बंगाणा(ऊना)। उपमंडल मुख्यालय बंगाणा के पास डुमखर में तीखे मोड़ पर एचआरटीसी की जोगिंद्रनगर से होशियारपुर जा रही बस की ऊना से लठियाणी की ओर आ रही वेगनआर कार से टक्कर हो गई। इसमें कार सवार छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, इनमें से दो को नाजुक हाल के चलते ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली…
Read MoreMonth: May 2013
ऊना में ट्रिपल राइडिंग का खतरनाक खेल
ऊना। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग जान को जोखिम में डालने के बराबर है। मौजूदा दौर में यह युवाओं के लिए फैशन बन गया है। किसी भी जगह जाते-आते एक ही वाहन पर तीन या चार लोगों को बिठाने के मामले में लोग किसी नियम की परवाह नहीं कर रहे हैं, जबकि युवाओं की मानें तो ट्रिपल राइडिंग करते हुए पुलिस कर्मचारियों के सामने से गुजरना उनके लिए कुछ तूफानी करने से कम नहीं है। हालांकि ट्रिपल राइडिंग में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इसमें स्कूल और कालेजों के…
Read Moreबीएस चौहान प्रधान और विशेषर सचिव
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश लोनिवि एवं आईपीएच इंप्लाइज मजदूर यूनियन की रामपुर शाखा के रविवार को चुनाव हुए। यहां सर्किट हाउस में राज्य कमेटी महासचिव देवकी नंद चौहान की मौजूदगी में हुई बैठक में बीएस चौहान को रामपुर शाखा की कमान सौंपी गई। जबकि, विशेषर मेहता सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त भगवान दास वरिष्ठ उपप्रधान, प्रताप सिंह व कृष्ण चड्ढा उपप्रधान, गोविंद राम सह सचिव, वीर चंद संगठन सचिव, रामनाथ प्रचार सचिव, आनंद शर्मा प्रेस सचिव, खूबराम कोषाध्यक्ष, जीवन मोदी सह कोषाध्यक्ष और लालचंद शर्मा तथा जीवन सुनेल मुख्य सलाहकार…
Read Moreहादसे में दो युवक जख्मी, शिमला रेफर
रामपुर बुशहर। झाकड़ी से आगे आर्मी कैंप के पास मोटरसाइकिल और ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों युवकों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल नंबर पीबी-70ए-9361 की आर्मी कैंप के पास ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। शनिवार शाम हुए हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार हमीर चंद और किशोर निवासी पानवी (किन्नौर) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों युवकों को उपचार…
Read Moreसेब बगीचों में केटर पिल्लर का हमला
कुमारसैन (शिमला)। शिमला जिले के नारकंडा और इसके आसपास के क्षेत्रों में सेब पर पैल्ट केटर पिल्लर नामक कीट ने हमला बोल दिया है। इस रोग से बगीचों में पौधों की पत्तियां मुरझा कर गिर रही हैं। इससे बागवानों को अपनी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। नारकंडा और एकांतबाड़ी समेत कई अन्य स्थानों पर इस रोग के लक्षण नजर आने लगे हैं। कीट के प्रकोप से पहले पत्तियों में ऐंठन आती है और फिर धीरे-धीरे मुड़कर गोल होती हैं। इसके अंदर कीड़ा भी नजर आता है। बाद में…
Read Moreपानी व्यर्थ गंवाया तो नुकसान आपका
रामपुर बुशहर। खनेरी के बाद अब आईपीएच विभाग सोमवार से पिपटी, कल्याणपुर और चूहाबाग में पानी की राशनिंग शुरू कर रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत इन जगहों पर पेयजल आपूर्ति एक दिन छोड़कर की जाएगी। इसलिए लोग पेयजल का सावधानी से इस्तेमाल करें। अगर पेयजल व्यर्थ गंवाया तो नुकसान स्वयं का ही होगा। लगातार गर्मी से बरौनी और हलोग पेयजल योजनाओं के मुख्य जल स्रोतों में भारी गिरावट आई है। जलस्तर गिरने के कारण योजनाओं से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई है। लोगों को पेयजल संकट का…
Read Moreशिक्षकों ने 4-9-14 का वेतन लाभ मांगा
रोहडू। राजकीय अध्यापक संघ शिमला इकाई ने 4-9-14 का विशेष वेतन लाभ जनवरी 2006 से देने की मांग उठाई है। संघ के प्रधान वीरेंद्र चौहान, महासचिव सतनाम खागटा, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राठौर, सुरेंद्र मुखैक, विजय गोस्वामी, महावीर कैंथला, चितरंजन कालटा, बलवान सिथटा, इंदु मेहता, केपी शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार, विनोद शर्मा, देवी सरन, सूरत सिंह भागटा, सतीश निराला, हुक्कम चंद गौतम, कुलदीप अत्री, जय प्रकाश तथा भूप राम पांडे ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि संघ अध्यापकाें के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगें उठा रहा है। संघ…
Read Moreकार्यों का झूठा श्रेय ले रही कांग्रेस : भाजपा
जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने कांग्रेस पर भाजपा कार्यकाल में शुरू हुए कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। मंडल ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जो कार्य चल रहा है, उसके लिए बजट की व्यवस्था भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हो गई थी। इसके अतिरिक्त दस करोड़ रुपये से अधिक धन ठियोग-होटकोटी सड़क की मरम्मत पर पूर्व सरकार ने खर्च कर दिया था। कांग्रेस नेता लोगों को गुमराह करके लिए अब इसे भी अपनी उपलब्धि मान रहे हैं। मंडल…
Read Moreभूस्खलन रोकने को ठोस कदम जल्द : जगत
सांगला (किन्नौर)। विस उपाध्यक्ष एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि सांगला लिंक सड़क पर भूस्खलन रोकने को सरकार जल्द ठोस कदम उठाएगी। विधायक ने भूस्खलन क्षेत्र का जायजा भी लिया और रिकार्ड समय में सांगला सड़क की बहाली के लिए विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मकसद है। इस वर्ष सर्दी में अधिक बर्फबारी से सरकारी समेत निजी संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है। नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। सरकार ने राजस्व और बागवानी…
Read Moreवित्त मंत्रालय ने कर चोरी के 400 करोड़ के मामले पकड़े
नई दिल्ली: राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के प्रयासों के तहत वित्त मंत्रालय ने इस साल जनवरी से मार्च के दौरान सीमा शुल्क और सेवा कर चोरी के 400 करोड़ रुपए के मामले पकड़े हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्व विभाग के तहत दो प्रमुख वित्तीय खुफिया एजेंसियों केंद्रीय उत्पाद खुफिया महानिदेशालय (डीजीसीईआई) तथा राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने 2,300 संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन का पता लगाया है जिसके बाद ये मामले पकड़ में आए। वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू) ने साल के पहले तीन महीनों में डीजीसीईआई को 1,443 संदिग्ध लेन-देन तथा…
Read More