शिमला। शहर के हजारों परिवारों को दूध के दाम में पानी मिल रहा है। दूध की थैली 17 रुपये में मिल जाती है, जिसका माह भर में 600 से 700 रुपये खर्च बैठता है। लेकिन निगम परिधि से सौ मीटर बाहर के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई के 880 रुपये प्रति माह चुकाने पड़ रहे हैं। नगर निगम एरिया से सौ मीटर के दायरे में आने वाले दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं से नगर निगम पानी का मासिक बिल पांच गुना अधिक वसूल रहा…
Read MoreMonth: May 2013
स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के लिए धरने पर बैठे पूर्व पार्षद
शिमला। अनाडेल वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के खराब पड़े प्वाइंट्स को लेकर पूर्व पार्षद प्रदीप कश्यप ने मंगलवार को विद्युत कंपनी के सिटी डिवीजन में धरना दिया। प्रदीप कश्यप ने बताया कि वार्ड में अधिकांश स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट्स दो माह से खराब हैं। निगम अधिकारियों को शिकायत करो तो वे विद्युत कंपनी को लाइटों की देखरेख का जिम्मा देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इसके चलते उन्हें विद्युत कंपनी के दफ्तर में धरना देना पड़ रहा है। प्रदीप कश्यप ने कहा कि अगर चौबीस घंटे के…
Read Moreमिड डे मील से हो रहा स्टाफ का लंच!
शिमला। स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील से ही स्टाफ का लंच हो रहा है! राजधानी में राज्य के मॉडल स्कूल का ये हाल है तो दूर-दूराज के स्कूलों में शिक्षा विभाग का मिड डे मील में कितना नियंत्रण है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। मंगलवार को छात्राओं के सबसे बड़े स्कूल पोर्टमोर में दोपहर बाद 1:50 बजे तक खाना परोस दिया गया। यहां छात्राओं को पंक्तिबद्ध बैठने की कोई व्यवस्था नहीं। कुछ छात्राएं हाथ में टिफिन और थाली लेकर सीढ़ियों में बैठकर…
Read Moreभाजयुमो ने प्रदर्शन कर पीएम, कानून मंत्री से मांगा इस्तीफा
शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री और कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। युवा मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान युवा मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी तो है ही, बेशर्म भी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जब शांतिपूर्वक रोष मार्च निकाला गया तो केंद्र सरकार ने लाठीचार्ज करवाकर उन्हें जेल…
Read Moreहजारों उपभोक्ता नहीं भरेंगे पानी बिल
शिमला। दूध के दाम पर मिल रहे पानी को लेकर हजारों उपभोक्ता नगर निगम के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। लोगों ने एकमत होकर पानी बिलों का भुगतान न करने का फैसला किया है। शहर से पांच गुना अधिक बिल आने पर ये लोग कोर्ट जा रहे हैं। भट्ठाकुफर में आपात बैठक कर उदय वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले यह रणनीति बनाई गई है। सोसाइटी से जुडे़ लोग निगम परिधि से सौ मीटर बाहर रहने वाले अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी इस मुहिम से जोड़ने की कवायद में…
Read Moreब्लाक स्तर पर पहली बार खेलेंगे निजी-सरकारी स्कूल
शिमला। नए शैक्षणिक सत्र 2013-14 में जिला भर के स्कूली छात्रों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बुधवार को उप निदेशक एलीमेंटरी टीसी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी ब्लॉक के खेल प्रभारियों और जिला प्रभारी सहित प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार निजी स्कूलों को भी ब्लाक स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना होगा। बीते वर्ष निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने सीधे जिला स्तर की प्रतियोगिताओं मेें हिस्सा लिया था। स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं तीन चरणों में 18 जून से…
Read Moreएमसी कर्मचारियों ने दी पानी सप्लाई ठप करने की धमकी
शिमला। नगर निगम की जल एवं निकाय शाखा कर्मचारी यूनियन तेरह मई को निगम आयुक्त को पंद्रह दिन का नोटिस देगी। जल एवं सीवरेज प्रोजेक्ट को ठेके पर देने के विरोध में लामबंद कर्मियों की मांग को अगर पंद्रह दिन के भीतर नहीं माना गया तो सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। शहर में पीने के पानी की सप्लाई को भी ठप कर दिया जाएगा। बुधवार को इस बाबत कर्मचारी यूनियन ने आयुक्त से मुलाकात कर सारी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रेम सिंह वर्मा…
Read Moreटॉय ट्रेन में है सफर की चाहत, वेटिंग लिस्ट लंबी
कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में बड़ा इजाफा हुआ है। इससे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाली टॉय ट्रेन में सफर का मौका न मिलने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है। बुधवार को शिमला रेलवे स्टेशन और स्कैंडल प्वाइंट स्थित रेलवे टिकट बुकिंग काउंटरों पर सैलानियों का खूब जमावड़ा लगा रहा। वर्ल्ड हैरिटेज की सूची में शामिल कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन इन दिनों पैक है। करीब एक सप्ताह से टॉय ट्रेन में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। काफी…
Read Moreनई भर्ती जल्द शुरू करे सरकार : शर्मा
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकीकर्मचारी संघ जिला मंडी ने 15वां जिला स्तरीय स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संस्थापक बलवीर शर्मा ने इस बात पर बल दिया कि सभी कर्मचारी प्रदेश व देश हित में कार्य करें। यदि राष्ट्र मजबूत है तो इसमें रहने वाला हर नागरिक व कर्मचारी मजबूत है। संघ के जिला सचिव व प्रदेश महामंत्री दुनी चंद ने कहा कि आठ मई 1999 को विद्युत तकनीकीकर्मचारी यूनियन की स्थापना हुई थी। इस लंबे अंतराल में तकनीकीकर्मचारियों की सभी बड़ी गंभीर…
Read Moreरोते बिलखते अपनों की तलाश
नगवाईं (मंडी)। जिले के नगवाईं के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक बस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हादसे की खबर सुनते ही लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। ब्यास नदी के बीच में गिरी बस को देख कर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटनास्थल पर परिजनों के रोते बिलखते देख कर माहौल गमगीन हो गया। किसी को भी पता नहीं लग पा रहा था कि उनके परिजन जिंदा हैं या नहीं। सभी की नजर ब्यास नदी में गिरी बस के ऊपर ही टिकी थी।…
Read More