शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) जिला शिमला के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। वीरवार को महासंघ की बैठक में 23 जून से पहले विभागीय संगठनों और खंडों के चुनाव पूरे करने का फैसला लिया गया। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभिन्न खंडों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। महासंघ के जिला प्रधान दीपराम शर्मा और महासचिव नरेश ठाकुर ने बताया कि जिला में विभागीय संगठन एवं खंडों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। विभागीय…
Read MoreMonth: May 2013
छेड़खानी पर ज्योतिषाचार्य को सजा और जुर्माना
जोगिंद्रनगर (मंडी)। महिला से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप साबित होने पर न्यायिक दंडाधिकारी यजुवेंद्र सिंह ने हेमवंती नंदन को भादंसं की धारा 364, 506 के तहत एक साल छह माह का साधारण कारावास और 500-500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार उसने चौंतड़ा में अपना ज्योतिष का कार्यालय खोल रखा है। वर्ष 2008 में पीड़ित महिला अपनी बड़ी दो बहनों के साथ ज्योतिष कार्यालय गई थी। वहां ज्योतिष ने पीड़ित महिला को पूजा में बैठने के लिए कहा और उसे अकेले आने को…
Read Moreजोगिंद्रनगर में किसान सभा का प्रदर्शन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। छात्रों, नौजवानों एवं आम जनता के मुद्दों को लेकर किसान सभा ने जोगिंद्रनगर में वीरवार को धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान और मजदूर नेता कुशाल भारद्वाज ने की। इसमें सैकड़ों किसानों के अलावा मजदूरों, नौजवानों, छात्रों तथा महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे बाजार में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के 100 के लगभग…
Read Moreभरमौर से किन्नौर तक के कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के नामांकन में 17 विधानसभा हलकों से पार्टी नेता व कार्यकर्ता भारी जोश के साथ मंडी पहुंचे। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली बड़ी चुनावी रैली में चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी भरमौर से लेकर रामपुर, किन्नौर तक काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के नामांकन परचा भरने के बाद रैली में शक्ति प्रदर्शन का एहसास करवाया। एक दिन पहले कांग्रेस हाईकमान की ओर से उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम पर मोहर…
Read Moreबोतला फूटी हाय रे नातिया… पर मचाया थिरके
गोहर (मंडी)। कुथाह मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र ठाकुर के नाम रही। नरेंद्र ठाकुर की नान स्टाप नाटियों पर बुधवार रात भर जंजैहली घाटी के लोग जमकर थिरके। संध्या का आगाज स्थानीय कलाकार रोहित कुमार ने फिल्मी और पहाड़ी गानों से किया। नाइट के स्टार कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने मंच पर चढ़ते ही बोतला फूटी हाय रे नातिया नाटी से अंतिम संध्या का धमाकेदार आगाज किया। उन्होंने मंडी और कुल्वी नाटियों से पंडाल में बैठक युवाओं और दर्शकों को खूब झुमाया। नरेंद्र का बुरा लागा तेरा…
Read Moreबैरागढ़ स्कूल में छात्र107 और पास हुए तीन
तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ में दसवीं कक्षा का परिणाम काफी खराब रहा। इस स्कूल में 107 में से तीन छात्र ही पास हो पाए हैं। स्कूल का परिणाम खराब आने के कारण अभिभावकों में रोष व्याप्त है। चतर सिंह, दीन मोहम्मद, चमन सिंह, देस राज, धर्म सिंह, रूप सिंह और हेम राज ने आरोप लगाया है कि विभाग की लापरवाही के कारण उनके बच्चों का साल बर्बाद हो गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिजल्ट को…
Read Moreस्कूलों में नहीं आरएमएसए राशि का लेखाजोखा
चंबा। जिला के अधिकांश स्कूलों के पास राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के मिलने वाली ग्रांट का लेखा जोखा ही नहीं है। न ही स्कूलों की ओर से निर्धारित समय पर ग्रांट को खर्च किया जा रहा है। इस कारण सरकार की ओर से स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट का सही उपयोग नहीं हो रहा है। अधिकांश स्कूल इस राशि को निर्धारित समय पर खर्च नहीं कर पा रहे हैं और न ही ग्रांट की राशि का स्कूल मुखिया को अता पता है। शिक्षा विभाग को समय पर इसका उपयोगिता प्रमाण…
Read Moreपवन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के शहरी अध्यक्ष
चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की शहरी इकाई का प्रधान पवन ठाकुर को और महासचिव ज्ञान ठाकुर को चुना गया है। शुक्रवार को नामांकन पत्र लेने के अंतिम दिन बाकी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लेने के चलते इन दोनों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। ज्ञात रहे कि इन दोनों पदों पर चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इनमें से प्रधान पद से तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के गजिंद्र वशिष्ठ, पीडब्ल्यूडी के भगत राम व आईटीआई चंबा के राजेश पुरी शामिल…
Read Morevदो बार फेल हुए तो नहीं मिलेगी एडमिशन
परियोजना में खर्च होंगे 25 लाख
चंबा। एग्रीकल्चर टेक्नोलाजी मैनेजमेंट एजेंसी (आतमा) परियोजना के तहत कृषि कार्यों को बढ़ावा देने व किसानों में आधुनिक खेती के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला चंबा के विकास खंडों में 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना निदेशक ने यह राशि समस्त विकास खंड को भेज दी है। इसके तहत विकास खंडों में कार्य भी शुरू हो चुका है। इसमें किसानों को खरीफ की फसलों के बीज भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। आतमा परियोजना के तहत समस्त ब्लाकों में रखे गए ब्लाक टेक्नोलाजी मैनेजर कार्य को अंजाम दे…
Read More