रानीताल-कांगड़ा एनएच पर छह घंटे जाम

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। होशियारपुर-धर्मशाला रोड पर रानीताल से कांगड़ा बाईपास तक दोपहर बाद ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया। इससे बस यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे से लगा ट्रैफिक जाम शाम करीब सात बजे तक बहाल हो पाया। इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ करीब डेढ़ हजार से अधिक वाहन जाम में फंसे रहे। बताया जा रहा है कि शुरू में कांगड़ा पुलिस की सुस्ती के कारण ट्रैफिक जाम लंबा खिंच गया। हालांकि बाद में पुलिस हरकत में आई लेकिन तब तक ट्रैफिक…

Read More

सुशांत की हर घर में दस्तक

फतेहपुर (कांगड़ा)। सांसद राजन सुशांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वह किसी राजनैतिक अशांति के कारण नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजन के लिए फतेहपुर विस क्षेत्र के हरेक निवासी को निमंत्रण देने के तरीके पर चर्चा में हैं। दरअसल सांसद राजन सुशांत के निवास स्थान देहरी में 18 मई को धार्मिक आयोजन के तहत भंडारे के साथ भगवती जागरण है। पिछले 4 दिनों से सुशांत खुद हर पंचायत में दस्तक देकर पूरी पंचायत के निवासियों को निमंत्रण दे रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि…

Read More

लाहौल-स्पीति में क्रिकेट संघ पर कब्जे की लड़ाई

केलांग। जिला क्रिकेट एसोसिएशन को चुनौती देते हुए लाहौल-स्पीति में एक और समानांतर संघ खड़ा हो गया है। नई एसोसिएशन ने बाकायदा कार्यकारी पदाधिकारियों को नियुक्ति करते हुए इसकी सूची प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को भेज दी है। नए संघ का दावा है कि जिले के लगभग 25 यूथ क्लबों ने उनके संघ को लिखित में समर्थन दिया है। मौजूदा संघ को किसी भी क्लब का समर्थन हासिल नहीं है। नए संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और महासचिव किशन राणा ने यह भी दावा किया कि…

Read More

शमशी की मीना और ज्वाला प्रथम

कुल्लू। जिला के शमशी स्थित होली ऐंजल्स स्कूल में मदर दिवस पर बच्चों ने शानदार कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सपना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की माताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर आयोजित चेयर रेस स्पर्धा में मीना ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। पासिंग द पास में ज्वाला विजयी रही है। मॉडलिंग में मीरा, हिंदी प्रतियोगिता में बबीता रानी, चार्मिंग में शालु ठाकुर, स्माइल में अलका ठाकुर, मिस पर्सनेल्टी में सुषमा…

Read More

दिन के उजाले में भी जलती हैं स्ट्रीट लाइटें

कुल्लू। आर्थिक तंगहाली से जूझ रही कुल्लू नप इससे बाहर आने को खुद गंभीर नहीं। दिन के उजाले में जल रही स्ट्रीट लाइटें इसका उदाहरण पेश कर रही हैं। नगर परिषद पर पहले ही करीब पौने चार करोड़ का बिजली बिल बकाया है। स्ट्रीट लाइटें जली रहने से यह बकाया बढ़ता जा रहा है। सुबह छह बजे तक शहर के कई लोग रूटीन मार्निंग वॉक के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें जल रही थी। इस समय नगर परिषद कुल्लू भारी आर्थिक संकट से…

Read More

घाटी में मौसम ने 15 साल का रिकार्ड तोड़ा

केलांग। घाटी में मौसम ने डेढ़ दशक का रिकार्ड तोड़ दिया है। बारिश के साथ चोटियों और ऊंचाई पर बसे रिहायशी इलाकों में बर्फ गिरने का क्रम जारी है। बुजुर्गों का दावा है कि घाटी में ठंड ने पिछले करीब डेढ़ दशकों का रिकार्ड तोड़ डाला है। शनिवार को बारिश की फुहारों के साथ ही रोहतांग दर्रा समेत घाटी की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। घाटी में दिन का पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया है। ठंड के कारण घाटी के ऊपरी पटन समेत, चंद्रा…

Read More

जिंदगी जीने की राह दिखा गई आत्महत्या की दुकान

कुल्लू। कलाकेंद्र कुल्लू में चल रहे नौ दिवसीय नाट्य उत्सव कुल्लू रंग मेला के छठे दिन एक्टिव मोनाल कल्चरल संस्था के कलाकारों ने हास्य नाटक आत्महत्या की दुकान का मंचन किया। आशा वर्मा के लिखित तथा केहर सिंह ठाकुर के निर्देशित इस नाटक के जरिये समाज की विसंगतियों को कुशलता के साथ सामने रखा। मानव जीवन को झकझोर देने वाले नाटक के नायक अटपटे लाल उर्फ एटीपी ने आत्महत्या की दुकान खोल रखी होती है। दुकान में जो ग्राहक आते हैं वे समाज और देश में व्याप्त अनेक विकृतियों के…

Read More

बिना दर्शन किए लौट गए कई श्रद्धालु

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार के दिन बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में पड़ रही भीष्ण गर्मी से यहां उन्हें काफी राहत मिली, लेकिन सैकड़ों हजारों की संख्या में श्रद्धालु छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए लाइनों में खडे़ भीगते रहे और चिंतित भी दिखे। कइयों को बिना दर्शन किए वापस जाना पड़ा। मंदिर न्यास के पास भीष्ण गर्मी हो या बरसात श्रद्धालुओं के खडे़ होने की कोई भी सुविधा नहीं है। दूसरी ओर…

Read More

अंधड़ ने तोड़ी बागवानों की कमर

ऊना। बारिश से पहले ऊना में आए तेज अंधड़ ने बागवानों की कमर तोड़ दी है। जिले में आम, आड़ू और नाशपाती समेत कई अन्य फल पेड़ों से गिर गए। कई जगहों पर फलों से लदी टहनियां भी टूट गई। जिले में बागवानों को अंधड़ से भारी क्षति हुई है। शुक्रवार और शनिवार रात चले अंधड़ ने बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बागवानों को रोटी के लाले तक पड़ने की चिंता सता रही है। उद्यान विभाग ने नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। अंब क्षेत्र से प्रगतिशील…

Read More

चताड़ा में दो गुट भिड़े, दो लहूलुहान

ऊना। क्षेत्र के चताड़ा स्थित दो मैरिज पैलेसों में चल रहे शादी समारोहों में भाग लेने पहुंचे युवाओं में तकरार हो गई। इसने बाद में मारपीट का रूप धारण कर लिया। एक गुुट के युवाओं ने दूसरे गुट के दो सगे भाइयों को कार से उतार कर बेरहमी से पीट डाला और मौके से फरार हो गए। घटना में दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले…

Read More