कार की टक्कर में तीन स्कूली बच्चे घायल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा से नाहन एनएच-72 मार्ग पर मालवा के समीप दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक निजी स्कूल पांवटा के तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी के बाद विद्यार्थी पांवटा से पापा के साथ एक कार में सूरजपुर को रवाना हुए। इसी दौरान एक इंडिगो कार नाहन से पांवटा की तरफ आ रही थी। एनएच-72 पर मालवा इकाई के समीप…

Read More

यमुना में नहाते वक्त डूबा छात्र

पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना नदी में निजी आईटीआई का एक छात्र डूब गया है। दोपहर को तीन छात्र पुजारीघाट के समीप नदी में नहाने के लिए उतरे थे। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम श्रवण मांटा और डीएसपी एनएस राठौर मौके पर पहुंचे। करीब आधा दर्जन गोताखोर छात्र की तलाश में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी था। शुक्रवार को पांवटा के एक निजी आईटीआई संस्थान के तीन छात्र जयपाल, नीरज और पंकज यमुना में नहाने गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे श्री देईजी साहिबां मंदिर के समीप…

Read More

पांवटा कालेज को डेढ़ करोड़ मंजूर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन योजना को मंजूरी मिल गई है। भवन के निर्माण पर 1.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी ड्राइंग तैयार करने में जुट गया है। पांवटा कालेज पीटीए कमेटी अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और एससीए कमेटी अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि विगत स्कूल में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन की मांग रखी थी। इसके लिए दशकों पुराने भवन को तोड़, यहां पर योजना के तहत तीन मंजिला नया भवन बनाया जाना है। इसके लिए सरकार और…

Read More

नॉन पीएफए लाइसेंस से व्यापारियों का इंकार

शिमला। नॉन पीएफए लाइसेंस बनाने से राजधानी के कारोबारियों ने इंकार कर दिया है। आरोप हैं कि नगर निगम बिना किसी नियम के कारोबारियों से अवैध वसूली कर रहा है। अगर कोई नया कानून बनाया गया है तो उसके लिए कारोबारियों से सुझाव और आपत्तियां क्यों नहीं मांगी गई। व्यापार मंडल शिमला ने सभी कारोबारियों से नॉन पीएफए लाइसेंस न बनवाने का आह्वान किया है। इस मामले को व्यापार मंडल के पदाधिकारी निगम आयुक्त के समक्ष उठाएंगे। कारोबारियों का कहना है नगर निगम मनमर्जी चलाते हुए अवैध वसूली कर रहा…

Read More

300 रुपये कम हो सकती हैं पानी बिल दरें!

शिमला। नगर निगम परिधि से सौ मीटर बाहर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत आ सकती है। इनके लिए पानी की मासिक दरें घटाई जाएंगी। करीब 2000 परिवारों को लाभ होगा। मासिक बिल की दरें करीब तीन सौ रुपये तक घटाने का प्रस्ताव जल एवं सीवरेज शाखा ने तैयार किया है। इस प्रस्ताव को निगम सदन में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। महापौर, उपमहापौर सहित पार्षद अगर सहमत हुए तो शहर से सौ मीटर बाहर रहने वाले लोगों को भी जायज दरों पर पानी मिल सकेगा। प्रदेश के…

Read More

वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का बुराहाल

शिमला। राजधानी में खराब स्ट्रीट लाइटों ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। कहीं लाइटें टूटी हुई हैं तो कहीं जलती ही नहीं। लोक सेवा के लिए बेस्ट सिटी का अवार्ड लेने वाले शिमला शहर में करीब 1100 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। बिजली कंपनी की लापरवाही का खामियाजा हजारों लोगों को रात के समय अंधेरी सड़कों से गुजरते समय भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम हर माह बिजली कंपनी को स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए पैसा भी समय से जारी कर रहा है पर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त नहीं…

Read More

सुधरेगी सर्कुलर रोड, संजौली ढली बाईपास की हालत

शिमला। लंबे समय से टारिंग न होने की वजह से खस्ताहाल शहर के सर्कु लर रोड और संजौली ढली बाईपास की हालत सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों की टारिंग का कार्य आवंटित कर दिया है। करीब चार साल बाद खस्ताहाल सड़कों की टारिंग हो रही है। विभाग कहीं खुद तो कहीं ठेके पर काम करवा रहा है। संजौली ढली बाईपास सड़क पर काम जारी है। यहां एक किलोमीटर की टारिंग की जा चुकी है। शनिवार को मौसम ठंडा होने की वजह से कार्य बाधित रहा। रविवार को मौसम…

Read More

पांच मिनट बरसे आफत के ओले

शिमला। सेब उत्पादक क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार दोपहर करीब 1:55 पर हुई ओलावृष्टि के कारण देहा-चौपाल, ठियोग-कोटखाई व नारकंडा-कुमारसैन क्षेत्रों में सेब की फसल प्रभावित हुई है। मड़ावग, बखोल व नारकंडा में सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। सेब उत्पादक क्षेत्रों में पांच मिनट तक लगातार बारिश और ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से सेब के छोटे दानों के अलावा पौधों के पत्ते कट गए हैं। बखोल (कोटखाई) निवासी अनंतराम चौहान ने बताया कि सेब का आकार करीब अखरोट जितना हो…

Read More

मंडी में बारिश और तूफान ने मचाया कहर

मंडी। जिले में बारिश तथा तूफान ने भारी कहर बरपाया। अचानक मौसम के बदले मिजाज से लोगाें को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन तेज आंधी-तूफान ने कई जगह तबाही मचाई। जिले के सरकाघाट, धर्मपुर, नेरचौक तथा बरोट में बारिश तथा तूफान से एक ओर जहां फसलों को लाखों का नुकसान हो गया। वहीं कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सरकाघाट की झंझैल पंचायत में तेज तूफान से आम का एक पेड़ टूट कर मकान पर गिर गया। इस हादसे में स्लेटपोश मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी…

Read More

मंडी शहर में छात्र के अपहरण का मामला, स्कूल गया था शिवम

मंडी। शहर के अप्पर मंगवाईं मोहल्ला से छात्र के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। 15 वर्षीय शिवम घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवम पुत्र बृज लाल मोहल्ला अप्पर मंगवाईं शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल ही नहीं पहुंचा। छात्र शाम को भी घर वापस नहीं आया। शिवम आर्य समाज मंडी में पढ़ता…

Read More