सुरंग को लेकर कंपनी के अधिकारियों से करेंगे गुहार

होली (चंबा)। होली-बजोली प्रोजैक्ट की सुरंग को गांवों की ओर बनाने का विरोध कर रहे ग्रामीण प्रोजैक्ट के भूमि पूजन के अवसर पर आने वाले जीएमआर कंपनी के आला अधिकारियों से मिलेंगे। लंबे अर्से से सुरंग को लेकर विरोध का बिगुल बजा रहे ग्रामीणों ने इस बार अलग रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कंपनी ने अपने 180 मेगावाट के इस प्रोजैक्ट की न्याग्रां स्थित डैम साइट पर काम शुरू करने के लिए भूमि पूजन का आयोजन रखा है। यह आयोजन सुबह सवा सात बजे के करीब होना…

Read More

जिला के 22 बच्चों ने लिए दस सीजीपीए अंक

चंबा। सीबीएससी बोर्ड की दसवीं कक्षा के रिजल्ट में जिला चंबा के 22 छात्रों ने दस में से दस सीजीपीए अंक प्राप्त करके झंडे गाड़ दिए हैं। इनमें 14 लड़कियां और आठ लड़के हैं। लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ है। जिले के सीबीएसई से जुड़े छह स्कूलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सभी स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा है। सबसे अच्छा प्रदर्शन गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी का है। दूसरे नंबर पर डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा है। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी के 11 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत…

Read More

किराएदार बदल कर हो रही लाखों की सौदेबाजी

चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में धड़ल्ले से दुकानें बाहरी लोगों को सबलेट हो रही हैं। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत चुवाड़ी में नप की 51 दुकानें हैं। इसमें से 10 दुकानों का गोलमाल किया गया है। नगर परिषद सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी बैठी है। नगर पंचायत ने 40 रुपए से लेकर 900 रुपए तक की दुकानें किराए पर दे रखी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नप ने दुकानें स्थानीय बाशिंदों को…

Read More

मुंडन समारोह में भिड़ गए दो गुट

भवारना (कांगड़ा)। थाना भवारना के तहत गांव मरुंह में एक मुंडन समारोह के दौरान हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल हुए दो लोगों को टांडा मेडिकल कालेज तथा तीन को पालमपुर अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात शुुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मरुंह गांव में बुधवार रात एक घर में आयोजित मुंडन समारोह में भाग लेने के लिए गांव के लोग पहुंचे हुए थे। वहां पर इन दोनों गुटों के…

Read More

फिर क्यों सार्वजनिक कर दिए छात्रा के दस्तावेज?

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर की छात्रा की मौत पर प्रताड़ना के मामले में फंसे दो प्राध्यापकों के पक्ष में आई हपोटा पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हपौटा पर यह सवाल प्रेस वार्ता में सरकारी दस्तावेेज जारी करने पर उठे हैं। वीरवार को पत्रकार वार्ता में हपौटा के पदाधिकारियों ने मृतक छात्रा आंचल राजपूत से संबंधित सरकारी दस्तावेजों को मीडिया के सामने जारी कर दिया। जबकि कृषि विवि के एक अधिकारी की मानें तो इन सरकारी दस्तावेजों को जारी नहीं किया जा सकता। हालांकि अभी मामले की…

Read More

अब बेझिझक पार करिये पुल

कांगड़ा। साहिल अब बेझिझक बनेर खड्ड पर बने फुट ब्रिज को पार कर स्कूल के लिए आया जाया करेगा। यहां पिछले एक साल से पुल की फटी चद्दरों से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोनिवि महकमे ने सुरक्षित आवाजाही के लिए मरम्मत का काम मुकम्मल कर लिया है। पिछले एक साल से इस पुल पर असुरक्षित आवाजाही को लेकर ‘अमर उजाला’ ने 27 मई के अंक में पापा, बस पुल पार करवा दो फिर चला जाऊंगा… शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के अगले दिन ही…

Read More

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत सेराथाना में बीती रात एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के मायके वालों ने इस मौत के लिए मृतका के पति, सास व ससुर को जिम्मेदार ठहराते हुए नगरोटा बगवां पुलिस थाने में दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राम सिंह ने बताया कि सेराथाना पंचायत के गांव थानाखास की 27 वर्षीय शशी देवी उर्फ बबली की सल्फास की…

Read More

लाहौल के विकास को 36 करोड़

केलांग (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति जिला में कृषि के विस्तार पर 36 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला सलाहकार समिति एवं समीक्षा कमेटी की वीरवार को हुई बैठक में दी गई। केलांग में स्टेट बैंक आफ इंडिया के सौजन्य आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां बैंकाें को भले ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हो लेकिन सभी ने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। प्राकृतिक तौर पर भले ही यहां की भौगोलिक…

Read More

बागियों के बगिया में जीत का मंत्र

खराहल (कुल्लू)। मंडी लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों दलों के बागियों की कीमत भी बढ़ गई है। विस चुनाव में अच्छे खासे वोट बटोरने वाले दिग्गजों पर राजनीतिक दलों की खास नजर है। विधानसभा चुनाव में बागी बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़कर 26 हजार से ज्यादा वोट ले गए थे। कई जगह इन्होंने अपने दल का गणित बिगाड़ दिया था। लिहाजा अब दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रूठों को मानने का दौर अंदर खाते शुरू कर दिया है। मंडी संसदीय उपचुनाव…

Read More

बंजार से होगा कांग्रेस के प्रचार का आगाज

बंजार (कुल्लू)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार के अभियान का आगाज देवभूमि कुल्लू के उपमंडल बंजार से होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद यहां प्रचार करने आ रहे हैं। विस चुनाव में कांग्रेस को बंजार विस से नौ हजार से अधिक मतों की लीड मिली थी। लिहाजा इस क्षेत्र पर कांग्रेस का खास फोकस है। वहीं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी अभियान को लेकर बैठकें भी शुरू कर दी हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार अभियान…

Read More