नेरचौक (मंडी)। जिले में गत शनिवार से हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान होने से किसानों की नींद हराम हो गई है। जिन किसानों ने फसल काट कर खेतों में रखी थी, वह बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई। हालांकि खड़ी फसल को बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है। रविवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। मिनी पंजाब के नाम से प्रसिद्ध बल्ह घाटी के नेरचौक, भंगरोटू, ढांगू, साई, साई, गागल,…
Read MoreMonth: May 2013
गुरुद्वारा मार्केट में भी समस्याओं का अंबार
बिलासपुर। शहर की गांधी, मेन मार्केट के साथ साथ गुरुद्वारा मार्केट में भी समस्याओं का अंबार है। इस मार्केट की समस्याओं से न ही दुकानदार बल्कि आम जनता भी परेशान हैं। इस ओर काई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर में गांधी मार्केट, मेन मार्केट के साथ-साथ गुरुद्वारा मार्केट में भी पार्किंग की भारी समस्या है। शहर में कहीं पर भी पार्किंग सुविधा न होने के कारण हर किसी को समस्या उठानी पड़ती है। गुरुद्वारा मार्केट में भी बेतरतीब तरीके से वाहन इधर-उधर खड़े होते हैं। इसके अलावा…
Read Moreझबोला में व्यक्ति पर तेंदुए का हमला
शाहतलाई (बिलासपुर)। झबोला पंचायत में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय हुआ तेंदुआ लोगों के लिए आतंक का पर्याय बनता जा रहा है। गत शनिवार रात तेंदुए ने पंचायत के वार्ड-चार में एक व्यक्ति पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि व्यक्ति का बाल तक बांका नहीं हुआ। उसके चीखने-चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार झबोला पंचायत के वार्ड-चार का निवासी 55 वर्षीय राम प्रकाश गत शनिवार रात करीब दस बजे घर के बाहर खड़ा था।…
Read Moreतकनीकी महाविद्यालय खोलने पर बवाल
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं में तकनीकी विश्वविद्यालय खोलने पर यहां बवाल खड़ा हो गया है। कलोल में बाकायदा पूर्व भाजपा सरकार ने जगह चिन्हित की थी। तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष रिखी राम कौंडल ने बाकायदा इसका शिलान्यास भी किया। अब तकनीकी महाविद्यालय बरठीं में खोलने की बात कही जा रही है। इसे भाजपाइयों ने राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। कलोल क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध किया है। रविवार को ग्राम पंचायत जेंजवी में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य व भड़ोलियां पंचायत के प्रधान प्यार चंद शर्मा…
Read Moreचंबा के गनी ने जीता हवाण का दंगल
कंदरौर (बिलासपुर)। लखदाता अखाड़ा कुश्ती कमेटी हवाण के तत्वावधान में आयोजित दंगल के तहत मुख्य कुश्ती का खिताब चंबा के गनी पहलवान ने जीता। वहीं, छोटी माली में पंजाब के लाली ललिया विजयी रहे। गत शनिवार शाम समापन अवसर पर सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। हवाण में गत शनिवार को दोपहर के समय दंगल का उद्घाटन राज्य सहकारी बैंक की त्रिफालघाट शाखा के प्रबंधक जयदेव चांदले ने किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को 5100 रुपए की राशि प्रदान की। पहलवानाें के दांवपेंच देखने के लिए…
Read Moreशहर में आज हो सकता है पेयजल संकट
बिलासपुर। शहरवासियों को सोमवार को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नोग क्षेत्र में बिजली गुल होने के कारण अलीखड्ड पर आधारित पेयजल योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद ही इस योजना से शहर में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। बिलासपुर शहर के लिए लगभग सवा पांच करोड़ रुपए की लागत से अलीखड्ड पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। इसके तहत नोग के पास अलीखड्ड से पानी उठाया जाता है, जिसे कई स्थानों पर बनाए…
Read Moreशुरुआती दौर में ही हांफ रही डीबीटी
बिलासपुर। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरूआती दौर में ही हांफती नजर आ रही है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के चार जिलों में इस महीने की 15 तारीख से रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बैंक खाते में जमा करने की योजना है। एजेंसी संचालकों के पास अभी तक सभी उपभोक्ताओं के आधार नंबर और बैंक खाते नहीं पहुंच पाए हैं। लगभग 50 फीसदी लोगों ने अभी तक अपने आधार नंबर और बैंक खाता संख्या एजेंसी के पास जमा नहीं करवाए। ऐसे में योजना…
Read Moreशिमला में धरना देंगे 108 के कर्मचारी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश 108 कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर राज्य सरकार के प्रति तल्खी जाहिर की है। बिलासपुर में रविवार को संपन्न हुई यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 मई को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य निदेशक को अपना मांगपत्र प्रस्तुत करेगा। यदि उनके 18 सूत्रीय मांगपत्र पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 17 जून को शिमला में 108 कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन स्वास्थ्य निदेशालय के बाहर धरना देगी। सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर की अध्यक्षता…
Read Moreकार खाई में लुढ़की मामा-भांजे की मौत
सलूणी चंबा। मैड़ा-डांड मार्ग पर चखड़ी के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दुर्घटना स्थल के नीचे से गुजर रही एक महिला व उसके दो बेटे भी कार की चपेट में आकर जख्मी हो गए हैं। महिला को काफी चोटें लगी हैं, जबकि उसके बेटों को मामूली चोट आई है। महिला को जिला अस्पताल चंबा में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार साढ़े नौ बजे के…
Read Moreमुख्यमंत्री से मिलेंगे पीटीए शिक्षक
चंबा। पीटीए शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल 14 मई को भरमौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा। इस मौके पर पीटीए शिक्षकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पीटीए शिक्षक संघ के जिला महासचिव राजेंद्र सिंह राजा ने बताया कि पीटीए शिक्षकों की ओर से भरमौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीटीए शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री ने शीघ्र पालिसी बनाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए जिला पीटीए शिक्षक संघ की ओर से चौरासी परिसर…
Read More