अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं होती

नादौन (हमीरपुर)। सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिक कल्याण बल एसोसिएशन ने मांगे पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का अल्टीमेटम दे दिया। यशपाल साहित्य सदन नादौन परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम जंबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह जंबाल ने कहा कि सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिकों से केंद्र सरकार हर स्तर पर भेदभाव कर रही है। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को तो रिटायरमेंट के समय के कुल वेतन पर 50 प्रतिशत पेंशन दी जाती है, जबकि इस वर्ग के साथ…

Read More

महिला आयोग के पास पहुंची 563 शिकायतें

हमीरपुर। राज्य महिला आयोग ने वर्ष 1999 से 2013 तक कुल पांच हजार 923 शिकायतों का निपटारा किया है। इस अवधि में आयोग के पास कुल 6 हजार 766 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 843 शिकायतें अभी तक लंबित हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष धनेशवरी ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हमीरपुर में शुक्रवार को कुल 30 शिकायतें पहुंची। 7 का मौके पर समाधान कर दिया गया। जबकि 5 मामले दोनों पक्षों के मौजूद न होने से लंबित रहे। इनके अलावा 18 शेष मामलों को विचाराधीन रखा गया…

Read More

सुजानपुर में पंचायत समिति अध्यक्ष के खिलाफ बगावत

सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर में सदस्यों ने तख्ता पलट की कवायद शुरू हो गई है। कवायद विधायक के समर्थक एक सदस्य कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में सेंध लगाई है। अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज सदस्य जल्द ही उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव सौंपने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति के दस सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले दस सदस्यों में से चार कांग्रेस समर्थक तथा छह भाजपा समर्थक बताए जा रहे हैं। नाराज सदस्य अगले सप्ताह तक…

Read More

मुफ्त बस सफर को दिखाना होगा बस पास

हमीरपुर। सरकारी स्कूलों के छात्रों को निशुल्क बस सेवा के लिए बस पास दिखाना अनिवार्य होगा। बिना बस पास कोई भी छात्र बस में मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेगा। बस पास पर स्कूल मुखिया के अलावा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन के काउंटर हस्ताक्षर होना भी अनिवार्य होगा। 15 मई से निगम के दिशा निर्देश सभी स्कूलों के छात्रों पर लागू होंगे। निगम ने डेढ़ माह तक सभी स्कूली छात्रों को निशुल्क बस सेवा मुहैया करवाई है। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी होने से छात्रों ने बिना बस पास के निशुल्क…

Read More

दिनभर बंद रहा हमीरपुर से सुजानपुर सड़क मार्ग

हमीरपुर/सुजानपुर। सुजानपुर-हमीरपुर सड़क मार्ग भलेठ पुल पर कंटेनर लुढ़कने से शुक्रवार को दिनभर अवरुद्ध रहा। वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसें बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं लंबे रूटों पर बसें नहीं दौड़ पाईं। वीरवार देररात भलेठ पुल पर एक कंटेनर का पिछला हिस्सा लुढ़क गया। कंटेनर सड़क मार्ग के बीच में फंस गया जिस कारण सड़क मार्ग शुक्रवार को दिनभर बंद रहा। देर शाम तक कंटेनर को निकाला नहीं जा सका था। देर शाम सात बजे के करीब कंटेनर को…

Read More

तीन युवकों ने लड़की को अगवा कर किया बलात्कार

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के तहत तीन युवकों द्वारा लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने लड़की की वीडीओ क्लिप भी तैयार कर ली है। आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे को किसी को नहीं बताने की धमकी दी है। घटना 26 मार्च 2013 की है लेकिन डर के कारण लड़की ने किसी को नहीं बताया। लड़की ने घटना अपनी मासी को बताई। परिवार सदस्यों ने वीरवार को मामला पंचायत के ध्यान में लाया। वीरवार शाम को लड़की अपनी मां और मासी…

Read More

फोर लेन का नहीं बदलेगा सर्वे

सोलन। परवाणू-शिमला फोर लेन सर्वे के बदलने की आस लगाए बैठे हजारों परिवारों के लिए बुरी खबर है। अब सर्वे नहीं बदलेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत परवाणू से कंडाघाट तक जमीन अधिग्रहण करने के लिए थ्रीए की प्र्रक्रिया 40 फीसदी पूरी कर ली है। चिन्हित भूमि में निजी भूमि काफी है। वहीं अधिकांश सरकारी भूमि वाली 60 फीसदी जमीन की अधिग्रहण की प्रक्रिया इस माह तक पूरी हो जाएगी। प्रभावितों को मुआवजा राजस्व विभाग की तरफ से तय जमीनों के सर्किल रेट से अधिक मिलेगा। औसत कीमत से करीब…

Read More

वार्ड नंबर 6 में बनेगी पार्किंग

सोलन। शहर के बीचोंबीच पड़ने वाले वार्ड नंबर छह के बाशिंदों के लिए जल्द ही पार्किंग सुविधा मिलने वाली है। नगर परिषद ने पार्किंग निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 60 से 70 वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। गर्ल्स स्कूल सोलन के साथ इसके लिए जगह का चयन किया गया है। परिषद के ईओ बीआर नेगी और मनोनीत पार्षद विशाल वर्मा ने वार्ड छह में दौरा कर जगह चिंहित की है। हालांकि चिंहित जगह किसी अन्य विभाग के नाम पर है। जगह को नप के नाम…

Read More

बस ही न रुके तो मुफ्त सेवा का क्या करना?

अर्की (सोलन)। प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक पहुंचने को मुफ्त बस सुविधा देने की घोषणा तो कर दी है। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर बस चालकों की मनमानी के चलते ऐसे कई छात्र बसें नहीं रुकने की समस्या से आहत हैं। स्थानीय उपमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा व बातल के ग्राम खालसा पाटी, मंज्जयाट, डांगरी, कोखड़ी, छोई, जखौली, घागर, रहेड, पोखटू और काटल आदि के दर्जनों छात्र हर रोज अर्की स्थित जमा दो की पढ़ाई के लिए स्कूल जाते हैं। छात्राें की…

Read More

गश्त के दौरान पुलिस जवानों की पिटाई

सोलन। सलोगड़ा के पास एक ढाबे में रूकी पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसी बात को लेकर लोग पुलिस से उलझ पड़े और पुलिस के जवानों की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना में दो पुलिस वालों को हल्की चोटें आई हैं। मामला बढ़ता देख जवानों के पसीने छूटने लगे। फोन करके अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया। जिसके बाद मामला शांत हो सका है। मारपीट के पीछे छेड़छाड़ कारण है या कुछ और पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। देर शाम तक एसपी और एएसपी को…

Read More