शिमला। शिमला के अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में एचडी मल्टीप्लेक्स और होटल की सुविधा शुरू हो गई है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शुक्रवार को शिमला के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईएसबीटी में 150 बसों तथा 300 छोटी गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है। अब यहां मल्टीप्लेक्स थियेटर और डिजिटल साऊंड वाले हॉल खुलने से यात्रियों को अच्छे मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मल्टीप्लेक्स में पर्यटक और स्थानीय लोग अच्छे माहौल में फिल्म देखने का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों…
Read MoreMonth: May 2013
ये कैसी आपातकाल निशुल्क चिकित्सा सेवा
शिमला। आपात स्थिति में आईजीएमसी अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए शुरू की गई चौबीस घंटे निशुल्क स्वास्थ्य सेवा केवल नाम की ही रह गई है। सरकारी आदेश फाइलों तक सिमट कर रह गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को फ्री जीवन रक्षक दवा तक नहीं मिल रही है, टेस्ट तो दूर की बात है। सभी तरह के टेस्टों के लिए मरीज के तीमारदारों को पैसे भरने पड़ रहे हैं। ऐसे में इस योजना की हवा निकल गई है। आईजीएमसी में ब्लड टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड ,…
Read Moreआउटसोर्सिंग के विरोध में उतरे कर्मचारी
शिमला। नगर निगम शिमला की जल एवं निकाय शाखा की आउटसोर्सिंग का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार नगर निगम की संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। सभी ने एकजुट होकर शहर की जनता को आउटसोर्सिंग के विरोध में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान निगम के पार्षदों के खिलाफ भी जमकर गुबार निकाला गया। संयुक्त संघर्ष कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओपी ठाकुर, महासचिव सुखदेव मट्टू, जल एवं निकाय शाखा कर्मचारी यूनियन के महासचिव दिनेश चंद्र नौटियाल, भवन एवं…
Read Moreलोअर बाजार, राम बाजार से खदेड़े तहबाजारी
शिमला। नगर निगम की तहबाजारी शाखा ने शुक्रवार को लोअर बाजार और राम बाजार में बिना अनुमति कारोबार कर रहे तहबाजारियों को खदेड़ा। दुकानों से बाहर सामान सजाने वाले कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा। ‘अमर उजाला’ के 16 और 17 मई के अंक में ‘बेजार बाजार’ शीर्षक से शुरू किया गया अभियान रंग लाना शुरू कर दिया है। 16 मई के अंक में शहर के लोअर बाजार की समस्याओं को ‘सबसे बड़े बाजार में चलना भी दुश्वार’ और 17 मई के अंक में ‘भगवान भरोसे रामबाजार, समस्याएं अपरंपार’ शीर्षक से…
Read Moreसुंदरनगर के मलोह में छात्रों ने किया चक्का जाम
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर में एचआरटीसी की बस सेवा से परेशान छात्रों ने वीरवार को मलोह में दो घंटे तक सड़क में बैठ कर चक्का जाम किया। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस सहित मौके पर जाकर यातायात को बहाल करवाया। एसडीएम सुंदरनगर के आदेश से निगम ने मलोह में बस सेवा सुचारू कर दी है। सुंदरनगर में निगम ने वर्षों पुराने मलोह बस रूट पर चलने वाली बस को बंद कर दिया। नतीजतन सैकड़ों स्कूली बच्चे पिछले आठ दिन से मलोह में बस के इंतजार में थे। वीरवार…
Read Moreप्रशिक्षु छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरूराजकीय इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली सिविल ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा ने बुधवार रात पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। सुंदरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की प्रशिक्षु सिरमौर के रेणुका निवासी ममता (20) ने बुधवार रात करीब नौ बजे एक निजी पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर खुदकुशी कर दी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियां रात्रि…
Read Moreमजदूरों की दिहाड़ी 150 रुपये करें
मंडी। मजदूरों, किसानों, नौजवान व महिलाओं के मुद्दे को लेकर हिमाचल किसान सभा व अन्य संगठनों की बैठक मंडी व सुंदरनगर में आयोजित की गई। बैठकों में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। मंडी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जगदीश ठाकुर ने की, जबकि सुंदरनगर में हेम राज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है तथा उदारीकरण की नीतियों के चलते जनता को पहले से मिल रही सुविधाओं व सब्सिडी…
Read Moreमंडी लोस उपचुनाव पर किया मंथन
मंडी। मंडी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य तथा ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कार्यकर्ताआें का आह्वान किया कि लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की जीत के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि मंडी लोस उपचुनाव जून माह के अंत तक हो सकता है। पार्टी से जुड़े हर कार्यकर्ता का कर्त्तव्य बनता है कि वह…
Read Moreसेना की खुली भरती आज से पंडोह में
मंडी। सेना भरती कार्यालय मंडी ने शनिवार से शुरू होने वाली खुली भरती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोल्जर जीडी, क्लर्क व धर्म गुरु पद के लिए क्षेत्रवार के हिसाब से इच्छुक युवा शारीरिक परीक्षा में भाग ले सकेंगे। सेना भरती कार्यालय की ओर से तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में आठ दिन तक चलने वाली भरती शनिवार से शुरू होगी। सेना में सोल्जर जीडी, क्लर्क व धर्म गुरु पद के लिए भरती होगी। भरती प्रक्रिया में मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति के उम्मीदवार भाग लेंगे। सोल्जर…
Read Moreअज्ञात लोगों ने छीनी गाड़ी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के रोहांडा के निकट गत 13 मई को अज्ञात लोगों द्वारा आनी से रोहांडा की ओर आ रही एक सूमो को रोक कर उसे जबरदस्ती छीन लिया। इस घटना के दौरान आरोपी वाहन चालक का मोबाइल फोन व करीब 20 हजार की नकदी को भी लुट कर ले गए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से वीरवार शाम को सुंदरनगर के बीएसएल थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनी निवासी अशोक कुमार ने अपनी प्राथमिकी में कहा है…
Read More