मंडी। शहर के समखेतर मोहल्ले में बंदर के हमले में घायल हुई निशा पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग लड़ रही है, लेकिन उसे अभी तक न तो सरकार, प्रशासन और न ही वन विभाग की ओर से कोई राहत प्रदान की गई है। निशा के माथे की हड्डी टूट चुकी है तथा सिर में खून जाम हो गया है, जबकि उसके दोनों घुटने टूट चुके हैं। निशा गत पांच मई को बंदराें के हमले में इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। गंभीर रूप से घायल निशा…
Read MoreMonth: May 2013
टिहरा के 66 घराें के विद्युत कनेक्शन काटे
टिहरा (मंडी)। विद्युत उपमंडल टिहरा के अंतर्गत बिलों का भुगतान समय पर न करने वाले डिफाल्टर उपभेक्ताओं पर बोर्ड ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बोर्ड ने विद्युत कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू कर दी है। विभाग ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए उपमंडल के पांच दर्जन से भी अधिक घरों की बिजली काट दी है। विभाग की यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने पांच अनुभागाें से कुल 66 उपभोक्ताआें के बिजली कनेक्शन कट कर दिए हैं। इनमें चोलथरा विद्युत अनुभाग के अंतर्गत 24 उपभोक्ताओं, संधोट…
Read Moreकंप्यूटर प्रोजेक्टर लगे नहीं मिल रही स्टेशनरी
बरठीं (बिलासपुर)। गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के दावों पर यहां संतोष नहीं किया जा सकता। सरकारी स्कूलों की आईसीटी लैब में मिलने वाली स्टेशनरी पिछले करीब सात महीनों से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। शिक्षा विभाग ने करीब तीन वर्ष शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्यभर में आईसीटी लैब शुरू की है। निजी कंपनी ने प्रदेश के 628 स्कूलों में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। लाखों रुपये खर्च कर कंप्यूटर स्थापित कर दिए गए।…
Read More15 मई से खाते में आएगी गैस सब्सिडी
बिलासपुर। केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में उपदान अब सीधे तौर पर लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित हो रहा हैं। इसी योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर के सभी घरेलू गैस उपभोक्ता से आधार नंबर और बैंक खाता की प्रति गैस वितरक कार्यालयों में जमा करवाने होंगे। प्रशासन ने इसके लिए समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि जल्द से जल्द अपना आधार नंबर और बैंक खाता गैस एजेंसी में जमा करवाएं। जिला राजस्व अधिकारी शशि पाल शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि…
Read Moreविस्थापितों को मिलेंगे 364 प्लॉट
बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों के लिए अच्छी खबर है। प्लॉट आवंटन में छूटे लोगों को जल्द ही प्लॉट मिल जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है। लगभग 364 लोगों की लिस्ट फाइनल करते हुए प्लाटों की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है। निहाल सेक्टर में लगभग 200 प्लॉट इसी महीने आवंटित हो जाएंगे। नलवाड़ी मेले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके बारे में प्रशासन को आदेश दिए थे। ‘अमर उजाला’ ने भी लगातार सात दिन तक विस्थापितों की समस्याएं उजागर की थीं। प्रशासन ने मसले को गंभीरता…
Read Moreलापता युवती जम्मू-कश्मीर से बरामद
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के अंतर्गत एक गांव से डेढ़ माह से भी अधिक समय पूर्व लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने ढूंढ लिया है। पुलिस ने उसे जम्मू-कश्मीर के शोंपिया जिले से बरामद किया है। लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। स्वारघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 24 मार्च को थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। व्यक्ति के अनुसार उसकी 19 वर्षीय बेटी 23 मार्च को स्वारघाट गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत…
Read Moreडीएवी स्कूल में मदर्स डे की धूम
बिलासपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में मदर्स डे की धूम रही। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार और ग्रीटिंग्स कार्ड दिए। इसके अलावा माताओं पर आधारित कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें बच्चों के समक्ष महिलाओं का कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य के पार्थिपन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कंजरवेटर मिड हिमालय परियोजना के समीर रस्तोगी की पत्नी लीना रस्तोगी, पुलिस अधिक्षक अनुपम शर्मा की पत्नी आशिका शर्मा, डीएसपी प्रताप ठाकुर की पत्नी सुमन ठाकुर,…
Read More‘जहर’ बनता जा रहा सीर खड्ड का पानी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के तहत सीर खड्ड का पानी दूषित होने से ‘जहर’ बनता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण के कारण इस पानी के सेवन से जल जनित रोगोें के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। जल जीवों पर भी संकट मंडरा गया है। इस साल भी सीर खड्ड में हजारों मछलियां मर गई हैं। वजह प्रदूषित पानी को माना जा रहा है। घुमारवीं शहर के नजदीक से होकर निकलने वाली इस खड्ड में स्थानीय लोगों के अलावा प्रवासी लोग गंदगी फैला रहे हैं। प्रशासन भी…
Read More300 युवाओं को मिलेगा रोजगार
बिलासपुर। जिले के युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बददी में स्थित एमएस ओकाया पावर लिमिटेड कंपनी 300 युवाओं को हेल्पर पद पर रोजगार प्रदान करेगी। इसके लिए कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण रहने वाले चयनित युवा को नौकरी मिलेगी। कंपनी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार होंगे। 14 मई को सुबह 10 बजे होने वाले साक्षात्कार में पात्र युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर से हेल्पर पद को…
Read Moreप्रशासन भूल गया धुलाड़ा बस हादसे के जख्म
चंबा। सरकारी और निजी वाहनों में ओवरलोडिंग का सिलसिला अभी तक नहीं रुका है। निजी बसों में ठूंस ठूंस कर सवारियां बिठाई जाती रहीं। इसके अलावा कुछ सरकारी रूटों की बसों में भी दूसरी बस सेवा न होने के कारण छत पर सवारियां बिठाकर ले जाई जा रही हैं। पिछले साल हुए धुलाड़ा बस हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन ने दूरदराज के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के दावे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। जिला के अधिकतर ग्रामीण इलाकों में अभी भी यातायात…
Read More