तो तुरंत चालान या फिर ट्रैफिक क्रेन गाड़ी उठा ले जाएगी लेकिन प्रभावशाली लोगों के लिए बंधित मार्ग पर वाहन पार्क करने के लिए कोई मनाही नहीं है। इस दोहरे कानून की तस्वीर शुक्रवार शाम को माल रोड पर शिमला क्लब के सामने देखने को मिली। यहां बंधित मार्ग पर शहर के प्रभावशाली लोगों की गाड़ियां…

Read More

शिमला शहर में एक कॉल पर बंट रही ‘मौत’

शिमला। शिमला शहर में दर्जनों डिलीवरी ब्वॉय युवाओं को महज एक कॉल पर ‘मौत’ बांट रहे हैँ। नशे की गिरफ्त में फंसे एक युवक की मदद से शहर में चल रहे इस नेटवर्क के बारे में पता लगाया। इस दौरान चौंकाने वाली बातें पता चलीं। नशेड़ी युवक नशे के लिए जिस सिरप का इस्तेमाल करते हैं, उसका कोड वर्ड ‘शॉट’ है। नशीली गोलियां लेनी हों तो ‘पत्ते’ की डिमांड दी जाती है। पूरे शहर में यह नेटवर्क फैला हुआ है। नशा बेचने वाले इन गुर्गों के पास नशीली दवाओं के…

Read More

एमसी ने रुकवाया पीडब्ल्यूडी का अवैध निर्माण

शिमला। राजधानी में अवैध निर्माण करने में सरकारी महकमे भी पीछे नहीं हैं। ऐसे ही एक मामले का पर्दाफाश शुक्रवार को हुआ है। कसुम्पटी में टाइप टू, ब्लाक नंबर एफ के समीप लोक निर्माण विभाग बिना किसी अनुमति के भवन निर्माण करता हुआ पकड़ा गया है। इतना ही नहीं अवैध निर्माण के साथ-साथ विभाग ने एक पेड़ की जड़ें तक खोखली कर बीच से पिल्लर निकाल दिए हैं। मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम की वन शाखा ने मौके पर जाकर कार्रवाई की। वन मंडलाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि…

Read More

केएनएच में 24 घंटे होंगे मेडिकल टेस्ट!

शिमला। केएनएच (कमला नेहरू अस्पताल) शिमला में महिला मरीजों को 24 घंटे टेस्ट सुविधा देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में अस्पताल में सुबह केवल दो घंटे तक टेस्ट होते हैं। इसके बाद मरीजों को अस्पताल के आसपास निजी लेबोरेट्रियों का सहारा लेना पड़ता है। यहां रोगियों को भारी-भरकम टेस्ट फीस चुकानी पड़ती है। केएनएच की कार्यकारी कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर रोगी कल्याण समिति को अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद अस्पताल में सभी टेस्ट हर समय…

Read More

25 रुपये वाली छोले-भटूरे की प्लेट 30 में

शिमला। राजधानी में पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ ही कुछ कारोबारियों ने लूट-खसूट शुरू कर दी है। शहर में छोले-भटूरे की प्लेट के दाम में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सभी नियमों को ताक पर रख कर कुछ कारोबारी 25 की प्लेट के 30 रुपये वसूल रहे हैं। जिला प्रशासन ने मार्च माह में ही कारोबारियों की मांग पर खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाए थे। इस दौरान छोले भटूरे की प्लेट का दाम 22 से बढ़ाकर 25 रुपये किया गया था। लेकिन, पर्यटक सीजन शुरू होते…

Read More

शिक्षकों को बताई संसदीय कार्यप्रणाली

शिमला। संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार और केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में केवी जतोग में आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन केवीएस के छह क्षेत्रों से जुटे केवी के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से आए उप सचिव आरसी मोहंती ने दो दिन में प्रतिभागियों को संसद में अध्यक्ष सहित पक्ष-विपक्ष के साथ बैठने की व्यवस्था से लेकर वहां उठाए जाने वाले मुद्दों आदि के बारे बताया। उन्होंने पिछले वर्ष की युवा…

Read More

देवदार की लकड़ी समेत पकड़े पांच युवक

उरला (मंडी)। क्षेत्र में वन तस्करी का अवैध धंधा जोरों से पनप रहा है। वन काटू हरे भरे देवदार के पेड़ों को रातों रात काट कर ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। ऐसे में वन महकमे को बीती रात को इन लकड़ी तस्करों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है। वन परिक्षेत्र उरला और पधर पुलिस के दल ने संयुक्त रूप से रात्रि गश्त के दौरान वन तस्करी में संलिप्त पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों को देवदार के आठ स्लीपर सहित दबोचा गया, जिन्हें न्यायालय…

Read More