नन्हे बच्चों ने नृत्य से लूटी वाहवाही

डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में यूरो किड्स के तहत नन्हे बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर्स डे के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चों और उनकी माताओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। शुरुआत यूरो नर्सरी के बच्चों ने मेरी मां, प्यारी मां गीत पर शानदार नृत्य पेश कर किया। म्यूजिकल चेयर में इंदुमती ने पहला और गुरिंदर ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्टेचू डांस…

Read More

आधा दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय के अलावा साथ लगते आधा दर्जन गांवों में पेयजल किल्लत चल रही है। यहां पर नलों में पानी आए चार दिन हो गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से ही पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जतरुण, परवाई, जंगला, नरोला व ददरियाडू सारणा गांवों के लोग पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उधर, विभाग की दलील है कि इलाके में पानी की कोई भी किल्लत नहीं है। पेयजल किल्लत के बारे में किसी ने भी उन्हें अवगत…

Read More

जनजातीय उप योजना को साढ़े 28 करोड़ : भरमौरी

भरमौर (चंबा)। परियोजना जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनजातीय उप योजना के तहत राज्य योजना में 28 करोड़ 69 लाख का प्रावधान किया गया। केंद्रीय विशेष सहायता मद में एक करोड़ 33 लाख व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कें द्रीय प्रायोजित मद में 28 लाख 30 हजार की राशि खर्च की जाएगी। वन मंत्री ने उप योजना से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जनकल्याण में…

Read More

बच्चों को मिलेगी वर्दी की सिलाई

चंबा । सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्कूली बच्चों को वर्दी की सिलाई के पैसे मिलेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से वर्दी की सिलाई का पैसा स्कूलों को जारी कर दिया गया है। इसके लिए स्कूल मुखिया संबंधित बीओ के साथ संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार की मुफ्त स्कूल यूनिफार्म योजना के तहत शिक्षा विभाग की ओर से गत वर्ष जिला भर के 15 ब्लाक के लिए पहले खेप में 45 हजार 756 बच्चों के लिए वर्दी वितरित की। इसमें 23 हजार 256 छात्रों और…

Read More

डुगली स्कूल में एक माह से पानी नहीं

तीसा चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुगली में एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे चार सौ के करीब छात्र-छात्राओं को पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा मिड डे मील बनाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चूहडू राम ने बताया कि स्कूल में पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण समय पर मिड डे मील तैयार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मिड डे मील बनाने के…

Read More

घपले में अनुबंध कर्मचारी पर गिरेगी गाज

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर ब्लाक में मनरेगा की राशि में हुए घपले के मामले में बीडीओ परागपुर ने आरोपी अनुबंध कर्मचारी को उसकी सेवाएं समाप्त करने का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के जरिए आरोपी कर्मचारी को कहा गया है कि बीडीसी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि मनरेगा राशि में घपले के आरोप के बाद उनकी अनुबंधित सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। सेवाएं समाप्त करने से पूर्व एक माह का नोटिस दिया जाना जरूरी है। इसके तहत आरोपी कर्मचारी को नोटिस जारी किया…

Read More

57 दिन बाद अर्धसैनिक बल के जवान को राहत

धर्मशाला। नाबालिग लड़की से दुराचार के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे अर्धसैनिक बल के जवान की जमानत अर्जी मंजूर हो गई है। अदालत ने 57 दिन के बाद अर्धसैनिक बल के जवान की जमानत मंजूर कर राहत प्रदान की है। आरोपी जवान को इसके लिए दो लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी फंड और एक लाख रुपए निजी मुचलके के तौर पर जमा करवाने होंगे। एसएचओ देशराज चंद्रोटिया जमानत मंजूर होने की पुष्टि है। गौरतलब है कि 18 से 22 मार्च तक पुलिस स्टेडियम धर्मशाला में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स…

Read More

आधा दर्जन पंचायतों में रातभर बिजली गुल

बैजनाथ (कांगड़ा)। वीरवार शाम को आए तेज तूफान के कारण राजिंद्रो पैलेस के समीप और माहलपट्ट में पेड़ गिरने से निचले क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में वीरवार रात बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह ही कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत कर्मचारी आपूर्ति को बहाल करने में सफल हुए। ग्यारह केवी लाइन पर दो बड़े पेड़ों के गिरने से निचले क्षेत्र के महाकाल, कुंसल, चौबू, बही सकडी और लंघु गदियाड़ा आदि क्षेत्रों में वीरवार शाम करीब सात बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी देर रात तक…

Read More

पत्नी से तंग आकर खुद को लगाई आग

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर में गांव राजा का तालाब के तहत पत्नी तथा ससुराल पक्ष से तंग आकर एक पति ने खुद को आग लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक उमेश कुमार के पिता चैनो राम निवासी राजा का तालाब ने नूरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके बेटे उमेश कुमार ने अपनी पत्नी पल्लवी, ससुर शाम लाल तथा साले छोटू से तंग आकर खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसकी…

Read More

पटवारी देगा सरकारी जमीन का पर्चा

पालमपुर (कांगड़ा)। सरकारी जमीन का पर्चा लेने के लिए अब उपमंडल अधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों को जमीन का पर्चा अबस्थानीय पटवारी के पास ही मिल जाएगा। उपमंडल पालमपुर में पटवारियों को इसके आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में सरकारी जमीन पर होने वाले पंचायत कार्यों या किसी सरकारी जमीन को लेकर उसकी जानकारी पुख्ता करने के लिए उसका पर्चा लेने या अन्य सरकारी दस्तावेज के लिए पहले एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यह पर्चा या इससे संबंधित अन्य…

Read More