चुनौट मार्ग पर मजदूर की खाई में गिरने से मौत

शिलाई (सिरमौर)। रोनहाट के पास निर्माणाधीन रास्त मानल चुनौट मार्ग पर कार्य कर रहे एक मजदूर की 300 मीटर गहरी खाई मे गिर जाने से मौका पर ही मौत हो गई। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम निर्माणाधीन रास्त मानल चुनौट मार्ग पर कार्य कर रहे किन्नौर जिला के ज्यूरी निवासी 21 वर्षीय विजय कुमार पुत्र सैंजराम की 300 मीटर गहरे खड्ड में गिरने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति सड़क निर्माण कार्य में निजी ठेकेदार…

Read More

पुलिस से अधिक जिम्मेदारी अभिभावकों की

नाहन (सिरमौर)। ट्रिपल राइडिंग के विरुद्ध अभियान को बुद्विजीवियों ने जीवन से जुड़ी अहम मुहिम बताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस किसी भी बिगडै़ल युवा को बाइक मुहैया नहीं कराती। बाइक अभिभावक ही मुहैया कराते हैं। अभिभावकों को समझना चाहिए कि वास्तव में उनके औलाद की जरूरतें क्या है। मगर ऐसा नहीं होता। कुछ अभिभावक पैसे की धौंस में अपने बिगड़ैल साहबजादों की हर फरमाइश को पूरा कर रहे हैं। कच्ची उम्र तथा पढ़ाई लिखाई के समय में कई बच्चों को बाइक तोहफे में दी जा रही…

Read More

केसीएस पद को लेकर उपजा विवाद

नाहन (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला झील बांका बाड़ा में एसएमसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों एवं एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल में रिक्त पड़े केसीएस पद पर किसी और व्यक्ति की नियुक्ति का विरोध किया गया। एसएमसी प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि कमेटी सदस्य एवं झील बांका बाड़ा के लोगों ने इस नियुक्ति को लेकर रोष है। इनका कहना है कि इस पद पर किसी विधवा, भूमिहीन और अपंग को लगाया जाए। जबकि नियुक्त किए गए व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ…

Read More

टैक्स वसूलने पर दूध विक्रेता उखड़े

कालाअंब (सिरमौर)। दूध विक्रेताओं ने कहा कि नाहन शहर में दूध बेचने पर उनसे टैक्स वसूला जा रहा है। कौंथरों, विक्रम बाग, ढाकवाला, भेड़ों आदि क्षेत्रों के दूध विक्रेताओं नासिर अली, रफीक मोहम्मद, ईला दीन मोहम्मद, फिरोज खान आदि का कहना है कि वे मुश्किल से दूध बेच कर अपने परिवार को पालन पोषण कर रहे हैं। कई बार भीषण गर्मी के चलते उनका दूध बीच रास्ते में ही फट जाता है। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। दूध विक्रेताओं ने बताया कि महंगाई के इस दौर में…

Read More

ठेकेदार पर दुर्व्यवहार का आरोप

पांवटा साहिब (सिरमौर)। आईपीएच विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस बारे में अधिशासी अभियंता पांवटा को भी शिकायत पत्र दिया है। जिसमें ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। आईपीएच विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी बलवीर सिंह ने बताया कि वह सब डिवीजन पांवटा कार्यालय में कार्यरत है। दोपहर को एक ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचने पर पानी मांगा। पानी का गिलास टेबल पर रख दिया। इसके बाद ठेकेदार ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद गुस्से…

Read More

गर्मी बढ़ी, गहराने लगा जलसंकट

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां और आसपास के इलाकों में पर्याप्त पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सराहां सहित नजदीक के कई इलाकों को बडू साहिब पेयजल योजना से जोड़ा गया है। जो सराहां, बनाहां घिन्नी एवं बजगा पंचायत के करीब 8 हजार लोगों को लाभान्वित करती है। पिछले एक सप्ताह से इस योजना से लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। सराहां निवासी रमेश शर्मा, धर्मदत्त, सुभाष दत्त, अनिल कुमार, रणबीर सिंह, मोहन दत्त, क्षमा दत्त, सीता राम,…

Read More

ओवरलोडिंग को लेकर छात्रों का हंगामा

जमटा (सिरमौर)। अमर उजाला के अभियान का असर कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इस बार ओवरलोडिंग को लेकर 70 स्कूली छात्रों ने हंगामा कर दिया। शुक्रवार को नाहन से नहर स्वार जा रही परिवहन निगम की बस को छात्रों ने घेर लिया। जमटा के अंतर्गत बरमण बस स्टाप पर छात्रों ने चक्का जाम कर दिया। इस घटना को लेकर चालक-परिचालक सकपका गए। परिवहन कर्मियों तथा स्कूली बच्चों के बीच ओवरलोडिंग को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। अहम बात यह रही कि ओवरलोडिंग के मामले में कुछ स्थानीय…

Read More

पिस्तौल की नोक पर नौकरी से निकाला

धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने कंपनी पर उसे जबरन सेवा से मुक्त करने का आरोप लगाया है। सीनियर क्वालिटी इंजीनियर ने इकाई प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वह 2011 से एक कंपनी में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन प्रबंधन ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर जबरन हिसाब किताब पूरा करने की बात कही। यही नहीं कंपनी ने जो हिसाब किताब बनाकर दिया है वह भी सही नहीं है। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि जब उसने हिसाब किताब पर अपना एतराज जताया तो प्रबंधन ने…

Read More

कालका से शिमला जाने के लिए नहीं होगी ‘वेटिंग’

शिलाई (सिरमौर)। बकरास पंचायत के बमराड़ गांव में एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सूरत सिंह (34) पुत्र धर्म सिंह गांव के पास ही मिट्टी खोद रहा था। इसी दौरान पहाड़ी खिसकने से वह मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीण जब तक उसे बाहर निकालते वह दम तोड़ चुका था। जानकारी के मुताबिक वीरवार को गांव से थोड़ी दूर पर सूरत सिंह मिट्टी निकाल रहा था। अचानक भारी मात्रा में मलबा आने से…

Read More

लिफ्ट में दस मिनट फंसे रह गए मंत्री

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज की लिफ्ट में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह करीब दस मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। जरूरत से ज्यादा लोग मंत्री के साथ लिफ्ट में चले गए लिहाजा लिफ्ट मंजिल में पहुंचने से पहले ही आधे में ही हांफ गई। दूरी केवल एक मंजिल रह गई थी लेकिन लिफ्ट अटक गई। मंत्री को लिफ्ट में फंसता देख उनके स्वागत में खड़े लोगों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में बिजली कर्मचारियों को बुलाकर लिफ्ट को किसी तरह चलाने को कहा गया। कर्मचारियों ने जैसे…

Read More