बरोटीवाला (सोलन)। दून विस क्षेत्र के चंडी में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या और मेले के समापन पर एचपीएसआईडीसी के निदेशक राजेश वर्मा और बीडीसी उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पधारे। चंडी पंचायत की मेला कमेटी के प्रधान बलवंत ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के नाटी किंग कुलदीप शर्मा और गायिका रितिका तनवर ने दर्शकों जमकर नचाया । इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश वर्मा और बलविंदर ठाकुर ने मेला आयोजकों को इस परंपरा को बरकरार रखने पर बधाई…
Read MoreMonth: May 2013
रोजगार के साथ समाज सेवा भी करेंगे युवक
सोलन। जिला के युवा अब रोजगार के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़े काम भी कर सकेंगे। युवाओं को नोडल युवा क्लब योजना के तहत रोजगार मिलेगा। वहीं, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक खंड से एक नोडल क्लब का चयन किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी सोलन पृथ्वी राज भाग चंटा ने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से पिछले कई वर्षों से जिला में नोडल युवा क्लब के नाम से योजना चलाई गई है। योजना के तहत…
Read Moreपानी की बूंद-बूंद को तरस रहे स्कूली बच्चे
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल रतवाड़ी में पानी की सप्लाई न आने से विद्यार्थियों को पानी की बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा है। भीष्ण गर्मी में जलापूर्ति सुचारु न होने से बच्चे प्यास से बेहाल हो जाते हैं। इस पर स्कूल प्रबंधन छुट्टी करने को विवश है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में पहली से जमा दो तक करीब 550 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और आईपीएच विभाग उठाऊ पेयजल लाइन के माध्यम से यहां जलापूर्ति कर रहा है,…
Read Moreजिला अस्पताल में 24 घंटे होंगे टेस्ट
सोलन। जिला अस्पताल में अब रोगियों को 24 घंटे टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य विभाग शिमला को भेज दिया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। मौजूदा समय में रोगियों को टेस्ट सुविधा का लाभ सुबह दस बजे से दो बजे तक मिलता है। उसके बाद रोगियों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निजी लैबों को भी एप्रूव कर सकता है। निजी लैबें शाम पांच बजे से…
Read Moreसोलन में लड़कियों का दबदबा
सोलन। सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जिले में लड़कियों का दबदबा रहा है। सोलन के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों में करीब 32 छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। वहीं करीब 18 छात्रों ने यह सर्वोत्तम ग्रेड पाया है। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के 14 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर जिला भर में स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल में 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 34 विद्यार्थियों ने 9.8 सीजीपीए अंक हासिल किए। वहीं बीएल पब्लिक स्कूल शामती का परिणाम बेहतर रहा है।…
Read Moreसाइन बोर्ड लगाने पर दो संस्थानों पर मुकदमा
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के आरोप में उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कई संस्थानों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अवैध ढंग से साइन बोर्ड लगा रखे हैं। इसके तहत कई निजी संस्थान कालेजों, सार्वजनिक स्थलों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए पांवटा पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर दो दर्जन साइन बोर्डों को हटवा दिया। वहीं उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल…
Read Moreविवि पुस्तकालय को पांच बजे बंद करने का विरोध
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पुस्तकालय को पांच बजे बंद करने के विरोध में एसएफआई ने खुले में पढ़ाई कर विरोध जताया। दोपहर एक बजे सैकड़ों छात्र लाइब्रेरी के बाहर खुले में पढ़ाई करने के लिए एकत्रित हुए। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक छात्र छात्राओं ने खुले में पढ़ाई कर विरोध जारी रखा। एससीए की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान ने इस दौरान प्रशासन पर आरोप लगाया कि लगातार छात्र विरोधी फैसले ले रहा है। जून में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों…
Read Moreपुराने कार्ड पर भी मिलेगा सस्ता राशन
शिमला। राजधानी शिमला में 14 हजार परिवारों को प्रशासन ने राहत दी है। ये परिवार जून में नए कार्ड के बिना भी सस्ता राशन ले सकेंगे। एक जून से नए कार्ड पर सस्ता राशन देने की व्यवस्था की गई है पर अभी तक 21 हजार परिवार ही पंजीकरण करवा सके हैं। नया कार्ड बनाने से चूके परिवार डिपो संचालकों को कार्ड न बनाने की वजह बताकर राशन ले सकेंगे। साथ ही ऐसे लोगों को राशन कार्ड बनाने का फार्म लेकर तत्काल आवेदन भी करना होगा। एक अप्रैल से राजधानी में…
Read Moreजाखू रोपवे को हाईकोर्ट की हरी झंडी
शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला के जाखू रोपवे ने निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। अदालत ने जाखू रोपवे का निर्माण कर रही जेक्सन कंपनी द्वारा डेविएशन पर तय की गई कंपाउंडिंग फीस जमा करवाए जाने के बाद यह आदेश पारित किये। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में इस रोपवे को बनाने का कार्य जैक्सन कंपनी ने शुरू किया था। रोपवे बनाने के लिए कंपनी ने जो 11 मंजिला ढाँचा बनाया था उसकी दो मंजिलें स्वीकृत प्लान के विपरीत पाई गई। रोपवे को स्वीकृत प्लान के अनुरूप न…
Read Moreरसूखदारों का दबाव नहीं झेल सका एमसी
शिमला। नगर निगम प्रशासन ने रसूखदारों के आगे घुटने टेक दिए हैं। टंकी ओवर फ्लो होने पर पानी के कनेक्शन काटने की मुहिम से निगम प्रशासन ने हाथ खींच लिए हैं। वीरवार को टंकियां जांचने के लिए गठित की गई टीम ने एक भी कनेक्शन नहीं काटा। सर्व मंगल योजना के नगर निगम द्वारा अपनी एक और योजना को बंद करने के पीछे रसूखदारों का दबाव बताया जा रहा है। हालांकि निगम प्रशासन दबाव की बात को झुठलाते हुए कनेक्शन को काटने के नियमों को नए सिरों से जांचने की…
Read More