12 घंटे गुल रही बत्ती

ऊना। भयंकर गर्मी, चारों ओर भिनभिनाते मच्छर और चारों ओर घुप अंधेरा, ऐसा ही हाल शुक्रवार पूरी रात क्षेत्र की ग्राम पंचायतों समूरकलां, बरनोह और आसपास के लोगों का रहा। जहां रात लगभग 10 बजे के करीब अचानक गुल हुई बिजली शनिवार सुबह 10 बजे के बाद सुचारु हो पाई। इसी क्षेत्र में पिछले वर्ष भी गर्मियों के सीजन में फ्यूज उड़ने का सिलसिला लगातार चलता रहा था, जबकि इस बार भी लोगों के लिए गर्मियों का स्वागत बिजली बोर्ड के पुराने उपकरण पिछले साल की भांति ही कर रहे…

Read More

घर में घुसकर महिला को पीटा

बडूही (ऊना)। क्षेत्र के डगरोह में एक महिला से घर में घुस कर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है। इस संबंध में इसी गांव के निवासी मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रास्ते में पानी फेंकने को लेकर मां-बेटे ने इस महिला पर हमला किया है। पुलिस के अनुसार थाना बगंाणा क्षेत्र की भोला देवी पत्नी स्वर्गीय ज्ञान…

Read More

चार दिन से नहीं आ रही पानी की सप्लाई

मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्र की अप्पर भंजाल पंचायत के वार्ड नंबर एक सुंकाली में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। आलम यह है कि लोग मजबूरन प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने का मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल गर्मी का मौसम शुरू होते ही आईपीएच विभाग की सांसें फूलने शुरू हो जाती हैं। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा रोष जताया है। स्थानीय लोगों में निशा शर्मा, भूपिंद्र सिंह, राजेश कुमार…

Read More

बरसात से पहले तैयार होगा सुपर हाईवे

ऊना। टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है कि ऊना-भोटा-जाहू-नेरचौक सुपर हाइवे का निर्माण बरसात से पहले पूरा होगा। धीमे कार्य की गूंज विधानसभा में गूंजने के बाद इसके निर्माण में कुछ तेजी आई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग पर टायरिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। बीच में कुछ जगहों पर चट्टानी क्षेत्र होने से निर्माण में कुछ समय लगेगा। वहां ब्लास्टिंग के जरिये मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के तैयार होने से चंडीगढ़, शक्तिपीठ चिंतपूर्णी से कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकाें और…

Read More

आग लगने से बंद हुआ मार्ग

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते धौलाधार जंगल क्षेत्र में लगी आग के कारण क्षेत्र के पोलियां जसवालां का मार्ग बंद हो गया है। इस कारण सैकड़ों लोग मुसीबतों से घिर गए हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे जंगल में अचानक आग लग गई । इससे करीब 8 किलोमीटर का क्षेत्र जल कर राख हो गया था। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत भी की थी, लेकिन यह पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी थी। वहीं, शनिवार को यह आग एक…

Read More

गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं तो आंदोलन : एसएफआई

रामपुर बुशहर। एसएफआई इकाई रामपुर की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय चाटी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 20 मई को एसएफआई रामपुर के विभिन्न स्कूलों में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके अलावा बैठक में फीस बढ़ोतरी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह भी साफ किया गया कि अगर रामपुर में चल रहे नामी निजी स्कूलों में सरकार के आदेशों को मानते हुए गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दिया गया तो इसके विरोध में आंदोलन…

Read More

ओवरलोडिंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा

आनी (कुल्लू)। आनी पुलिस ने वाहनों में ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बस हादसे के बाद पुलिस ओवरलोडिंग वाहनों पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस ने जरूरत से अधिक सवारियां ठूंसने पर तीन बसों समेत दस वाहनों के चालान किए। डीएसपी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि ओवरलोडिंग हादसों की एक मुख्य वजह है। इसलिए पुलिस जरूरत से अधिक सवारियां भरने वालों पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि तीन बसों समेत दस वाहनों से पुलिस ने 11 हजार 800 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।…

Read More

भालू के हमले में दो लोग जख्मी

रामपुर बुशहर। उपतहसील ननखड़ी में अलग-अलग जगहों पर भालू ने 13 वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों को जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने भालू को जल्द पकड़ने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक ननखड़ी की थैली चकती पंचायत के ढढारा में शनिवार तड़के भालू ने घर के नजदीक 13 वर्षीय बच्चे पर हमला बोल दिया। हमले में आदमखोर भालू ने मुकेश के सिर तथा अन्य हिस्सों पर…

Read More

महिलाओं ने शराब पकड़ी, जुआरियों को भगाया

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के गरावग में ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं ने अभियान छेड़ दिया है। गरावग पंचायत के शांऊ गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को एक ढाबे में धोवा बोलकर न केवल शराब की 17 बोतलें बरामद कीं, बल्कि यहां जुआ खेल रहे लोगों को भी भगाया। महिला मंडल प्रधान पुष्पा, उपप्रधान विद्या, सचिव रीना देवी और गुड्डी देवी ने कहा कि गरावग में लंबे समय से ढाबों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। लेकिन, न तो पुलिस कोई कार्रवाई…

Read More

सभी डीपीईज को मिले पीजीटी पदनाम

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश डीपीईज संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य योजना विकास के चेयरमैन रामलाल ठाकुर से मिला। इस दौरान संघ के प्रेस सचिव संजय नेगी की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने सभी डीपीईज को पीजीटी पदनाम देने की मांग उठाई। डीपीईज संघ के प्रेस सचिव संजय नेगी ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत तीन सौ डीपीईज को पीजीटी का पदनाम दिया जा चुका है, लेकिन नौ सौ शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया है। इसके चलते ये शिक्षक उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमए शारीरिक…

Read More