और अस्पताल में ही टल्ली हो गया मरीज

चंबा। जिला अस्पताल में एक मरीज शराब पीकर स्टाफ पर हावी हो गया। जमकर उत्पात मचाने के बाद भी जब शराबी मरीज नहीं माना तो अस्पताल प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। इससे पूर्व भी शराबी कई बार अस्पताल में आकर हुड़दंग मचा चुके हैं। यही नहीं एक मरीज तो यहां से गायब भी हो गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पहरा कड़ा करने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार को टल्ली मरीज ने इन सब दावों की पोल खोलकर रख दी। वार्ड नंबर दो में दाखिल एक…

Read More

भलेई स्कूल के निखिल और स्वाति रहे अव्वल

सुंडला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भलेई में राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान के अंतर्गत जैव विविधता संरक्षण दिवस बनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य बलवीर पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग भाषण प्रतियोगिता में स्वाति नय्यर पहले और अलका दूसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में खुशबू पहले जबकि अनुराग दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में वरिष्ठ वर्ग में निखिल पहले जबकि भूपेश दूसरे स्थान रहे। कनिष्ठ वर्ग में सादित प्रथम और अवंतिका द्वितीय रही।…

Read More

तूफान व बारिश से सेब-गेहूं को नुकसान

चंबा । तेज तूफान और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, वहीं किसान और बागवानों की चिंता भी बढ़ा दी है। शुक्रवार रात को आए तेज तूफान और बारिश के चलते सेब व गेहूं की फसल को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा। उधर, तूफान से किसानों और बागवान को नुकसान भी हुआ है। बारिश होने के बाद अब लोगों ने गर्मी की तपिश से काफी हद तक राहत पाई…

Read More

जॉब ओरिएंटिड कोर्सेज को रिस्पांस नहीं

चंबा। भले ही सरकार की ओर से स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू कर दिए हों लेकिन अधिकांश स्कूलों के छात्र-छात्राएं इनसे अनजान हैं। वोकेशनल विषय के बारे में उचित जानकारी न होने के कारण छात्र कोर्स में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। खासकर छात्राओं की वोकेशनल कोर्स में कोई रुचि देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में निदेशालय की ओर से वोकेशनल कोर्स के दो ट्रेड जारी किए हैं। इसमें एक ट्रेड सिक्योरिटी और दूसरा आईटीइएस हैै। इसके लिए अभी तक एक भी छात्रा ने…

Read More

कांगड़ा में इस बार बंपर गेहूं

पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार हुई है। इससे किसानों के चेहरों पर रौनक देखी जा सकती है। हालांकि कृषि विभाग के पास अभी जिले के निचले इलाकों में गेहूं की फसल के उत्पादन के आंकड़े आए हैं। लेकिन पंचरुखी के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो ऊपरी इलाकों में भी इस बार गेहूं की फसल बंपर बताई जा रही है। इस समय जिले के निचले क्षेत्रों में गेहूं करीब-करीब निकाल ली गई है। जबकि इन दिनों ऊपरी इलाकों में गेहूं की थ्रेशिंग चली हुई…

Read More

आल्टो मामले में प्रधान पर आरोप तय

धर्मशाला। आधी कीमत पर आल्टो कार बेचने के बहुचर्चित फर्जीवाड़े में ग्राम पंचायत बैजनाथ के प्रधान अमित कपूर पर धोखाधड़ी के आरोप तय हो गए हैं। वर्तमान में यह मामला जेएमआईसी कोर्ट बैजनाथ में चल रहा है। आरोप तय होने की रिपोर्ट कांगड़ा जिला पंचायती राज विभाग के पास पहुंच गई है। आरोप तय होते ही जिला पंचायती राज विभाग ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पंचायती राज विभाग ने संबंधित पंचायत प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है…

Read More

आंगन में शव जलाने वाले पुलिस रिमांड पर

जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत गांव वनतुंगली में विवाहिता के शव को ससुराल के आंगन में जलाने के मामले में विवाहिता के मायके वालों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मृतका के पिता दुर्गा दास, अमर सिंह, जगी राम तथा ज्ञानो देवी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को जवाली कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी चारों को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि 03 मई को विवाहिता नीलमा देवी की मौत हो गई थी। गुस्साए मायके वालों ने…

Read More

आंगन में शव जलाने वाले पुलिस रिमांड पर

जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत गांव वनतुंगली में विवाहिता के शव को ससुराल के आंगन में जलाने के मामले में विवाहिता के मायके वालों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मृतका के पिता दुर्गा दास, अमर सिंह, जगी राम तथा ज्ञानो देवी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को जवाली कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी चारों को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि 03 मई को विवाहिता नीलमा देवी की मौत हो गई थी। गुस्साए मायके वालों ने…

Read More

जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत गांव रे में एक विवाहित युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सलामत अली (35) निवासी रे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सलामत अली ने शुक्रवार सुबह घर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते ही परिजन उसे बीबीएमबी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में युवक की मौत हो गई। एसएचओ फतेहपुर तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। राजपुर से…

Read More

बस में सफर कर रही महिला के गहने चोरी

पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी में एक महिला के चलती बस में गहने चोरी हो गए। महिला के गहने सूटकेस में रखे हुए थे। पीड़ित महिला बस में पंचरुखी से अपने घर खैरा जा रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपने मायके भरवाना में शादी में गई हुई थी। शुक्रवार को शादी में शिरकत के बाद वह अपने पति के साथ अपने घर खैरा वापस जा रही थी। लेकिन बस में गहने चोरी हो गए। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में महिला चंद्रेश कुमारी…

Read More