काजा (लाहौल स्पीति)। यहां स्थित एकमात्र एटीएम से राशि न निकलने पर आम लोगों के साथ-साथ सैकड़ों सैलानियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काजा में मात्र एक ही बैंक की एटीएम मशीन लगी है, लेकिन वह भी जनवरी से खराब है। इसके चलते लोगों को पूरा-पूरा दिन बैंक में खड़ा होने के बाद भी शाम को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने बैंक प्रबंधन से कई बार एटीएम को ठीक करने की मांग की लेकिन उसके बाद भी मशीन ठीक नहीं हो…
Read MoreMonth: May 2013
लोकनाटी में आनी की छात्राएं छाईं
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। चार दिन तक चले इस मेले में पांच देवताओं ने शिरकत की। इनमें स्थानीय आराध्य शमशरी महादेव, पनेऊई नाग, देऊरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव तथा ब्यूगली नाग ने उपस्थिति दर्ज करवाई। देवताओं की विदाई के साथ ही मेले का समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान एसडीएम आनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं, इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जाबण के पुरुषों ने धार को…
Read Moreबिना जरूरत न करें टॉनिक का छिड़काव
रोहड़ू। सेब की अच्छी पैदावार के संकेत मिलते ही पोषक तत्व के नाम पर दवा कंपनियों के एजेंट गांव-गांव पहुंचने लगे हैं। बागवानों को पोषक तत्व के नाम पर विक्रेता अप्रमाणित उत्पाद बेचकर खूब चांदी कूट रहे हैं। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को पोषक तत्व के नाम पर बिक्री कर रहे एजेंटों से बचने की सलाह दी है। फ्रूट सेटिंग के बाद सेब के लिए पोषक तत्व बेचने वाले एजेंट गांव-गांव पहुंच रहे हैं। बागवानों से एक लीटर टानिक के दाम पांच सौ रुपये से दो हजार तक वसूल किए…
Read Moreगरीब बच्चों को प्रवेश नहीं तो आंदोलन : एसएफआई
रामपुर बुशहर। एसएफआई इकाई रामपुर की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय चाटी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 20 मई को एसएफआई रामपुर के विभिन्न स्कूलों में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके अलावा बैठक में फीस बढ़ोतरी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह भी साफ किया गया कि अगर रामपुर में चल रहे नामी निजी स्कूलों में सरकार के आदेशों को मानते हुए गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दिया गया तो इसके विरोध में आंदोलन…
Read Moreसमाज का चेहरा दिखा गया एक गधा
कुल्लू। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में चल रहे ‘कुल्लू रंग मेला’ के तीसरे दिन ऐक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू के कलाकारों ने ‘एक था गधा उर्फ अलादाद खां’ नाटक का मंचन किया। प्रख्यात नाटककार शरद जोशी के लिखित इस नाटक का निर्देशन केहर सिंह ठाकुर ने किया है। नाटक आज के समाज को प्रतिबिंबित करता है। नाटक बताने की कोशिश करता है कि कई बातें ऐसी हैं जो आम आदमी को पता ही नहीं होती। नाटक एक ऐसे नवाब से शुरू होता है जो चाहता है कि प्रजा केवल…
Read Moreशवों की भीड़ में अपनों की तलाश
कुल्लू। झीड़ी बस हादसे के बाद मातम में बदला कुल्लू अस्पताल का माहौल रात भर लोगों को रुलाता रहा। अपनों की तलाश में कोई अस्पताल पहुंचता और नजर के सामने पड़े शव को देखकर रो उठता। परिजनों की दर्दनाक चीखों से आसपास के लोग भी आंसू नहीं रोक पाते। कोई अपनी मां, तो कोई भाई और तो कोई पिता के खोने के गम में दहाड़े मारते हुए बदहवाश से अस्पताल का कौना-कौन छान मारते। कुल्लू अस्पताल में शायद ही पहले कभी इतनी भीड़ जमा हुई हो। हजारों की तादाद में…
Read Moreढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के पनसाई में एक व्यक्ति की ढांक से गिर कर मरने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। मृतक कुछ दिनों से लापता बताया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार पनसाई में कर्मचंद पुत्र भजनू राम मूल निवासी मुकतेहड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बिरोजा निकालने जंगल गया हुआ था। वहीं, ठेकेदार साधू…
Read Moreआग ने बरपाया ऊना में कहर
ऊना/संतोषगढ़/पंजावर। क्षेत्र के भैणी खड्ड में बुधवार देर रात हुई आगजनी में एक रिहायशी मकान आग कीभेंट चढ़ गया। आगजनी में जेवरों सहित अन्य कीमती समान राख हो गया है। इसकी कीमत लाखों में की बताई जा रही है। आगजनी का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार भैणी खड्ड निवासी ज्ञान चंद पुत्र वतन चंद के घर बुधवार देर रात को अचानक आग लग गई। घर के सदस्य खेत में तूड़ी घर…
Read Moreकागजों में ही चल रहा हरोली का ब्लड बैंक
हरोली (ऊना)। जिला के हरोली में लगभग छह वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक खोला गया था, लेकिन इसका डेढ़ लाख की आबादी वाले हरोली विस क्षेत्र को आज तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले रक्तदान शिविरों के बाद ब्लड के भंडार को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल स्थित ब्लड बैंक भेजना विभाग की मजबूरी है। इसका कारण है कि न तो हरोली में खून को सुरक्षित रखने का कोई साधन है न ही यहां कोई कर्मचारी तैनात है जो इस…
Read Moreफीस वृद्धि पर एबीवीपी ने ने किया प्रदर्शन
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने वीरवार को फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि के निर्णय को छात्र विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ाकर उच्च शिक्षा को गरीब छात्रों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। एबीवीपी इकाई ऊना के सचिव विकास बंटी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने निर्णयों को हमेशा छात्रों पर थोपता आया है। उन्होेेंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन…
Read More