अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज

चौपाल (शिमला)। पंचायत समिति अध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आठ मई को चौपाल में 14 पंचायत समिति सदस्यों वार्ड झीना से सुरेंद्र मोहन मेहता, देवत से दौलतराम नंटा, कुलग से बसंती देवी, पुलबाहल से रोशन लाल, बमटा से सुनीता देवी, खूंद नेवल से सरिता देवी, मालत से जगतराम, कुपवी से नारायण सिंह, धबास से सीमा ठाकुर, धार चांदना से हरि राम, मझोली से बलदेव समटा, पुजारली से सीमा राठौर, पबान से केवलराम चौहान तथा सरांह से सीमा झरटा ने भाजपा समर्थित…

Read More

एनएच के जलमग्न होने का खतरा बढ़ा!

सांगला (किन्नौर)। सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने से रल्ली में नेशनल हाइवे के जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है। इस समय पानी सड़क के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है। अगर ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो सड़क के जलमग्न होने से रिकांगपिओ मुख्यालय समेत पूह ब्लाक और काजा की हजारों की आबादी से सड़क सुविधा छिन जाएगी। यहां सड़क डूबने से रिकांगपिओ समेत ऊपरी क्षेत्रों के लिए यातायात सुचारु रखने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सर्दी के मौसम में रल्ली के पास भारी भूस्खलन से कई मीटर सड़क…

Read More

सड़क हादसे में युवक की मौत

कुमारसैन (शिमला)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत सिंगापुर में एक मारुति कार एनएच पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीरथ से बिथल आ रही मारुति कार नंबर एचपी 51ए-1090 सिंगापुर के पास अनियंत्रित होकर पहले चट्टान से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक देवेंद्र चौहान (28) निवासी कुताह (थरोच), चौपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल…

Read More

बकाया मुआवजा राशि देने की मांग

रामपुर बुशहर। कुल्लू कांग्रेस प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने रामपुर प्रोजेक्ट प्रबंधन से प्रभावितों को बकाया मुआवजा राशि जल्द देने की मांग की है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने वर्ष 2011-12 में फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की आधी राशि लोगों को अभी तक नहीं दी है, जिससे प्रभावितों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने वर्ष 2013-14 में फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने की भी मांग की है। उन्हाेंने प्रबंधन पर मकानों में आई दरारों की एवज में प्रभावितों को मुआवजा न देने…

Read More

पुलिस ने रंग हाथ पकड़े केबल चोर

कोटखाई (शिमला)। पुलिस ने जलाटाहर गांव के पास बीएसएनएल केबल काटते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। नेपाली मूल के चंद्र बहादुर और नरेश रोकाय हैक्सा ब्लेड की मदद से केबल काट रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ हैक्सा ब्लेड समेत काटी गई सौ पेयर केबल भी बरामद कर ली है। केबल की कीमत 9100 रुपये के करीब बताई जा रही है। डीएसपी ठियोग सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More

नंगल कलां में दो टिप्पर पलटे

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित सरकारी स्कूल के समीप एक तीखे मोड़ पर दो टिप्पर पलट गए। हादसे में दोनों टिप्परों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से एक को उपचार के लिए पंजाब के लुधियाना ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के एक क्रशर से कंकरीट लेकर पंजाब की ओर जा रहे दो टिप्पर पीबी- 05एस-9899 और पीबी-65…

Read More

हर्बल गार्डन स्थापित करना सपना : कालिया

मैहतपुर (ऊना)। राकेश कालिया ने पत्रकारों से कहा कि ऊना में हर्बल गार्डन स्थापित करना उनका सपना है। वह अपने इस सपने को जल्द साकार करने का प्रयास करेंगे। हर्बल गार्डन के स्थापित होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद का विस्तार हो सकेगा, बल्कि लोगों को अपने इलाके में पैदा होने वाली कुदरती जड़ी बूटियों की जानकारी भी हासिल हो सकेगी। प्रदेश में आयुर्वेदिक अस्पतालों की सेहत सुधारने के लिए भी उनके मन में ठोस योजना है। मंगलवार को मैहतपुर पहुंचने से पूर्व नया नंगल स्थित शिवालिक एवेन्यू…

Read More

बिना लाइसेंस स्कूल में वाहन लाने पर रोक

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में स्कूल प्रबंधन समिति की नवगठित कार्यकारी परिषद की प्रथम बैठक मंगलवार को समिति के अध्यक्ष जनक राज लट्ठ की अध्यक्षता में हुई। इसमें छात्र हित से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि कार्यकारी परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आने पर पाबंदी जारी रखने का निर्णय लिया। समिति का तर्क है कि इससे छात्रों का पढ़ाई से ध्यान बंटता है और उनकी एकाग्रता भंग होती है। यह भी…

Read More

एफडीआई पर किसानों के तेवर तल्ख

मुबारिकपुर (ऊना)। राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा की बैठक मंगलवार को मुबारिकपुर में आयोजित की गई। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर सीता राम ने की। सीता राम ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में एफडीआई लागू करके किसानों एवं बागवानों को बेरोजगार करना चाहती है। राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा एफडीआई का प्रदेश भर में विरोध करेगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों, बागवानों, दुकानदारों, कर्मचारियों को गुमराह करके प्रदेश में सत्ता में आई है। जबकि प्रदेश के किसान, बागवान केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और बैंकों के कर्ज तले डूब कर आत्महत्याएं…

Read More

सन्हाल में तूड़ी को लगी आग

बंगाणा (ऊना)। परनोलियां सन्हाल में सोमवार देर रात भीषण आग से एक किसान के दो मवेशी जिंदा जल गए। जबकि हजाराें की अन्य संपत्ति का भी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खूंटों से बंधे मवेशियों के पास ही तूड़ी का ढेर लगा था, जिसे अचानक आग लग गई और दोनों मवेशी उसकी चपेट में आ गए। बंगाणा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर…

Read More