भरनांग के लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात

हमीरपुर। उपमंडल टौणीदेवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराहकड़ के भरनांग और सलोट गांव के करीब पांच दर्जन परिवारों को शनिवार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शनिवार को आए तेज तूफान के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हुई थी। हालांकि दूसरे क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया, लेकिन उक्त दोनों गांवों में बिजली गुल रही। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बोर्ड के अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में दोनों गांवों के परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। यहां करीब 26 घंटे तक…

Read More

कलश यात्रा से कथा का आगाज

धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत पनसाई गांव में विश्व शांति के लिए भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा त्रिमूर्ति मंदिर से शुरू होकर 3 किमी दूर बाबा पहाड़िया मंदिर तक गई। कथावाचक नीलकंठ कौशल श्रद्धालुओं को भागवत की महिमा बताएंगे। मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि भागवत कथा यज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में 51 पंडित आठ दिन तक…

Read More

बस अड्डा में लगे पंखे बने शोपीस

हमीरपुर। स्थानीय बस अड्डा परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए पंखे खराब होने की वजह से शोपीस बनकर रह गए हैं। वहीं कुछ कनेक्शनों पर तो पंखे ही नहीं हैं। ऐसे में यात्री गर्मी से जूझने को मजबूर हैं। हाल ही में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस अड्डा परिसर का औचक निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जानकारी के अनुसार बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के लिए आठ पंखे लगाए…

Read More

अध्यापक संघ के चुनावों का खाका तैयार

हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो ने बताया कि संघ के त्रैवार्षिक चुनावों का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए ब्लाक और जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव 31 जुलाई तक और जिला स्तर के चुनाव 30 सितंबर तक संपन्न होंगे, जबकि प्रदेश कार्य कारिणी के चुनाव 31 अक्तूबर तक संपन्न हो जाएंगे। वहीं चुनाव से पहले सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। राकेश कानूनगो ने बताया कि गत माह हुई बैठक में…

Read More

मेकेनिकल रिपोर्ट से होगा दुर्घटना का खुलासा

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत ऊहल के जियाणा गांव में हुई सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट लगभग तैयार है। मेकेनिकल रिपोर्ट पहुंचने के बाद मामले की पूरी रिपोर्ट उपायुक्त हमीरपुर को सौंपी जाएगी। मेकेनिकल रिपोर्ट के बाद ही हादसे के असल कारणों का पता लग सकेगा। जानकारी के अनुसार घटना की रिपोर्ट बनकर लगभग तैयार है, जिसमें वाहन चालक की गलती बताई गई है। घटनास्थल पर सड़क 25 फीट चौड़ी है और घटनास्थल पर ट्राले के किसी अन्य वाहन या पहाड़ी से टकराने के निशान भी नही हैं। एक्सपर्ट की…

Read More

उप सब्जी मंडी में 15 दिनों से नहीं आया पानी

नादौन (हमीरपुर)। उप सब्जी मंडी नादौन में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते यहां व्यवसाय कर रहे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यहां पर बीते करीब 15 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने के चलते दुकानदार हैंडपंप का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इसके चलते व्यवसायियों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष है। राजकुमार, गुलबंत, हेमराज, अश्विनी, हरदेश कुमार, भोला राम, मोहन लाल आदि का कहना है कि सब्जी मंडी में करीब दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते मंडी में…

Read More

बीएसएनएल सिग्नल ने रुलाए उपभोक्ता

हमीरपुर। चमनेड़ क्षेत्र में बीएसएनएल की सिग्नल समस्या के चलते मोबाइल उपभोक्ता काफी परेशान हैं। यही नहीं क्षेत्र में बिजली गुल रहने पर सिग्नल पूरी तरह से गायब हो जाता है। टावर में लगी बैटरियां खराब पड़ी हुई है, जिसके चलते क्षेत्र की करीब आठ पंचायतों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता राजेश कुमार, काकू, विनोद कुमार, सुरजीत, किशोर कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार, रोहित, अंकित, विकेश, मनोज, अजय कुमार, शशी कुमार, सुशील कुमार, सुखदेव, प्रेम चंद, सुनील कुमार, प्रशांत, राधिका, अखिलेख, कंचन,…

Read More

एमसी सहेजेगा देवदार की प्रजाति

शिमला। नगर निगम की वन शाखा शहर के जंगलों में प्राकृतिक तरीके से उग रहे देवदार के पेड़ों का संरक्षण करेगी। देवदार की प्रजाति को सहेजने की कवायद में यह फैसला लिया गया है। योजना को अंजाम देने के लिए नगर निगम की वन शाखा के कर्मियों को जंगलों के निरीक्षण के आदेश दे दिए गए हैं। वन मंडलाधिकारी इंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। शहर के जंगलाें में कई जगह देवदार के पेड़ प्राकृतिक तरीके से उग रहे हैं। जंगलों के निरीक्षण में गए कुछ कर्मियों ने इसकी…

Read More

बिजली बोर्ड पर दर्ज करवाया मुकदमा

नालागढ़ (सोलन)। खंभे पर चढ़कर बिजली की मरम्मत कर रहे कर्मचारी की मौत विद्युत बोर्ड की लापरवाही के कारण हुई है। यह आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 10 मई को निचला सौर में विद्युत कर्मी के साथ हादसा पेश आया था। खंभे से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मृतक के पुत्र दीपराम ने बताया कि उसके पिता वेद प्रकाश निवासी बानली ब्राह्मणा (रामशहर) 10 मई…

Read More

टूटी-फूटी सड़कों पर 30 लाख के साइन बोर्ड

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ मुख्यालय में पर्यटन विभाग ने साइन बोर्ड लगाकर जहां शहर की सुंदरता को चार चांद लगाए हैं, वहीं पर्यटकों का नालागढ़ के जरिए हिमाचल में स्वागत टूटी-फूटी सड़कों से हो रहा है। इससे लोग आहत हैं। नालागढ़ मुख्यालय में नालागढ़-स्वारघाट हाईवे मार्ग पर रामशहर चौक के समीप और नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर पुराने छात्र स्कूल के पास बोर्ड स्थापित किए गए हैं। रविंद्र सिंह ठाकुर, योगेश शर्मा, विजय वर्मा, शिव द्विवेदी, ओम प्रकाश, योगेश शर्मा, विक्रमजीत, हनी सिंह, मोहित, गोपाल राणा, अरविंद राजू, संजीव धीमान का कहना है…

Read More