दबंगों के डर से घर छोड़ दर-दर भटक रहा परिवार

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के हुल्डियाण गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर दर-दर भटक रहे इस पीड़ित परिवार ने डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। तीन बच्चों और पत्नी सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हुल्डियाण गांव निवासी महादेव सिंह ने बताया कि छह मई को इसी गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। पटवारी द्वारा मामला दर्ज न करने पर उन्होंने न्यायालय में…

Read More

अगले वर्ष से तिलाड़ी दिवस का स्वरूप बदलेगा

बड़कोट। तिलाड़ी दिवस को अब नगर पंचायत संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जगह विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, ताकि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। बृहस्पतिवार को यमुना नदी तट पर तिलाड़ी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने तिलाड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यों ने तिलाड़ी दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषणबाजी को गलत ठहराया। कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगी, जब इस दिवस पर विचार गोष्ठी हो। नगर पंचायत…

Read More

व्यस्ततम सड़क पर केमू की बस का ब्रेक फेल

अल्मोड़ा। शहर के भीड़भाड़ वाले लक्ष्मेश्वर मार्ग में गुरुवार दिन में केमू की बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक भीड़भाड़ वाले इलाके में चिल्लाते हुए बस को करीब 300 मीटर तक सुरक्षित ले गया। जाखनदेवी के पास सड़क के किनारे मिट्टी से भरे कट्टों में बस टकरा दी। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में सवार 15 यात्री और पैदल चलने वाले लोग सकुशल बच गए। केमू की बस संख्या यूए 04-ए-9154 हल्द्वानी से दिन में 12 बजे अल्मोड़ा स्टेशन पहुंची। इसके बाद बस…

Read More

पिथौरागढ़ के 3350 में 394 युवकों ने पार की पहली बाधा

रानीखेत। सोमनाथ मैदान में चल रही सेना की ओपन भर्ती रैली में पिथौरागढ़ जिले के 394 युवाओं ने दौड़ की पहली बाधा पार की। शुक्रवार को ट्रेडमैन पदों के अभ्यर्थी चंपावत जिले के युवाओं के साथ दौड़ लगाएंगे। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण देर शाम तक चलता रहा। भर्ती कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए एआरओ के अधिकारियों ने सेना, कैंट, प्रशासन और पुलिस का आभार जताया है। पिथौराढ़ जिले की भर्ती में चार हजार युवक उमड़ पड़े। इनमें से 650 युवक लंबाई में बाहर हुए। 3350…

Read More

बाइक और स्कार्पियो में भिड़ंत

सोमेश्वर। सोमेश्वर के निकट साई पुल के निकट अल्मोड़ा की तरफ जा रही बाइक और विपरीत दिशा से आ रही पर्यटकों की स्कार्पियो कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने बाइक सवार को उपचार के लिए प्राथमिक अस्पताल सोमेश्वर में भर्ती कराया। इसके बाद डाक्टर घायल को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। भैंसड़गांव अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी महेश पाल पुत्र चंद्रपाल बाइक संख्या यूए 04-0260 में सवार होकर अल्मोड़ा जा रहा था। सांई पुल पर विपरीत दिशा को जा रही…

Read More

जैंती डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन की छत उड़ी

जैंती। 2.70 करोड़ रुपये की लागत से बने राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती के धामद्यौ स्थित नव निर्मित भवन के वाणिज्य संकाय की टीन की छत गत दिनों हवा में उड़ गई है। इससे भवन में हुए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब छह माह पूर्व ही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने नव निर्मित भवन को महाविद्यालय को हस्तांतरण किया था। 2.70 करोड़ की लागत से बने महाविद्यालय भवन में पूर्व में भी अनेक अनियमितताएं पाई गई थी। इसके विरोध में पूर्व छात्र संघ…

Read More

कैंसर और हार्ट की बीमारी देता है धूम्रपान

अल्मोड़ा। तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर गायत्री निरोग धाम में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने लोगों से तंबाकू और तंबाकू से बने अन्य पदार्थों का सेवन नहीं करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा.जेसी दुर्गापाल ने तंबाकू से होने वाली कैंसर और अन्य घातक बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू में चार हजार से अधिक केमिकल होते हैं। इनमें निकोटीन सबसे खतरनाक है। निकोटीन के कारण ही व्यक्ति को धूम्रपान की लत लग जाती है और वह फिर मुश्किल से छोड़…

Read More

अल्मोड़ा के सभी स्कूलों का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत

अल्मोड़ा। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में नगर के स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। आर्मी पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल सबसे अच्छा रहा है। इस स्कूल के सबसे अधिक आठ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सभी 91 बच्चे सफल रहे। स्कूल के आठ बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल की है। इनमें किशोर सिंह असवाल, पूजा कफलिया, सौरभ नगरकोटी, वैशाली बिष्ट, भावना भाकुनी, दर्शन रावत, रुचि रजवार, साक्षी सक्सेना ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए। स्कूल की प्रधानाचार्या केजे फोतेदार ने छात्र-छात्राओं की…

Read More

नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ हमले में अजित जोगी का हाथ!

नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ हमले में अजित जोगी का हाथ!

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमला ने राजनीतिक जामा पहन लिया है। इस हमले के खिलाफ अभियान चलाने के बजाये दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर छींटाकशी कर रही हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योप लगाया जा रहा है। वीरवार को कांग्रेसी नेता कांतिलाल भूरिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह पर आरोप लगाया था कि उन्हें इस हुए नक्सली हमले के बारे में सारी जानकारी थी। वहीं आज बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी पर आरेप लगाया है कि इस हुए हमले के पीछे…

Read More

बढ़ सकते हैं पैट्रोल के दाम!

बढ़ सकते हैं पैट्रोल के दाम!

नई दिल्ली : पैट्रोल कीमतों में इस सप्ताह एक रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो सकता है। रुपया 10 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है जिससे पैट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पैट्रोल कीमतों में प्रत्येक पखवाड़े संशोधन किया जाता है। यदि पेट्रोलियम मंत्रालय की मंजूरी मिल जाती है तो कीमत वृद्धि 1 जून से लागू हो सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपया घटकर 56.38-39 प्रति डॉलर तक नीचे आ गया है। मार्च में हुए…

Read More