उग्रवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद

उग्रवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का एक ठिकाना ध्वस्त करके उनके द्वारा छिपाए गए हथियार तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि कुपवाड़ा जिले अलोटोप के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाकर उग्रवादियों के गुप्त स्थान पर छापा माकर उनके द्वारा छिपाए गए एक रॉकेट प्रोजेक्टाइल बन्दूक सहित काफी मात्रा में विस्फोटक की सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में पांच जीपीबी इकाई ए के राइफल और 30 अन्य राउंड विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

Read More

प्रधानमंत्री से नहीं मिलेंगे मलिक, यात्रा के दौरान घाटी में बंद का आह्वान

प्रधानमंत्री से नहीं मिलेंगे मलिक, यात्रा के दौरान घाटी में बंद का आह्वान

श्रीनगर : जेकेएलएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक ने प्रधानमंत्री की अगले महीने की प्रस्तावित कश्मीर यात्रा के दौरान उनसे मिलने की संभावनाओं से आज इनकार कर दिया और मनमोहन सिंह के कश्मीर पहुंचने के दिन घाटी में आम हड़ताल का आह्वान किया है। मलिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (मनमोहन सिंह) कश्मीर क्यों आ रहे हैं ? वे कश्मीर के लोगों का हथियारबंद संघर्ष से अहिंसक संघर्ष की ओर मुडऩे का सम्मान करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जिस दिन घाटी में आएंगे उस दिन…

Read More

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना

छपरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने घोर विरोधी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता ने शासन करने के लिए लंबा समय दिए जाने के बावजूद उसे उन्होंने व्यर्थ गंवाया। महाराजगंज संसदीय सीट के लिए आगामी दो जून को होने वाले उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी पीके शाही के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता द्वारा शासन करने के लिए लंबा समय दिए जाने के बावजूद उसे उन्होंने विकास कार्यो…

Read More

वन विभाग ने चारों अवैध कब्जे हटाए

हमीरपुर। वन विभाग हमीरपुर द्वारा बुधवार को एक अवैध कब्जा हटाया गया। अब तक विभाग ने कुल चार अवैध कब्जों को हटा दिया है। न्यायालय से विभाग को चार अवैध कब्जों को हटाने के फरमान जारी हुए थे। मंगलवार को वन विभाग ने पुलिस की मौजूदगी ने 0.00.142 हेक्टेयर भूमि से तीन अवैध कब्जे हटाए थे। जबकि बुधवार को विभाग ने 0.00.27 हेक्टेयर भूमि से एक अवैध कब्जा हटाया है। कुल मिलाकर विभाग ने 0.00.169 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जे हटा दिए हैं। वन विभाग की भूमि पर बंगाली समुदाय…

Read More

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

हमीरपुर। जिले में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन दिन में दुराचार की दो घटनाएं। इससे पुलिस के दावों की हवा निकल गई है। नाबालिग से तीन दिन दुराचार होता रहा। पांच माह में दुराचार की यह पांचवीं वारदात है। तीन नाबालिग लड़कियां शिकार हुई हैं। दो से गैंगरेप हुआ। वर्ष 2012 के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो इस वर्ष मात्र छह मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2013 में पांच माह के भीतर ही पांच बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। तीन नाबालिग लड़कियां शिकार…

Read More

फाहल में युवक पर चाकू से हमला

बड़सर (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र के गांव फाहल में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की हथेली पर तेजधार हथियार से कट लगा है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता वीरेंद्र कुमार और बीरबल सिंह गांव प्लासी ने गलोड़ चौकी में शिकायत की है कि मंगलवार रात…

Read More

बिना टैक्स पकड़े चार लाख के गहने

नादौन (हमीरपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने नादौन में बिना टैक्स अदा किए लाए जा रहे चार लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। शक के आधार पर जांच के दौरान टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। विभाग ने व्यापारी से मौके पर ही एक लाख नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक चेत राम ने बताया कि नादौन बाजार में नियमित निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति पर शक हुआ। वह बैग लेकर जा रहा था, शक के आधार पर व्यक्ति का…

Read More

नाबालिग से गैंगरेप पर एसआईटी का गठन

शिमला। हमीरपुर के टौणी देवी इलाके में एक नाबालिग से गैंगरेप मामले में प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इसमें स्टेट सीआईडी क्राइम ब्रांच की एसपी पुनीता भारद्वाज को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच अफसर मौके का मुआयना करने के साथ साथ पीड़िता के बयान भी कलमबंद करेंगे। आईजी लॉ एंड आर्डर संजय कुंडू ने बताया कि मामला सामने आने के बाद वीरवार को सेंट्रल रेंज मंडी के आईजी पीएल ठाकुर को निर्देश दिए कि वह भी मौके पर जाएं और जांच…

Read More

तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत कैहलवीं गांव में पकड़े सरकारी सीमेंट के आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार, अजुध्यादास और ठेकेदार मनोज कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। वहीं एसपी जगत राम का…

Read More

जंगल की आग में जली लाखों की लकड़ी

नादौन/धनेटा (हमीरपुर)। यहां के धनेटा के निकट वन विभाग की मंडयाणी बीट के जंगल में लगी भयंकर आग के चलते अस्थायी तौर पर रखी गई वन निगम की लकड़ी भी आग की चपेट में आ गई है। इससे निगम को लगभग 4 लाख रुपये का चूना लगा है। वीरवार दोपहर के समय टियालु के जंगल में आग लग गई। लोगों ने वन विभाग तथा अग्निशमन केंद्र हमीरपुर को सूचित किया। निकट लगते गांवों के लोग आग बुझाने के कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने स्थिति को काबू…

Read More