शिमला। केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला की एनएसएस इकाई ने वीरवार को महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आम लोगों को एकजुट करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। बारहवीं के छात्र छात्राओं ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इन्होंने पट्टिकाओं पर संदेश लिखकर और नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य अरूनिमा सुरेश ने कहा कि देश भर में महिलाओं पर हो रहे हमलों और उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।…
Read MoreMonth: May 2013
पहले बिल भरने की तारीख बढ़ाई, फिर सरचार्ज वसूला
शिमला। राजधानी के हजारों उपभोक्ताओं के साथ नगर निगम मजाक कर रहा है। दो दिन पहले आयुक्त ने पानी बिल जमा करवाने के लिए उमड़ रही भीड़ को राहत देने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मई कर दी पर जल शाखा के कर्मचारियों ने पंद्रह दिन पहले ही उपभोक्ताओं से सरचार्ज वसूल लिया। कर्मचारियों ने दलील दी कि उन्हें आयुक्त के कोई आदेश नहीं मिले हैं। लिहाजा, वीरवार को बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं की जेब से 104 रुपये सरचार्ज के नाम पर वसूल लिए गए। कुछ जागरूक उपभोक्ताओं…
Read Moreएक न्यूरो सर्जन के सहारे हिमाचल के मरीज
शिमला। हिमाचल में सड़क हादसों की बढ़ती रफ्तार के बावजूद अस्पतालों में न्यूरो सर्जन की व्यवस्था नहीं। केवल आईजीएमसी में दो न्यूरो सर्जन थे, जिनमें से एक ने नौकरी छोड़ दी है। सड़क हादसों में प्रदेश भर से हेड इंजरी के सभी मरीजों को आईजीएमसी रेफर किया जाता है लेकिन क्या अब एक न्यूरो सर्जन के सहारे सभी का उपचार संभव हो सकेगा। विभाग में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद खाली हैं। एक न्यूरो सर्जन को रेजिडेंट डाक्टर काम चलाने के लिए दिए हैं, जिनकी सेवाएं छह माह बाद…
Read Moreकालका से शिमला जाने के लिए नहीं होगी ‘वेटिंग’
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वेटिंग लिस्ट वाले यात्री अब हॉलीडे स्पेशल ट्रेन में सफर करेंगे। ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मौजूदा समय में शिवालिक एक्सप्रेस (52451) तथा हिमालयन क्वीन (52455) ट्रेनों की बुकिंग की जा रही है। इसमें प्रतिदिन 70 से 100 यात्री वेटिंग में चल रहे हैं। शिवालिक एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे व हिमालयन क्वीन दोपहर 12:10 बजे कालका से शिमला के लिए चलती है। इन दोनों ट्रेनों के बाद हॉलीडे…
Read Moreसमैला पंचायत की प्रधान बर्खास्त
मंडी। गोपालपुर विकास खंड की समैला पंचायत की प्रधान के पति का सरकारी भूमि पर कब्जा होने के कारण उन्हें बर्खास्त किया गया है। जिला उपायुक्त देवेश कुमार की ओर से गत मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रधान को पंचायत के अभिलेख, धनराशि व चल-अचल संपत्ति को तुरंत पंचायत सचिव व सहायक को सौंपने के आदेश दिए गए हैं। समैला पंचायत की प्रधान जोगिंद्रा देवी के पति रणजीत सिंह ने सरकारी भूमि पर किए अवैध कब्जे को नियमित करने के लिए आवेदन किया था। इस पर…
Read Moreआठ दिन बाद मिला कृष्णा देवी का शव
नगवाईं (मंडी)। एक सप्ताह पहले चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर झीड़ी के समीप जोगणी माता मंदिर के पास हुए निजी बस हादसे की शिकार एक महिला का शव वीरवार को लारजी डैम में मिला। मृतका की पहचान टकोली निवासी कृष्णा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अब इस बस हादसे में टकोली गांव से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को लारजी डैम में महिला का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना औट…
Read Moreएक तरफा कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसएफआई व भारत की जनवादी नौजवान सभा की जोगिंद्रनगर इकाई ने वीरवार को विश्वविद्यालय प्रसाशन द्वारा एक तरफ ा कार्रवाई के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना व प्रदर्शन किया। नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सुनील बरवाल ने कहा कि अभी हाल ही में दो छात्र गुटोें के बीच टकराव हुआ था। इसमें पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए एसएफआई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया। एबीवीपी पर साधारण केस बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन पक्षपात करते हुए माहौल बिगाड़ने वालों को सह…
Read Moreसुंदरनगर के मलोह में छात्रों ने किया चक्का जाम
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर में एचआरटीसी की बस सेवा से परेशान छात्रों ने वीरवार को मलोह में दो घंटे तक सड़क में बैठ कर चक्का जाम किया। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस सहित मौके पर जाकर यातायात को बहाल करवाया। एसडीएम सुंदरनगर के आदेश से निगम ने मलोह में बस सेवा सुचारू कर दी है। सुंदरनगर में निगम ने वर्षों पुराने मलोह बस रूट पर चलने वाली बस को बंद कर दिया। नतीजतन सैकड़ों स्कूली बच्चे पिछले आठ दिन से मलोह में बस के इंतजार में थे। वीरवार…
Read Moreप्रशिक्षु छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरूराजकीय इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली सिविल ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा ने बुधवार रात पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। सुंदरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की प्रशिक्षु सिरमौर के रेणुका निवासी ममता (20) ने बुधवार रात करीब नौ बजे एक निजी पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर खुदकुशी कर दी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियां रात्रि…
Read Moreनिजी बसों में आम हो गई ओवरलोडिंग
भराड़ी (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर में निजी बस आपरेटरों मनमाने ढंग से नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ओवरलोड़िंग, प्रेशर हार्न, सवारियों को टिकट न देना, बसों में फर्स्ट एड बाक्स न होना, ओवर स्पीड से चलना निजी बस चालकों के लिए आम सी बात है। इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला बिलासपुर में निजी बस चालकों द्वारा जिस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उससे ऐसा लगता है कि मानों इन्हें रोकने वाला कोई न हो। बसों में ओवरलोडिंग करना तो मानो निजी…
Read More